Xiaomi Mi10i हुआ 108MP प्राइमरी सेंसर और स्नैपड्रैगन 750G चिपसेट के साथ हुआ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Xiaomi ने आज इंडिया में अपने लेटेस्ट 5G स्मार्टफोन Xiaomi Mi 10i को लांच कर दिया है। फोन में आपको स्नैपड्रैगन 750G और 108MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है। कंपनी ने इस फोन को #ThePerfect10 की टैग लाइन के साथ पेश किया है। कंपनी के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन को 20,999 रुपए की शुरूआती कीमत के साथ मार्किट में उतारा है। तो चलिए नज़र डालते है डिवाइस के फुल फीचरों पर:

Xiaomi Mi 10i की कीमत और उपलब्धता

शाओमी के Mi 10i फोन के बेस मॉडल यानि की 6GB रैम और 64GB स्टोरेज ऑप्शन की कीमत 20,999 रुपए रखी गयी है जबकि 6GB+128GB मॉडल की कीमत 21,999 रुपए तय की गयी है। Mi10i के टॉप मॉडल जिसमे 8GB रैम और 128GB स्टोरेज का ऑप्शन दिया है, की कीमत 23,999 रुपए है।

कंपनी ने अभी बेस मॉडल की बिक्री की डेट को लेकर कोई जानकरी शेयर नहीं की है जबकि बाकि दोनों मॉडल 7 जनवरी से प्राइम मेम्बर तथा 8 जनवरी से सभी यूजर के लिए बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।

Xiaomi Mi10i के फीचर

फोन में आपको सामने की तरफ 6.67-इंच की FHD+ डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के सपोर्ट के साथ मिलती है। इसके साथ ही डिस्प्ले HDR10, 450 निट्स ब्राइटनेस और गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ भी आती है। बेहतर परफॉरमेंस के लिए फोन में आपको स्नैपड्रैगन 750G चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है जो 6GB/8GB रैम और 64GB/128GB स्टोरेज के ऑप्शन के साथ मिलती है।

फोटोग्राफी के लिए आपको पीछे की तरफ 108MP का प्राइमरी सेंसर, 13MP के अल्ट्रा वाइड और 2MP के मैक्रो लेंस तथा इतने ही मेगापिक्सेल के डेप्थ सेंसर के साथ दिया गया है। पीछे क्वैड कैमरा सेटअप के साथ सामने पंच होल न 16MP का सिंगल सेल्फी कैमरा सेंसर आता है।

पॉवर के लिए फोन में आपको 4,829mAh की बड़ी बैटरी 33W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। अन्य स्पेसिफिकेशन में आपको यहाँ पर ब्लूटूथ 5.1, WiFi, टाइप C चार्जिंग पोर्ट, 3.5mm ऑडियो जैक, साइड फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे बेसिक कनेक्टिविटी फीचर भी मिलते है।

फोन को मार्किट में Pacific Sunrise, Atlantic Blue और Midnight Black कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।

 

Related Articles

Image200MP कैमरा, दमदार बैटरी और चमकने वाला बैक- vivo V70 FE भारत में लॉन्च, बैटरी भी है दमदार

vivo ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन vivo V70 FE लॉन्च कर दिया है, और पहली नज़र में ही यह फोन अपने डिज़ाइन के कारण आकर्षित करता है। इसकी सबसे खास बात है इसका चमकने वाला बैक पैनल, जो अंधेरे में हल्का चमकता है। लेकिन सिर्फ डिज़ाइन ही नहीं, vivo ने इसमें 200MP का बड़ा …

ImageXiaomi Mi Mix Alpha 5G कांसेप्ट स्मार्टफोन हुआ 180.6% स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो, 108MP कैमरा सेंसर के साथ लांच: जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

चीनी स्मार्टफोन निर्माता Xiaomi ने मंगलवार को 108 मेगापिक्सेल वाला Mi Mix Alpha स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया। इस स्मार्टफोन को कंपनी ने अभी कॉन्सेप्ट स्मार्टफोन की तरह लांच किया है। इसमें आपको सराउंड-डिस्प्ले 180.6% स्क्रीन-टू-बॉडी स्क्रीन रेश्यो के अलावा लेटेस्ट चिपसेट, 12GB रैम जैसे लेटेस्ट और ट्रेंडी फीचर भी देखने को मिलते है। तो चलिए …

ImageXiaomi Mi 10 5G इंडिया में 108MP क्वैड कैमरा और 5G कनेक्टिविटी के साथ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

लॉकडाउन की वजह से देर से ही सही लेकिन शाओमी ने आखिरकार आज अपना लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन Mi 10 इंडिया में लांच कर दिया है। फोन में आपको स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट, 5G सुप्प्र्ट और 108MP प्राइमरी सेंसर जैसे लेटेस्ट ट्रेंडी फीचर दिए गये है। फरवरी 13 को कंपनी ने Mi 10 और Mi 10 Pro दोनों …

ImageXiaomi Mi 10S 5G हुआ स्नैपड्रैगन 870, 108MP प्राइमरी सेंसर के साथ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Xiaomi ने आज चीन में अपने लेटेस्ट 5G स्मार्टफोन Xiaomi Mi 10S को लांच कर दिया है। फोन में आपको स्नैपड्रैगन 870 और 108MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है। कंपनी ने इस फोन को Mi10 सीरीजके तहत ही पेश किया है। कंपनी के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन को 3299 युआन की शुरूआती कीमत के साथ …

Image₹20,000 से कम में OPPO A6s 5G लॉन्च – 6500mAh बैटरी और 120Hz स्क्रीन के साथ क्या ये डील सही है?

Oppo India ने देश में अपना एक नया किफायती मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च किया है: Oppo A6s 5G। 120Hz LCD स्क्रीन, Dimensity 6300 चिपसेट और बड़ी बैटरी के साथ आने वाला यह फोन शुरुआती बैंक ऑफर के बाद ₹20,000 से कम कीमत में मिलता है। आइये जानते हैं इसकी कीमत, उपलब्धता, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन। ये पढ़ें: …

Discuss

Be the first to leave a comment.