दरवाजे नहीं खुले, Smart Car में भड़क उठी आग – Xiaomi SU7 बनी मौत का फंदा

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

चीन की टेक दिग्गज Xiaomi (शाओमी) इस बार अपने स्मार्टफोन नहीं, बल्कि अपनी Electric Car SU7 को लेकर चर्चा में है। Chengdu शहर में हुई एक दर्दनाक दुर्घटना ने कंपनी के “smart car” कॉन्सेप्ट पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, Xiaomi की लग्जरी इलेक्ट्रिक सेडान SU7 रविवार रात को तेज रफ्तार में सड़क किनारे बैरियर से टकरा गई। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि कार कुछ ही सेकंड में जलने लगी। जब राहगीरों ने मदद करनी चाही, तो उन्होंने देखा कि कार के दरवाज़े खुल नहीं रहे थे और खिड़कियों को तोड़ने की कोशिश भी नाकाम रही। इसका कारण था electronic locking system पूरी तरह जाम हो चुका था।

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस का कहना है कि हादसे में शराब पीकर गाड़ी चलाने की संभावना है, लेकिन सवाल ये उठ रहा है कि क्या Xiaomi की टेक्नोलॉजी ने रेस्क्यू में रुकावट डाली? एक्सपर्ट्स का मानना है कि स्मार्ट कार में चाहे जितनी भी एडवांस टेक्नोलॉजी हो, लेकिन manual override systems जैसी बेसिक सुरक्षा फीचर का होना ज़रूरी है।

Xiaomi SU7 को इसी साल लॉन्च किया गया था और इसे Tesla Model 3 का सीधा प्रतिद्वंदी बताया गया था। बेहद शानदार और स्लेड डिज़ाइन, पावरफुल रेंज और Xiaomi smart ecosystem के साथ इसकी खूब तारीफ भी हुई थी। लेकिन इस हादसे के बाद चर्चा इन खूबियों से हटकर सुरक्षा और जिम्मेदारी पर आ गई है।

घटना के बाद Xiaomi के शेयरों में 7.5% की गिरावट दर्ज की गई, जो एक वक्त पर 8.7% तक पहुंच गई। सोशल मीडिया पर वीडियो और तस्वीरें वायरल होने के बाद कंपनी को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।

फिलहाल जांच जारी है, लेकिन इस घटना ने यह साफ कर दिया है कि smart car safety features पर अब और गंभीरता से काम करने की ज़रूरत है — वरना “स्मार्ट” टेक्नोलॉजी कभी-कभी “डेंजरस” भी साबित हो सकती है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Image200MP कैमरा, दमदार बैटरी और चमकने वाला बैक- vivo V70 FE भारत में लॉन्च, बैटरी भी है दमदार

vivo ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन vivo V70 FE लॉन्च कर दिया है, और पहली नज़र में ही यह फोन अपने डिज़ाइन के कारण आकर्षित करता है। इसकी सबसे खास बात है इसका चमकने वाला बैक पैनल, जो अंधेरे में हल्का चमकता है। लेकिन सिर्फ डिज़ाइन ही नहीं, vivo ने इसमें 200MP का बड़ा …

ImageMotorola Smart AC लॉन्च: इंस्टालेशन से लेकर गैस तक सब फ्री, क्या वाकई पैसे बचेंगे?

AC खरीदते समय असली झटका अक्सर कीमत से नहीं, बल्कि बाद में आने वाले खर्चों से लगता है, जैसे इंस्टॉलेशन, पाइप, स्टैंड और गैस चार्ज जैसी चीजें मिलकर बिल को चुपचाप बढ़ा देती हैं। Motorola ने इन्हीं सब समस्याओं को नए Smart Inverter AC के साथ “second bill” का नाम देते हुए खत्म करने का …

Imageएक्सक्लूसिव: भारत में इस महीने आ रहा vivo का नया फोन, बैटरी और परफॉर्मेंस को लेकर बड़ी जानकारी

मोबाइल इंडस्ट्री को कवर करते हुए पिछले एक दशक में हमने देखा है कि “mid-range” सेगमेंट अब सिर्फ समझौते वाला विकल्प नहीं रहा, बल्कि यह एक असली मुकाबले का मैदान बन चुका है। समय-समय पर कुछ ऐसे फोन सामने आते हैं जो सिर्फ इस रेस में शामिल नहीं होते, बल्कि यह भी तय करते हैं …

Image₹1 लाख वाला 75-इंच TV अब ₹65K में? Xiaomi का नया QLED लॉन्च

75-इंच QLED टीवी आमतौर पर ₹1 लाख या उससे ज़्यादा की कीमत में देखने को मिलते हैं। ऐसे में Xiaomi ने भारत में अपना नया Xiaomi QLED TV X Pro 75 ₹69,999 की कीमत पर लॉन्च किया है, जो ऑफर के बाद ₹64,999 तक जा सकता है। यह लॉन्च सीधे बड़े-स्क्रीन सेगमेंट को टारगेट करता …

Imageकम कीमत में आया Redmi का नया 5G फोन, 120Hz स्क्रीन और बड़ी बैटरी से मचाएगा हलचल

Xiaomi ने भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन Redmi 15A 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी इस फोन के ज़रिए एंट्री-लेवल सेगमेंट में एक बार फिर बड़ी बैटरी, स्मूद डिस्प्ले और लंबे सॉफ्टवेयर सपोर्ट का कॉम्बिनेशन लेकर आई है। खास बात यह है कि कम कीमत में 120Hz स्क्रीन और 5G कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स …

Discuss

Be the first to leave a comment.