Asus TUF Gaming FX705DY रिव्यु: बेहतर गेमिंग से साथ बड़ी स्क्रीन भी

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Asus इस साल लैपटॉप के मार्किट में काफी एक्टिव नज़र आ रही है। कंपनी ने किफायती कीमत से लेकर अल्ट्रा-बुक और हाई-एंड गेमिंग ROG लैपटॉप को पेश किया है। हाल ही में कंपनी ने AMD Ryzan 5 के साथ 2 लैपटॉप मिड-रेंज सेगमेंट में पेश किये है। इन् दोनों लैपटॉपों की कीमत क्रमशः 59,990 रुपए तथा 69,999 रुपए रखी गयी है। (Read in English)

FX505DY और FX705DY इन दोनों में क्या अंतर है? स्क्रीन साइज़ और बैटरी को हटा दे तो दोनों लैपटॉप काफी हद्द तक एक समान ही है। दोनों ही लैपटॉपों में 32GB DDR4-2666 रैम, 128GB NVMe SSD और 1TB FireCuda SSHD का सपोर्ट दिया गया है। तो हम इनमे से 17-इंच TUF गेमिंग लैपटॉप FX705DY के रिव्यु के साथ हम आपके सभी सवालों का जवाब लेकर हाजिर है तो चलिए शुरू करते है:

Asus TUF Gaming FX705DY रिव्यु: डिजाईन और बिल्ड

Asus ने अपने इस लैपटॉप का डिजाईन काफी हद तक पिछले साल पेश किये FX504 जैसा ही रखा है। साफ़ तौर पर कहू तो प्लास्टिक बॉडी को मजबूत लुक से साथ पेश किया है जिसको Asus “Radiating -X” डिजाईन कहती है। टॉप कवर ब्लैक कलर की मैटेलिक फिनिश और शार्प डायगोनल लाइन्स के साथ मिलता है जिसके ठीक बीच में Asus लिखा दिखाई देता है।

डिस्प्ले की बात करे तो यहाँ 15.6-इंच की मैट फिनिश वाली स्क्रीन काफी पतले बेज़ेल के साथ देखने को मिलती है। कीबोर्ड में आपको ब्लैक कलर बटन के साथ रेड कलर बैकलाइट दी गयी है। कीबोर्ड के चारों ओर का एरिया भी मेटल फिनिश के साथ मिलता है।

जो चीज थोडा परेशान करती है वो है डिस्प्ले के निचले भाग में फ्लेक्स का होना। इसके अलावा लैपटॉप काफी मजबूत और सॉलिड लगता है।  इसके साथ ही यहाँ मिलिट्री ग्रेड MIL-STD-810G सर्टिफिकेशन भी दिया गया है।

Asus TUF gaming FX705DY का वजन 2.7 किलोग्राम है जिसका मतलब है की इसको पोर्टेबल कहना उतना आसान नहीं है लेकिन गेमिंग के लिए इतना तो सहना पड़ेगा ही।

Asus TUF Gaming FX705DY रिव्यु: डिस्प्ले

Asus TUF Gaming लैपटॉप में आपको पिछले जेनरेशन के जैसा ही आकर्षक डिस्प्ले देखने को मिलता है। 17.3-इंच FHD IPS LCD स्क्रीन 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ दी गयी है। लेटेस्ट ट्रेंड के हिसाब से इसमें 120Hz और ज्यादा का रिफ्रेश रेट सपोर्ट नहीं मिलता है लेकिन फिर भी डिस्प्ले आपको कोई कमी महसूस नहीं होने देती है।

कलर थोडा सा कम चमकीले लगते है लेकिन एंटी ग्लेयर कोटिंग काफी अच्छी साबित होती है जो लम्बे गेमिंग सेशन को और भी बेहतर बनाती है। मैक्सिमम ब्राइटनेस को एवरेज ही कहा जा सकता है।

