Apple का स्पेशल इवेंट होगा 10 सितम्बर को आयोजित, iPhone 11 और Watch Series 5 होंगे लांच

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

आखिरकार एप्पल ने आज साफ कर ही दिया कि लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन यानी कि iPhone 11 सीरीज को कब लांच किया जाएगा। आईफ़ोन 11 सीरीज से जुड़ी लीक्स और अफवाहें हाल ही में इंटरनेट पर देखी गयी है। अब एप्पल के अनुसार 10 सितम्बर को कैलिफ़ोर्निया में एक इवेंट का आयोजन किया जाएगा जहां नए iPhone और Watch से जुड़ी सभी खबरें साफ हो जाएंगी।

एप्पल ने इवेंट के मीडिया इनवाइट भेजने भी शुरू कर दिए है जिनपर “By Innovation Only” टैग लाइन लिखी गयी है। अभी इनवाइट से यह साफ नही होता है कि कंपनी कौन से डिवाइस लांच करेगी लेकिन उम्मीद के अनुरूप यह लेटेस्ट आईफोन ही देखने को मिलेंगे।

Apple iPhone 11 के आपेक्षित फीचर

हाल ही में सामने आई जानकारी के अनुसार, नए आईफ़ोन में आपको स्क्वायर शेप में ट्रिपल कैमरा सेटअप देखजे को मिल सकता है। इस कैमरा सेटअप में अल्ट्रा-वाइड-सेंसर दिया जा सकता है जो एक साथ 3 इमेज क्लिक करके उनको AI की मदद से वक आकर्षक आउटपुट देने में सक्षम होगा।

इसके अलावा फोन में आपको रिवर्स चार्जिंग, OLED डिस्प्ले, A13 प्रोसेसर, बेहतर IP रेटिंग भी मिल सकती है।

एप्पल के आईफोन के साथ यहां पर लेटेस्ट नेक्स्ट जेनरेशन Apple Watch 5 भी लांच की जा सकती है। रिपोर्ट्स की माने तो इस बार वॉच का टाइटेनियम और सिरेमिक वैरिएंट तथा OLED डिस्प्ले जैसे लेटेस्ट फीचर भी दिए जा सकते है।

उम्मीद तो यह भी है एप्पल इस लांच इवेंट में नया iPad Pro और साइज में बड़ा MacBook Pro भी पेश कर सकती है या इसी महीने किसी और इवेंट के तहत इनको लांच किया जा सकता है।

एप्पल इवेंट 10 सितम्बर को सुबह 10 बजे PT (10:30 PM IST) पर शुरू होगा जो स्टीव जॉब्स थिएटर में आयोजित किया जाएगा। हमेशा की तरह कंपनी इस इवेंट की लाइव स्ट्रीम भी उपलब्ध करवाएगी।

Related Articles

ImageRedmi 17C 5G vs vivo T5 Lite 5G: बड़ी स्क्रीन या बड़ी बैटरी, 21 हज़ार में आपके लिए क्या बेहतर?

Redmi 17C 5G vs vivo T5 Lite 5G: Xiaomi ने आज भारत में Redmi 17C 5G पेश किया है, जो Redmi 17 5G के बाद इस सीरीज़ का दूसरा और उससे सस्ता फोन है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है 6.9-इंच की 120Hz स्क्रीन, जिसे कंपनी ने सिर्फ 7.99mm पतली बॉडी में फिट किया है, लेकिन …

ImageApple iPhone 12 सीरीज होगी 13 अक्टूबर को लांच, जाने क्या होगा ख़ास

Apple ने आज एक प्रेस रिलीज़ के जरिये अपने अपकमिंग iPhone इवेंट की जानकारी से पर्दा उठाया है। कंपनी का “Hing Speed” टैग के साथ आयोजित होने वाले इवेंट को कंपनी के आधिकारिक YouTube चैनल पर 13 अक्टूबर को 10:30 IST आप लाइव स्ट्रीम पर देख सकते है। उम्मीद यही है की इस इवेंट में आपको iPhone …

ImageApple ने लांच किया अपना किफायती iPhone SE स्मार्टफोन: A13 बायोनिक चिपसेट और HD Retina डिस्प्ले के साथ

पिछले पूरे साल इस स्मार्टफोन से जुडी लीक्स सामने आने के बाद आज आखिरकार Apple ने अपने किफायती iPhone SE 2 को लांच कर दिया है। फोन में आपको छोटी स्क्रीन के अलावा लेटेस्ट A13 बायोनिक चिपसेट और 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। iPhone SE 2 को लेकर एप्पल का कहना …

Imageफोल्डेबल iPhone से Apple Watch Series 12 तक, आज के इवेंट में आएंगे ये प्रोडक्ट

सितंबर का महीना अब तक पूरी iPhone सीरीज़ के नाम रहता आया है, क्योंकि Apple हर साल इसी मंच से अपने सस्ते और महंगे, दोनों तरह के मॉडल एक साथ पेश करती रही है। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। आज रात के इवेंट में आपको सिर्फ Pro मॉडल और कंपनी का पहला फोल्डेबल फोन …

ImageiPhone 18 Pro से Redmi Note 17 Pro तक, सितंबर 2026 में लॉन्च होंगे ये 7 स्मार्टफोन

सितंबर का महीना खासतौर से iPhones के लिए जाना जाता है, लेकिन इस बार यानी सितंबर 2026 में आपको नए iPhone 18 सीरीज़ के अलावा और भी कई अच्छे फोन देखने को मिलने वाले हैं। सितम्बर 2026 में जहां एक तरफ Apple का सालाना इवेंट है। वहीँ दूसरी तरफ ₹25,000 के आसपास वाले फोनों में …

Discuss

Be the first to leave a comment.