Xiaomi Mi Mix 3 स्नैपड्रैगन 855 और 5G सपोर्ट के साथ हुआ लांच; देखें डिवाइस की पहली झलक

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

चीन की कंपनी शाओमी (Xiaomi) ने बार्सिलोना में आयोजित मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में रविवार को अपना पहला 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया है। कंपनी ने कोई नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की बजाय का 5G वेरियंट ही ग्लोबली लॉन्च किया है। कंपनी ने येही फोन पिछले साल चीन में भी पेश किया था। शाओमी की इस फ्लैगशिप डिवाइस में आपको स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट के साथ X50 मॉडेम मिलता है जो इसको 5G अनुकूल बनाता है।

Mi Mix 3 5G के मुख्य आकर्षण:

  • 5G सपोर्ट
  • स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट
  • स्लाइडर कैमेरा सेटअप

यह भी पढ़िए: MWC 2019 में लांच हुआ 5 रियर कैमरे वाला Nokia 9 PureView

Xiaomi Mi Mix 3 के फीचर

शाओमी की इस लेटेस्ट डिवाइस में आपको सामने की तरफ 6.39-इंच की FHD+ सैमसंग की AMOLED 2340×1080 रेज़ोलुशन वाली डिस्प्ले दी गयी है जिसका आस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 रखा गया है। यह डिवाइस आपको शाओमी के मैग्नेटिक स्लाइडर सेटअप के साथ मिलती है।

फोटोग्राफी के लिए आपको पीछे की तरफ 12MP+12MP का ड्यूल कैमरा सेटअप 960 FPS स्लो-मो रिकॉर्डिंग सपोर्ट के साथ मिलता है। सामने की तरफ आपको 24MP + 2MP का ड्यूल सेल्फी कैमरा सेटअप दिया गया है।

Image result for mi mix 3 g5

प्रोसेसर के तौर पर यहाँ पर आपको आपको X50 मॉडेम के साथ स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट दिया गया है। कंपनी ने यहाँ पर दावा किया है की यह चिपसेट सिंगल-कोर परफॉरमेंस में 45% बढ़ोतरी देखने को मिलती है।और जहाँ पर 5G स्पीड की बात है तो शाओमी ने कहा है की यह 6GHz सिग्नल को सपोर्ट करती है जो गीगाबिट-क्लास की डाउनलोड स्पीड प्रदान करता है।

हम उम्मीद करते है की 10GB रैम के साथ 256GB इंटरनल स्टोरेज का विकल्प भी दिया जा सकता है। सामान्य बात करे तो 8GB/6GB रैम और 256GB/128GB स्टोरेज का विकल्प मिल सकता है। बड़ी स्क्रीन को पॉवर देने के लिए यहाँ पर क्विक चार्ज सपोर्ट वाली 3800mAh बैटरी दी गयी है।

Xiaomi Mi Mix 3 5G की कीमत और उपलब्धता

Mi Mix 3 5G की सेल मई महीने में शुरू होगी जहाँ पर इसकी शुरूआती कीमत $599 तय की गयी है। यह डिवाइस Mi.com, Mi स्टोर और कुछ चुंनिंदा रिटेलर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। एक बार इंडिया में 5G नेटवर्क पूरी तरफ से उपलब्ध होने क्र बाद यह डिवाइस इंडिया में भी पेश की जा सकती है।

Xiaomi Mi Mix 3 5G Sकी स्पेसिफिकेशन

मॉडल  Mi Mix 3 5G
डिस्प्ले 6.39-इंच FHD+ सैमसंग की AMOLED डिस्प्ले, 2340 x 1080p, 19.5:9 आस्पेक्ट रेश्यो
प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 855 ओक्टा-कोर, X50 मॉडेम, Adreno 640
रैम अभी घोषित नहीं
इंटरनल स्टोरेज अभी घोषित नहीं
सॉफ्टवेयर एंड्राइड 9 पाई आधारित MIUI
रियर कैमरा 12MP + 12MP
फ्रंट कैमरा 24MP + 2MP
अन्य Wi-Fi 802.11 a/b/g/n/ac, ड्यूल-बैंड, WiFi डायरेक्ट, ब्लूटूथ 5.0, GPS, NFC, GLONASS, BDS, USB टाइप-C 1.0, गोरिल्ला ग्लास, फिंगरप्रिंट सेंसर, प्रोक्सिमिटी सेंसर, कंपास, बैरोमीटर
बैटरी 3800mAh
कीमत अभी घोषित नहीं

 

Related Articles

ImageiPhone 18 Pro से Redmi Note 17 Pro तक, सितंबर 2026 में लॉन्च होंगे ये 7 स्मार्टफोन

सितंबर का महीना खासतौर से iPhones के लिए जाना जाता है, लेकिन इस बार यानी सितंबर 2026 में आपको नए iPhone 18 सीरीज़ के अलावा और भी कई अच्छे फोन देखने को मिलने वाले हैं। सितम्बर 2026 में जहां एक तरफ Apple का सालाना इवेंट है। वहीँ दूसरी तरफ ₹25,000 के आसपास वाले फोनों में …

ImageVivo iQOO Neo होगा 24 अक्टूबर को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ लांच

Vivo ने जुलाई महीने में अपनी iQOO सीरीज के तहत Vivo iQOO Neo को लांच किया था जिसमे स्नैपड्रैगन 845 चिप्सेते देखने को मिलती है और ये डिवाइस चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध है। इसके के आगे कंपनी ने घोषणा कर दी है की Vivo iQOO Neo 855 नाम से नए स्मार्टफोन को लांच …

ImageVivo iQOO Pro 5G होगा 22 अगस्त को 12GB रैम और स्नैपड्रैगन 855 प्लस के साथ चीन में लांच

Vivo iQOO Pro 5G चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी वीवो के सब-ब्रांड का पहला 5G स्मार्टफोन इस महीने की 22 तारीख (22 अगस्त) को लॉन्च किया जाएगा। सोशल मीडिया साइट Weibo पर Vivo ने एक पोस्ट शेयर की है जिसपर डिवाइस का नाम और उसकी लांच डेट साफ तौर पर दिखाई देती है। वीवो के सब-ब्रांड iQOO …

Imagevivo S2 5G के साथ S-सीरीज़ की वापसी, 3,000 निट्स कर्व्ड डिस्प्ले और 7,050mAh बैटरी मिली

एक नज़र में: vivo ने भारत में अपनी लंबे समय से ठंडी पड़ी S-सीरीज़ को नए vivo S2 5G के साथ दोबारा ज़िंदा कर दिया है। इसकी खासियत एक ही है, फ्लैगशिप जैसा डिज़ाइन और फीचर सेट, लेकिन फ्लैगशिप वाली कीमत के बिना। ये बाज़ार के सबसे सस्ते मिड-रेंज फोनों में तो नहीं आता, फिर …

ImageRedmi Note 17 5G भारत में इस दिन देगा दस्तक, दो दिन से ज़्यादा चलने वाली बैटरी और सबसे बड़ी स्क्रीन के साथ, जानें पूरी डिटेल

Redmi Note सीरीज़ के फैंस के लिए इंतज़ार का समय खत्म होने जा रहा है। एक नई लीक के अनुसार, Xiaomi अपना नया बजट फोन Redmi Note 17 5G भारत में 6 अगस्त को लॉन्च करने वाली है, और 11 अगस्त से इसकी सेल शुरू होगी। Redmi Note 17 की लॉन्च डेट टिपस्टर अभिषेक यादव …

Discuss

Be the first to leave a comment.