Asus Zenfone 7 हो सकता है जल्द ही लांच, गीकबेंच से स्पेसिफिकेशन आई सामने

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

ताइवान की स्मार्टफोन कंपनी Asus स्मार्टफोन मार्किट में ROG Phone के बाद से ही थोडा शांत दिखाई दे रही थी। लेकिन आज कंपनी ने काफी लोकप्रिय स्मार्टफोन Asus Zenfone 7 से जुडी जानकारी सामने आई है। गीकबेंच में पर Asus का एक नया स्मार्टफोन लिस्ट किया गया है जिसके स्पेसिफिकेशन देखने के बाद हम उम्मीद कर सकते है की यह डिवाइस Asus Zenfone 7 हो सकती है तो चलिए नज़र डालते है सामने आई स्पेसिफिकेशनों पर:

Asus Zenfone 7 aka Asus 7z के आपेक्षित फीचर

कंपनी का यह स्मार्टफोन Asus ZF नाम से लिस्ट हुआ है जो Kona चिपसेट पर रन कर रहा है। हम यहाँ बता दे की Kona स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट का ही कोडनेम है। ओक्टा-कोर चिपसेट फ्लैगशिप ग्रेड स्मार्टफोन रेंज में ही देखने को मिल सकती है। गीकबेंच लिस्टिंग के अनुसार यह डिवाइस 16GB तक की रैम और एंड्राइड 10 के साथ पेश की जा सकती है।

बेंचमार्क स्कोर के हिसाब से यह डिवाइस सिंगल कोर टेस्ट में 973 पॉइंट और मल्टी कोर टेस्ट में 3,346 पॉइंट प्राप्त करती है।

अभी के लिए डिवाइस सिर्फ गीकबेंच पर ही लिस्ट की गयी है तो कंपनी की तरफ से इसकी आधिकारिक घोषणा होना बाकि है।

इसके अलावा आसुस के एक और स्मार्टफोन की मार्किट में काफी चर्चा चल रही है जिसको ROG 3 नाम से लांच किया जा सकता है। अगर अफवाहों की माने तो यह Asus की अपकमिंग गेमिंग डिवाइस पेश कर सकती है। अगर डिवाइस से जुडी जानकरी देखें तो यह फोन 6.59-इंच की FHD+ OLED डिस्प्ले के साथ 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट जैसे फीचर युक्त होगा। इसके अलावा फोन में स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट, 16GB रैम और 6,000mAh की बड़ी बैटरी भी मिल सकती है। लेटेस्ट ट्रेंड के हिसाब से फोन फ़ास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करेगा।

 

Related Articles

ImageIndane, HP और Bharatgas की LPG e-KYC घर बैठे कैसे करें, 1 अक्टूबर से सब्सिडी के लिए ज़रूरी

ज़्यादातर घरों में गैस सिलेंडर बुक करना अब तक बस एक कॉल, SMS या ऐप पर दो टैप का काम रहा है। लेकिन कल यानी 1 अक्टूबर से कई घरों के लिए ये बुकिंग पहले जैसी नहीं रहेगी। पेट्रोलियम मंत्रालय के नए नियम के तहत सब्सिडी वाले दाम पर रिफिल अब सिर्फ उन्हीं ग्राहकों का …

ImageAsus Zenfone 6Z स्नैपड्रैगन 855 और 6GB रैम के साथ गीकबेंच पर देखा गया

Asus Zenfone में जल्द ही आपको Zenfone 6-सीरीज भी देखने को मिल जाएगी। पिछले दिनों डिवाइस से जुडी कुछ इमेज लीक हुई थी और अब Zenfone 6Z के स्पेसिफिकेशन एक बेंचमार्क साईट पर दिखाई दिए है। गीकबेंच साईट से सामने आये लीक में डिवाइस के जुडी स्पेसिफिकेशन सामने आई है जिसके अनुसार यहाँ पर स्नैपड्रैगन …

ImageAsus Zenfone 6 की इमेज हुई लीक; ट्रिपल कैमरा सेटअप और ग्रेडिएंट डिजाईन के साथ होगा जल्द लांच

साल 2018 में Asus ने काफी बेहतरीन स्मार्टफोन लांच किये है चाहे Zenfone 5Z हो या Zenfone Max Pro M2 सभी डिवाइसों की कीमत काफी किफायती रखते हुए स्पेसिफिकेशन एक दम मार्किट ट्रेंड को देखते हुए पेश किये गये थे। अब हाल ही में एक लीक सामने आई है जिसमे Asus के नए स्मार्टफोन Zenfone …

ImageVivo X300 FE की कीमत लॉन्च से पहले लीक: इस बार ‘Fan Edition’ इतना महंगा हो सकता है?

Vivo अपना अगला बड़ा लॉन्च 6 मई को करने जा रहा है, लेकिन उससे पहले ही X300 सीरीज़ के एक अहम फोन Vivo X300 FE की कीमत लीक हो गई है। और जो जानकारी सामने आई है, उसने काफी लोगों को चौंका दिया है। ये पढ़ें: Upcoming Smartphones in May 2026 – मई 2026 में …

ImageAsus ROG Phone 4 की लाइव इमेज आई सामने, हो सकता है ROG Phone 5 नाम से लांच

ASUS ROG Phone 4 से जुड़ा एक पोस्टर कंपनी ने चीनी माइक्रोब्लॉग्गिंग साईट Weibo पर टीज़ किया था। जिसके अनुसार उम्मीद लगाई जा रही थी की यह गेमिंग फोन जल्द ही लांच किया जा सकता है। आज सामने आये एक लीक में डिवाइस की लाइव इमेज भी सामने आई है। यहाँ थोडा अजीब बात ये है की WHYAB …

Discuss

Be the first to leave a comment.