Asus TUF Gaming FX705DY रिव्यु: परफॉरमेंस

Asus FX705DY में आपको 15-इंच वाले मॉडल जितना ही प्रोसेसिंग यूनिट दी गयी है। इसमें आपको AMD Ryzan 5-3550H प्रोसेसर दिया गया है। डिफ़ॉल्ट ऑप्शन के तौर पर 8GB DDR4 रैम मिलती है लेकिन दुसरे स्लॉट में भी आप 32GB तक की रैम का इस्तेमाल कर सकते है। GPU की बात करे तो Vega 8 ग्राफ़िक्स तो यहाँ डिफ़ॉल्ट तौर पर मितला है जबकि Asus ने इसके अलावा AMD Radeon RX 560X GPU का भी इस्तेमाल किया है।

रिव्यु के लिए हमने लैपटॉप को कुछ बेंचमार्क टेस्ट से गुजारा। गीकबेंच पर Asus TUF gaming FX705DY ने 3,712 सिंगल कोर टेस्ट स्कोर तथा 10,821 मल्टी कोर टेस्ट स्कोर प्राप्त किया है जो गेमिंग लैपटॉप के लिए संतोष जनक कहा जा सकता है। PC Mark 10 टेस्ट में इसको 3,298 स्कोर मिलता है।

अगर प्रैक्टिकल गेमिंग एक्सपीरियंस की बात करे तो इसमें हमने PUBG, FIFA 18, Far Cry 5 Counter Stike:GO को खेला है जो काफी हद्द तक बिना किसी परेशानी के खेले जा सकते है।

गेमिंग का बेस्ट एक्सपीरियंस रेज़ोलुशन को HD पर तथा ग्राफ़िक्स सेटिंग को मीडियम पर सेट करके प्राप्त किया जा सकता है। जहाँ PUBG 50fps को टच करता है वही Far Cry 5 42fps और CS:GO 60fps को टच करता है जो एक काफी अच्छी बात है।

Asus TUF Gaming FX705DY रिव्यु: I/O और पोर्ट्स

Asus ने यहाँ पर लगभग सभी पॉइंट्स को कवर किया है। FX705DY में आपको USB 2.0 टाइप-A पोर्ट, 201 USB 3.1 टाइप A पोर्ट और RJ45 ईथरनेट पोर्ट्स को दिया है ताकि वायरलेस कनेक्शन में परेशानी होने पर इसका इस्तेमाल किया जा सके।

इसके अलावा यहाँ HDMI 2.0 पोर्ट,  3.5mm ऑडियो जैक, ही दिया गया है। लैपटॉप में USB टाइपC पोर्ट भी मिलता है जो इसको फ्यूचर-प्रूफ बनाता है। FX05DY में ड्यूल बैंड Wi-Fi तथा ब्लूटूथ 4.2 भी दिया गया है।

Asus TUF Gaming FX705DY रिव्यु: कीबोर्ड और ट्रैकपैड

अन्य फीचर की बात करे तो Asus TUG Gaming FX705DY में आपको फुल-साइज़ कीबोर्ड दिया गया है जिसमे नंबरपैड भी मिलता है। कीबोर्ड को 20 मिलियन की-स्ट्रोक के लिए टेस्ट भी किया गया है। स्पेस बार अपने रेड कलर की बैक लाइट के साथ काफी आकर्षक लगती है।

कीबोर्ड काफी हद तक गेमिंग और सामान्य इस्तेमाल के लिए बेहतर साबित होता है। दैनिक इस्तेमाल में टाइपिंग का काफी काम होता है लेकिन मुझे किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं सामने नहीं आई।

ट्रैक-पैड का साइज़ भी बड़ा है साथ में मल्टी फिंगर सपोर्ट भी देखने को मिलता है। लेकिन यहाँ लेफ्ट और राईट क्लिक करने में थोडा सा आदत डालने वाली दिखाई देती है।

Asus TUF Gaming FX705DY रिव्यु: बैटरी

Asus TUF गेमिंग FX05DY में आपको 4-सेल 64Whr की बैटरी दी गयी है जो बैलेंस मोड में 4 घंटे का बैकअप देती है। गेम खेलते हुए आपको लगभग 2 घंटे का ही बैकअप देखने को मिलता है।

