Xiaomi Redmi Smart TV X50, X55 और X65 हुए इंडिया में लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Xiaomi ने आज इंडिया में 4K LED टीवी को अपने Redmi सब-ब्रांड के तहत लांच किया है। Redmi Smart TV X50, X55 और X65 मॉडल सहित पेश किये है। टीवी में 4K रेज़ोलुशन, HDR10+ सपोर्ट, डॉल्बी विज़न और डॉल्बी ऑडियो का सपोर्ट भी दिया है।

Xiaomi Redmi Smart TV X50, X55 और X65 की कीमत और उपलब्धता

Redmi Smart TV X50 यानि की सीरीज के बेस मॉडल को 32,999 रुपए की कीमत में पेश किया है। X55 को 38,999 रुपए तथा X65 को 57,999 रुपए प्राइस टैग के साथ पेश किया गया है। Redmi Smart TV X-सीरीज की ऑनलाइन सेल 26 मार्च से शुरू होगी।

शाओमी ने Redmi Smart TV को तीन अलग अलग डिस्प्ले साइज़ 50-इंच, 55-इंच और 65 इंच के साथ पेश किया है। इसके अलावा सभी फीचर आपको एक जैसे ही मिलते है। पैनल आपको 4K रेज़ोलुशन के साथ, 60Hz रिफ्रेश रेट और HDR10+ सपोर्ट के साथ मिलता है। टेलीविज़न में डॉल्बी विज़न, HLG और MEMC रियलिटी फ्लो भी मिलते है।

ऑडियो परफॉरमेंस के लिए यहाँ ड्यूल 15W स्पीकर दिए गये है जो 30W तक का आउटपुट देने में सक्षम है। स्पीकरों में आपको डॉल्बी अट्मोस, DTS-HD, DTS वर्चुअल X और डॉल्बी अट्मोस वाया eARC का भी सपोर्ट दिया गया है।

कनेक्टिविटी आप्शन के तौर पर यहाँ WiFi 802.11, ब्लूटूथ 5.0 और तीन HDMI 2.1 पोर्ट्स, दो USB पोर्ट्स, 3.5mm ऑडियो जैक के लावा स्टैण्डर्ड पोर्ट्स भी दिए गये है। टेलीविज़न में लोकप्रिय OTT एप्लीकेशन पहले से ही इन्सटाल्ड मिलती है। टीवी के साथ दिया गया रिमोट काफी स्लिम डिजाईन और डेडिकेटेड एप्लीकेशन फीचरों के साथ आते है।

Redmi X TV सीरीज में MI Home App को सपोर्ट करता है आप शाओमी की स्मार्ट डिवाइसों जैसे Mi Air Purifier वैक्यूम क्लीनर और सिक्यूरिटी कैमरा को भी कण्ट्रोल कर सकते है।

Related Articles

ImageSamsung ने शुरू किया नया अपडेट रोलआउट, Fold6 और Flip6 यूज़र्स को मिला बड़ा फीचर

Samsung ने अब अपने 2024 के फोल्डेबल फोन्स, Galaxy Z Fold6 और Galaxy Z Flip6 के लिए One UI 8.5 बीटा रोलआउट करना शुरू कर दिया है। फिलहाल इसकी शुरुआत साउथ कोरिया से हुई है। यह अपडेट मार्च 2026 के आखिर में लाइव हुआ है और वहां के यूजर्स Samsung Members ऐप के जरिए इसे …

ImageXiaomi ला रहा है अपना सबसे बड़ा टीवी इंडियन मार्किट में, होगा 23 अप्रैल को लांच

शाओमी इंडिया में अपने अब तक के सबसे बड़े टीवी को लांच करने की घोषणा कर चूका है। कंपनी अपने MI QLED TV 7 को पेश करने की तरफ संकेत दे रही है। टीवी का स्क्रीन साइज़ ७५ इंच होगा जबकि रेज़ोलुशन 4K रहने वाला है। कंपनी प्रोडक्ट को 23 अप्रैल को लांच करने वाली …

ImageThomson Oath Pro 4K एंड्राइड टीवी हुआ इंडिया में लांच, कीमत सिर्फ 24999 रुपए से शुरू

Thomson ने भारतीय मार्केट में आज नए 4K TVs को पेश किया है। कंपनी ने अपने इन नए TVs को Thomson Oath Pro सीरीज के तहत पेश किया है। कंपनी ने इस सीरीज को 43-इंच, 55-इंच और 65-इंच तीन अलग-अलग साइज में पेश किया है। कंपनी की यह टीवी सीरीज सीधे तौर पर Xiaomi, OnePlus, …

Imageकम कीमत में आया Redmi का नया 5G फोन, 120Hz स्क्रीन और बड़ी बैटरी से मचाएगा हलचल

Xiaomi ने भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन Redmi 15A 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी इस फोन के ज़रिए एंट्री-लेवल सेगमेंट में एक बार फिर बड़ी बैटरी, स्मूद डिस्प्ले और लंबे सॉफ्टवेयर सपोर्ट का कॉम्बिनेशन लेकर आई है। खास बात यह है कि कम कीमत में 120Hz स्क्रीन और 5G कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स …

Imageचार्जर और पानी दोनों से बेफिक्र? Redmi Note 15 Pro सीरीज़ इंडिया में लॉन्च को तैयार

अगर आप ऐसा स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं जो दिनों तक चार्जर न मांगे, पानी-धूल से न डरे और कैमरे में भी समझौता न करे, तो Redmi आपके लिए कुछ बड़ा लेकर आ रहा है। Xiaomi ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि Redmi Note 15 Pro सीरीज़ 29 जनवरी को भारत में लॉन्च …

Discuss

Be the first to leave a comment.