Xiaomi कर सकती है 5 जनवरी को Mi 10i को इंडिया में लांच, जाने क्या होंगे खास फीचर

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

शाओमी के अपकमिंग नए स्मार्टफोन को भारत में 5 जनवरी को लॉन्च किया जा सकता है। Xiaomi द्वारा ट्विटर पर साझा किए टीज़र में स्मार्टफोन के नाम की जानकारी नहीं दी गई है। टीज़र से साफ़ पता चलता है  की फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप होगा जिसमे 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मौजूद होगा।

पुरानी लीक्स को देखें, तो यह फोन Mi10i हो सकता है। पिछले रिपोर्ट में संकेत मिले थे कि यह फोन भारत में Redmi Note 9 Pro 5G के रीब्रांडेड वर्ज़न के तौर पर पेश किया जा सकता है, जो कि हाल ही में चीन मे 108 मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च हुआ था। हालांकि, चीनी 5G मॉडल भारत में लॉन्च हुए रेडमी नोट 9 प्रो मॉडल से अलग है।

Xiaomi ने आगामी फोन लॉन्च की तारीख का ऐलान ट्विटर पर किया है। हालांकि, कंपनी के इस ट्वीट में फोन के नाम का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन कहा जा रहा है कि यह Mi 10i स्मार्टफोन हो सकता है। इस संबंध में एक शॉर्ट वीडियो भी कंपनी द्वारा साझा की गई है।

Mi 10i के फीचर (आपेक्षित)

हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई थी जिसके मुताबिक Mi 10i स्मार्टफोन Redmi Note 9 Pro 5G स्मार्टफोन का रीब्रांडेड वर्ज़न होगा, जो कि पिछले महीने चीन में लॉन्च हुआ था। यदि ये खबर सच साबित होती है, तो फोन में सामने की तरफ आपको 6.7-इंच की डिस्प्ले FHD+ रेज़ोलुशन के साथ मिलती है। यह डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को भी सपोर्ट करती है।

डिस्प्ले पर बीच में ऊपर की तरफ पंच होल कटआउट भी दिखता है जिसमे 16MP के सेल्फ़ी कैमरा को जगह दी गयी है। पीछे की तरफ आपको 108MP प्राइमरी सेंसर के साथ 13MP का अल्ट्रावाइड सेंसर तथा 2MP के मैक्रो ऑयर डेप्थ लेंस दिए गये है।

फ़ोन में स्नैपड्रैगन 750G चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है जो 5G कनेक्टिविटी को सपोर्ट करती है। पॉवर के लिए 33W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4,820mAh की बड़ी बैटरी मिलती है। वरिएन्त  बात करे तो यहाँ आपको 8GB तक की रैम और 256GB स्टोरेज का विकल्प मिलता है।

Related Articles

ImageXiaomi 17T को लेकर बड़ा खुलासा, भारत लॉन्च से पहले कीमत और वेरिएंट लीक

Xiaomi अपनी T-सीरीज़ को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। कंपनी ने Xiaomi 17T और Xiaomi 17T Pro को टीज़ करना शुरू कर दिया है और दोनों फोन ग्लोबल बाज़ार में 28 मई को लॉन्च होंगे। Xiaomi ने ये भी कन्फर्म किया है कि Xiaomi 17T भारत में 4 जून को लॉन्च होगा। हालांकि, Pro …

Image48MP कैमरा सेंसर वाला Realme 5s बजट रेंज में Realme X2 Pro के साथ हो सकता है लॉन्च: फ्लिप्कार्ट पर टीज़र से हुआ खुलासा

चीनी स्मार्टफोन मेकर रियलमी भारत में अपने एक नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन को 20 नवंबर को लॉन्च करने की तैयारी में है। ये स्मार्टफोनRealme X2 Pro होगा, इस स्मार्टफोन का टीजर फ्लिपकार्ट पर लाइव कर दिया गया है। इस बीच टीजर से ही जानकारी मिली है कि Realme 5s को भी इस इवेंट में लॉन्च …

ImageVivo कर रही है 9 दिसम्बर को इंडिया में पंच होल डिस्प्ले वाला फोन लांच: हो सकता है Vivo V17

चीन की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी Vivo 9 दिसंबर को भारत में अपना अगला स्मार्टफोन Vivo V17 लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने V-सीरीज के लॉन्च इवेंट के लिए मीडिया इन्वाइट भेजना शुरू कर दिया है। Vivo ने कुछ दिन पहले V17 फोन को रूस में लॉन्च किया है। वीवो द्वारा भेजे जा रहे इन्वाइट में …

ImageXiaomi Mi 10i होगा 5 जनवरी को लांच, जाने क्या होगा फोन में खास

Xioami अपने Mi 10i को इंडिया में कल यानि 5 जनवरी को लांच करने वाली है। डिवाइस से जुड़े काफी टीज़र कंपनी ने अपने सभी सोशल मीडिया चैनल्स पर पेश किये है जिस से Mi 10i का डिजाईन काफी हद्द तक पता चल चूका है। इसके अलावा फोन में 108MP प्राइमरी सेंसर के इस्तेमाल की …

ImageXiaomi ने दे दिया बड़ा इशारा, भारत में लौतेगी कंपनी की T-सीरीज़, OnePlus-vivo के फोनों को मिलेगी टक्कर

Xiaomi भारत में अपनी T-सीरीज़ की वापसी करने जा रही है। कंपनी ने X पर “The T is coming” लिखकर नई सीरीज़ को टीज़ किया है, जिससे साफ संकेत मिला है कि Xiaomi 17T सीरीज़ इस बार भारतीय बाज़ार में आएगी। यह लॉन्च इसलिए खास है क्योंकि भारत में आखिरी बार Xiaomi 11T सीरीज़ 2022 …

Discuss

Be the first to leave a comment.