Asus TUF Gaming FX705DY रिव्यु: वर्डिक्ट / निष्कर्ष

Asus TUF FX705DY इस सेगमेंट के उन चुंनिंदा लैपटॉपों में से एक है जिसमे आपको 27-इंच की डिस्प्ले देखने को मिलती है। यह लैपटॉप आपको मिलिट्री ग्रेड क्वालिटी सर्टिफिकेशन के साथ अच्छा गेमिंग एक्सपीरियंस भी देता है। SSD स्टोरेज और स्पीकर क्वालिटी को थोडा एक डाउन-साइड कह सकते है।

जो यूजर एवरेज गेमिंग के साथ एक बड़ी स्क्रीन वाला लैपटॉप चाहते है उनके लिए यह एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।

Related Articles

ImageSamsung Exynos 2500: कंपनी ने चुपके से अपना 3nm चिपसेट लॉन्च किया, मिलेगी धांसू परफॉरमेंस

Qualcomm और Mediatek के बाद अब Samsung ने भी अपना 3nm प्रोसेसर लॉन्च कर दिया है, जिसे Samsung Exynos 2500 के नाम से पेश किया गया है। हालांकि ये ऑक्टाकोर नहीं बल्कि, Deca Core चिपसेट है। आगे Samsung Exynos 2500 स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं। ये पढ़ें: बिना पता चले किसी का …

ImageAsus TUF Gaming FX505DT रिव्यु (समीक्षा): किफायती कीमत में मिलेगा बेहतर गेमिंग एक्सपीरियंस

Asus के इस TUF Gaming FX505DT गेमिंग लैपटॉप को बाहर से देखने पर यह अन्य किफायती गेमिंग लैपटॉप जैसा ही दिखाई पड़ता है, हाल ही में हमने इस से थोडा बड़ी स्क्रीन वाले Asus TUF Gaming FX705Y को भी टेस्ट किया था जो एक आकर्षक गेमिंग डिवाइस साबित होता है। लेकिन अगर हार्देडवेयर देखे तो …

ImageAsus Zenbook Pro Duo UX581 रिव्यु

साल 2019 में Asus ने काफी लैपटॉप डिपार्टमेंट में काफी बेहतर परफॉरमेंस दी है। ताइवान की कंपनी ने अलग-अलग प्राइस सेगमेंट में काफी अच्छे और दमदार मॉडल पेश किये है। इसी लिस्ट में Asus का लेटेस्ट Zenbook Pro Duo भी काफी हाल ही इंडियन मार्किट में पेश किया गया है। जैसा की नाम से ही …

ImageJio गेमिंग प्लान्स: सभी सुविधाओं के साथ मिलेगी BGMI स्किन्स और Jio Cloud Gaming का एक्सेस

Reliance Jio अपने यूजर्स को अलग अलग रिचार्ज प्लान्स के साथ नई नई सुविधाएं प्रदान करता है, और कंपनी ने इस बार गेमर्स का भी ध्यान रखा है, और इसी के साथ खास Jio गेमिंग प्रीपेड प्लान्स लॉन्च किए हैं, जिसमें BGMI लवर्स को भी फायदा मिलने वाला है। आगे इन दोनों Jio गेमिंग प्लान्स …

ImageSamsung Galaxy A26 रिव्यु: दमदार डिस्प्ले और लम्बे सॉफ्टवेयर सपोर्ट के साथ आया, लेकिन क्या वाकई पैसा वसूल है?

Samsung ने अपने मिड-रेंज फोन Galaxy A36 और A56 के बाद Galaxy A26 को भी चुपचाप लॉन्च कर दिया है। इसमें कंपनी ने कुछ ऐसे अपग्रेड्स दिए हैं जो इसे पिछले साल के Galaxy A25 से बेहतर बनाते हैं। इस बार आपको एक बड़ा 6.7-इंच AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, 5000mAh बैटरी, IP67 सर्टिफिकेशन के …

Discuss

Be the first to leave a comment.