Xiaomi इसी महीने भारत में लॉन्च कर सकता है ये चारों फ़ोन, आपकी पसंद क्या होगी ?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Xiaomi इस समय काफी चर्चा में है। हाल ही में कंपनी की लीडरशिप का मुख्य हिस्सा रहे मुरलीकृष्णन बी (Muralikrishnan B)  ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। ये एक बड़ी खबर है, जिससे स्मार्टफोन जगत में काफी हलचल है और इसके ठीक बाद अब कंपनी दो नए स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है, जो Redmi ब्रैंड के अंतर्गत आएंगे। इनमें Redmi A4 5G जो हाल ही में IMC 2024 में पेश किया गया है और नयी Redmi Note 14 सीरीज़ शामिल होंगे, जो इसी महीने भारत में आ सकते हैं।

Redmi A4 5G, Redmi Note 14 सीरीज़ कब होगी लॉन्च

Redmi A4 5G को कंपनी भारत में इंडियन वर्ल्ड कांग्रेस 2024 में पेश कर चुकी है और ये फ़ोन भारतीय बाज़ार में भी जल्दी ही उपलब्ध होगा। फ़ोन का डिज़ाइन तो सामने आ चुका है, लेकिन इसके स्पेसिफिकेशन और कीमतों की जानकारी आना अभी बाकी है। हालांकि कम्पनी के ये बता दिया है कि ये फ़ोन भारत में Snapdragon 4s Gen 2 चिपसेट के साथ आने वाला पहला फ़ोन होगा और ये 5G डिवाइस मात्र 10,000 से भी कम में उपलब्ध होगा।

इस बजट फ़ोन के बाद कम्पनी Redmi Note 14 सीरीज़ को भारत में लॉन्च करेगी और इसकी जानकारी खुद Xiaomi CMO अनुज शर्मा ने मीडिया को दी है। ये लगभग 2 – 3 साल के बाद होगा जब कंपनी दो जनरेशन Redmi Note सीरीज़ को एक ही साल में लॉन्च करेगी। इसको लेकर कंपनी एग्जीक्यूटिव का कहना है कि वो अब जल्दी ही ड्यूल लॉन्च एप्रोच की तरफ रुख करेंगे। वहीँ इसके बाद प्रीमियम Xiaomi 15 सीरीज़ अगले साक मार्च तक भारतीय बाज़ार में दस्तक देगी।

Redmi A4 5G, Redmi Note 14 सीरीज़ स्पेसिफिकेशन (अनुमानित)

Redmi Note 14 सीरीज़ चीन में लॉन्च हो चुकी है और इन फोनों में 6.67-इंच की 120Hz OLED डिस्प्ले है। इस सीरीज़ के बेस मॉडल Redmi Note 14 में MediaTek Dimensity 7025 Ultra 6nm प्रोसेसर है। वहीँ Redmi Note 14 Pro में Dimensity 7300-Ultra व 14 Pro+ में Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट हैं।

Redmi Note 14 5G में 50MP प्राइमरी कैमरा के साथ 2MP का मैक्रो सेंसर है। Redmi Note 14 Pro में 50MP प्राइमरी सेंसर, 8MP अल्ट्रा वाइड और 2MP का मैक्रो सेंसर है। वहीँ Pro + मॉडल में 50MP प्राइमरी सेंसर के साथ 50MP का पोर्ट्रेट टेलीफ़ोटो लेंस और 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा है। सेल्फी के लिए बेस मॉडल में 16MP और बाकी दोनों में 20MP के पंच होल कैमरा दिए गए हैं।

Note 14 Pro+ मॉडल 6,200mAh की बैटरी के साथ आएगा, जो 90W फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है, वहीँ Pro मॉडल में 5,500mAh की बैटरी 44W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। वहीँ बेस मॉडल में 5000mAh की बैटरी मात्र 18W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageSuperman OTT Release: अब इस OTT पर देख पाएंगे Superman का धमाकेदार एक्शन

भारत ने बच्चों से लेकर बढ़ो तक Superman के काफी फैन हैं, जिन्होंने बचपन से उसकी फिल्मों को पसंद किया है, लेकिन फिर एक नए अंदाज में एक नई Superman फिल्म रिलीज हुई है। हालांकि, कुछ लोग इसे देखने सिनेमाघरों में नहीं जा पाएं, उनके लिए खुश खबरी है, कि जल्द ही Superman OTT Release …

Imageभारत में 30 मार्च को लॉन्च होगा Redmi का नया फ़ोन, कीमतें हो सकती हैं 15,000 रूपए से भी कम

Redmi Note 12 सीरीज़ में कंपनी का एक और फ़ोन भारत में 30 मार्च 2023 को लॉन्च होने जा रहा है। ये नया फ़ोन Redmi Note 12 है, जो 4G चिपसेट के साथ आएगा। भारत में Redmi Note 12 Pro+ पहले ही सामने आ चुका है और अब कंपनी इस सीरीज़ में एक बजट स्मार्टफोन …

ImageXiaomi का 2023 का रोडमैप सामने आया, मार्च से पहले लॉन्च हो सकते हैं ये सभी डिवाइस

Xiaomi 13 Pro सीरीज़ को कंपनी ने दिसंबर 2022 में ही चीन में लॉन्च किया है। अब इस साल के पहले ही महीने में भारत में Redmi Note 12 सीरीज़ को उतारा गया है। लेकिन अब खबर ये है कि Xiaomi यहां रुकने वाली नहीं है और मार्च 2023 तक कंपनी कई नए प्रोडक्ट विश्व …

ImageOPPO Reno 14 सीरीज इस तारीख को होगी भारत में लॉन्च, मिलेंगे ये बेहतरीन फीचर्स

OPPO ने भारत ने अपनी Reno 14 सीरीज को लॉन्च करने की पूरी तैयारी कर ली है। लगभग स्वयं लीक्स के बाद अब कंपनी ने आधिकारिक तौर पर OPPO Reno 14 सीरीज इंडिया लॉन्च की तारीख की घोषणा भी कर दी है। सीरीज में Reno 14 Pro और Reno 14 ये दो फोन को शामिल …

ImageOnePlus Ace 5 सीरीज़ के दो नए फोन लॉन्च – ये वाला भारत में Nord 5 के नाम से हो सकता है लॉन्च

जब सभी OnePlus 13s के भारत में लॉन्च होने का इंतज़ार कर रहे हैं, तभी आज कंपनी ने चुपचाप चीन में OnePlus Ace 5 सीरीज़ में दो नए स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए हैं। ये हैं – OnePlus Ace 5 Ultra और Ace 5 Racing Edition। ये दोनों फोन Ace 5 लाइनअप का ही हिस्सा हैं …

Discuss

Be the first to leave a comment.