2026 में बढ़ेगी बैटरी क्षमता – Realme ला रहा 10,001mAh बैटरी स्मार्टफोन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

10,000mAh बैटरी वाले स्मार्टफोन अब सिर्फ कॉन्सेप्ट नहीं रह गए हैं। जिस तेतेज़ी से चीनी कंपनियां बैटरी टेक्नोलॉजी पर काम कर रही हैं, उससे यह ट्रेंड 2026 में मेनस्ट्रीम बन सकता है। 2025 में हम फोनों में 7,500mAh तक की बैटरी देख रहे हैं, जिसके बाद अब कंपनियां सीधे पावर बैंक के स्तर की बैटरी पर आने वाले समय में पहुंच सकती हैं। Realme ने तो कुछ ऐसा करने की तैयारी भी कर ली है।

कुछ महीनों पहले Realme ने Realme GT 7 नाम से एक 10,000mAh बैटरी वाला कॉन्सेप्ट फोन दिखाया था। अब संकेत मिल रहे हैं कि कंपनी इसे कमर्शियल प्रोडक्ट के तौर पर लॉन्च करने की तैयारी में है। सोशल मीडिया पर दिख रहा Realme का एक मिस्ट्री स्मार्टफोन (mystery smartphone) बैटरी कैपेसिटी के मामले में गेम चेंजर साबित हो सकता है।

ये पढ़ें: OnePlus Turbo 6 Series की एंट्री तय, Nord 6 बनकर भारत में हो सकता है लॉन्च

Realme RMX5107 से जुड़ी बड़ी जानकारी

MT Today की रिपोर्ट के अनुसार, नया Realme फोन एक Telegram पोस्ट के जरिए सामने आया है। इसका मॉडल नंबर RMX5107 बताया जा रहा है। फोन के About Device सेक्शन से कंफर्म होता है कि इसमें Realme UI 7 मिलेगा। यह लेटेस्ट Android 16 पर काम करेगा।

Realme UI 7 को कंपनी ने पिछले महीने ही पेश किया था। अभी तक यह किसी भी कमर्शियल Realme फोन में नहीं आया है। ऐसे में RMX5107 इस UI के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन बन सकता है। इसके अलावा इस फोन की एक और खासियत होगी, इसकी बैटरी।

12GB RAM और 10,001mAh बैटरी का कॉम्बिनेशन

लीक के अनुसार, इस Realme फोन में 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलेगी। साथ ही RAM expansion फीचर भी इसका हिस्सा रहेगा। सबसे बड़ा हाईलाइट इसकी 10001 mAh बैटरी होगी। जी हाँ, इसकी बैटरी कैपेसिटी यही होगी, जो कि Realme GT 7 concept phone से भी ज्यादा है।

अगर यह डिवाइस लॉन्च होता है, तो ये big battery smartphone सेगमेंट में नया बेंचमार्क सेट कर सकता है।

सिर्फ Realme नहीं, बाकी ब्रांड्स भी रेस में

Realme इस रेस में अकेली नहीं है। Honor पहले ही चीन में Honor Win और Honor Win RT लॉन्च कर चुका है। दोनों फोनों में 10,000mAh बैटरी दी गई है। इसके अलावा Honor Power 2 भी जल्द लॉन्च हो सकता है।

OnePlus भी पीछे नहीं है। रिपोर्ट्स की मानें तो आने वाला OnePlus Turbo स्मार्टफोन 9,000mAh बैटरी के साथ आ सकता है। इससे साफ है कि ultra large battery smartphones अब नया ट्रेंड बनने वाले हैं।

ये पढ़ें: जनवरी 2026 में लॉन्च होंगे ये दमदार स्मार्टफोन, नए साल की शुरुआत होगी पूरी तरह धमाकेदार

बड़ी बैटरी, फिर भी स्लिम डिज़ाइन

दिलचस्प बात यह है कि कंपनियां बड़ी बैटरी के बावजूद फोन को भारी नहीं बना रहीं। हाल के Realme, OnePlus और iQOO फोन इसका उदाहरण हैं। ये डिवाइस स्लिम और हल्के महसूस होते हैं।

Motorola और Realme खासतौर पर बैटरी टेक्नोलॉजी और डिज़ाइन बैलेंस पर फोकस कर रहे हैं। इसका फायदा सीधे यूज़र्स को मिलने वाला है। आने वाले समय में पावरफुल बैटरी के साथ स्लिम डिज़ाइन आम हो सकता है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageRamayana teaser रिलीज़ – रणबीर कपूर के राम अवतार की पहली झलक ने बढ़ाई उत्सुकता

बहुप्रतीक्षित Ramayana teaser आखिरकार रिलीज़ हो गया है, और आते ही इसने दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। इस फिल्म को सिर्फ एक पौराणिक कहानी के रूप में नहीं, बल्कि “हमारा इतिहास, हमारी सच्चाई” के तौर पर पेश करने की कोशिश की जा रही है। ये फिल्म नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित होगी और …

Image10,001mAh बैटरी और 80W चार्जिंग वाला realme NARZO Power 5G लॉन्च, जानिए कीमत

realme ने भारत में अपना नया realme NARZO Power 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है और इसकी सबसे बड़ी खासियत है 10,001mAh की विशाल बैटरी। कंपनी का दावा है कि यह भारत में मिलने वाले सबसे बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोनों में से एक है। यानी अगर आप ऐसे फोन की तलाश में हैं जो बार-बार …

Image10,001mAh बैटरी के साथ realme का नया फोन भारत में लॉन्च

realme ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन realme P4 Power आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है, और इसकी सबसे बड़ी पहचान इसकी बैटरी बन गई है। फोन में 10,001mAh की silicon-carbon Titan बैटरी दी गई है, जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि यह एक बार चार्ज करने पर करीब 2.5 दिन का रेगुलर …

ImageRealme P4 Lite 5G लॉन्च: अब बेहद सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, फीचर्स जानकर चौंक जाएंगी

भारत में बजट 5G स्मार्टफोन सेगमेंट लगातार दिलचस्प होता जा रहा है, और इसी कड़ी में Realme ने अपना नया फोन Realme P4 Lite 5G लॉन्च कर दिया है। खास बात यह है कि इसका 4G वर्जन पिछले महीने ही पेश किया गया था, और अब कंपनी ने इसे 5G के साथ अपग्रेड कर दिया …

Image10 लाख+ AnTuTu स्कोर का दावा, iQOO Z11x की भारत में इस दिन होगी एंट्री

क्या 25 हजार रुपये से कम में ऐसा फोन आ सकता है जो 7,000mAh बैटरी और 10 लाख से ज्यादा AnTuTu स्कोर का दावा करे? कुछ ऐसी ही जानकारी iQOO Z11x के बारे में सामने आयी है, जो 12 मार्च 2026 को भारत में लॉन्च होने जा रहा है। कंपनी इसे अपने वर्ग का सबसे …

Discuss

Be the first to leave a comment.