Redmi Note 7 Pro के 6 बेहतरीन विकल्प जिनको आप आसानी से खरीद सकते है

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Xiaomi का Redmi Note 7 Pro हाल ही में इंडिया में लांच किया गया है जिसका काफी दिनों से सभी यूजर इन्तजार कर रहे थे। आज डिवाइस की पहले सेल फ्लिप्कार्ट पर हुई जिसमे स्नैपड्रैगन 675 और SonyIMX586 सेंसर वाली यह डिवाइस काफी जल्दी ही स्टॉक-आउट हो गया। (Redmi Note 7 Pro Alternative Read in English)

शाओमी की यह नयी नोट-सीरीज डिवाइस में आपको पिछली बार के मुकाबले बेहतर डिजाईन, ग्लास बॉडी, USB टाइप-C पोर्ट और एक आकर्षक कैमरा सेंसर दिया गया है। Redmi Note 7 Pro के रिव्यु में भी हमने साफ़ कहा है की डिवाइस परफेक्ट नहीं है लेकिन प्रदर्शन काफी दमदार प्राप्त होता है।

तो अगर आप शाओमी की डिवाइस नहीं खरीदना चाहते या आपको सेल पर विश्वास नहीं है तो हम आपके लिए लेकर आये है Redmi Note 7 Pro के कुछ आकर्षक विकल्प जिनको आप आसानी से खरीद आकर Note 7 Pro को भूल सकते है।

यह भी पढ़िए: Redmi Note 7 Pro का रिव्यु: साबित होगा मिड-रेंज सेगमेंट में बेस्ट

Redmi Note 7 Pro के बेहतरीन विकल्प

1. Samsung Galaxy A50

Samsung Galaxy A50 (रिव्यु) अभी के लिए Redmi Note 7 Pro का सबसे करीबी विकल्प कहा जा सकता है। सैमसंग की A-सीरीज को किफायती कीमत के साथ पेश किया गया है जिसमे शानदार AMOLED डिस्प्ले और OneUI भी देखने को मिलता है। Redmi Note 7 Pro से अलग यह पर बॉक्स में आपको फ़ास्ट चार्जर भी देखने को मिलता है। Galaxy A50 में HD स्ट्रीमिंग सपोर्ट और बेहतर सेल्फी कैमरा से साथ एक एक्स्ट्रा अल्ट्रा वाइड सेंसर भी देखने को मिलता है।

Galaxy A50 में आपको Exynos 9610 चिपसेट मिलती है जो SD 675 जितनी बेहतर तो नहीं लेकिन SD660 से अच्छा प्रदर्शन करती है। फोन में आपको ऑन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है। यहाँ 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के अलावा 6GB रैम और 128GB स्टोरेज का विकल्प भी थोडा एक्स्ट्रा कीमत में मिल जाता है।

यह भी पढ़िए:  Redmi Note 7 Pro vs Samsung Galaxy A50 की तुलना

डिस्प्ले: 6.4- इंच, 1080 x 2340| प्रोसेसर: 2.3GHz ओक्टा-कोर Exynos 9610 चिपसेट | रैम: 4GB/6GB | स्टोरेज: 64GB/128GB | सॉफ्टवेयर: एंड्राइड 9.0 (पाई) | रियर कैमरा: 25MP (F1.7) + 5MP (F2.2) + 8MP (अल्ट्रा वाइड) | सेल्फी कैमरा: 25MP | मोटाई:7.7mm| बैटरी: 4000mAh

2. Zenfone Max Pro M2

अगर आप स्टॉक इंटरफ़ेस को पसंद करते है तो Asus Zenfone Max Pro M2 (रिव्यु) निश्चित रूप से Redmi Note 7 Pro का एक अच्छा विकल्प साबित होता है। यह हाई-एंग गेमिंग के लिए एक अच्छी डिवाइस है और हाल ही में हुए प्राइस-कट के साथ आप इस कीमत में 6GB वरिएन्त को आसानी से खरीद सकते है।

Zenfone Max Pro M2 कैमरा प्रदर्शन के मामले में Redmi Note 7 Pro को टक्कर नहीं देता है लेकिन आप स्नैपड्रैगन 660, स्टॉक एंड्राइड एक्सपीरियंस, बड़ी बैटरी, गोरिल्ला ग्लास 6 प्रोटेक्शन के जरिये एक आकर्षक अनुभव प्राप्त कर सकते है। पीछे की तरफ मिलने वाली ग्लास-फिनिश भी काफी आकर्षक लगती है।

डिस्प्ले: 6.26-इंच, 1080 x 2280| प्रोसेसर: 2.2GHz ओक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट | रैम : 6GB | स्टोरेज: 64GB | सॉफ्टवेयर: एंड्राइड 8.0 (ओरियो) | रियर कैमरा: 12MP+5MP | फ्रंट कैमरा: 13MP | मोटाई: 8.5mm| बैटरी: 5000mAh

3. Oppo K1

Redmi Note 7 Pro के विकल्प में Oppo K1 पर विचार करने का मुख्य कारण है इसका AMOLED डिस्प्ले और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर। Oppo K1 में आपको एक अच्छा सेल्फी कैमरा और स्नैपड्रैगन 660 ओक्टा-कोर चिपसेट भी देखने को मिल जाता है। रैम विकल्प के तौर पर इस कीमत में आपको 4GB और 64GB स्टोरेज वरिएन्त देखने को मिलता है।

फोन में ग्रेडिएंट बैक, डेडिकेटेड कार्ड स्लॉट और 3500mAh की बैटरी भी देखने को मिलती है जो इसको  किफायती कीमत के साथ बेहतर विकल्प बनाती है।

डिस्प्ले: 6.4-इंच 1080 x 2340| प्रोसेसर: 1.9GHz ओक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट | रैम: 4GB | स्टोरेज: 64GB | सॉफ्टवेयर: एंड्राइड 8.1 (ओरियो) | रियर कैमरा : 12MP+5MP | सेल्फी: 13MP | मोटाई: 8.5mm| बैटरी: 3500mAh

4. Nokia 6.1 Plus

Nokia 6.1 Plus (रिव्यु) स्पेसिफिकेशन के मामले में पीछे दिखाई देता है लेकिन डिवाइस को इस्तेमाल करने पर एक्सपीरियंस काफी बेहतर मिलता है। फोन की खासियत हिया इसका गूगल वन प्रोग्राम के साथ आना। Nokia 6.1 Plus में आपको ट्रू स्टॉक एंड्राइड एक्सपीरियंस और एक साफ़ अच्छी मजबूत ग्लास-बॉडी देखने को मिलती है।

Nokia 6.1 plus review

यह अपनी कीमत सेगमेंट के उन कुछ चुंनिंदा फ़ोनों में से एक है जिसमे आपको HD स्ट्रीमिंग सपोर्ट भी देखने को मिलती है। तो अगर आप ज्यादा गेमिंग नहीं करते है तो यह एक अच्छा विकल्प बन सकता है।

इसके अलावा Nokia 7.1 के रूप में भी आपको एक अच्छा विकल्प भी उपलब्ध होता है जो आपको मेटल साइड फ्रेम के साथ-साथ HDR10 सपोर्ट डिस्प्ले और थोडा बेहतर कैमरा भी देखने को मिलता है।

Nokia 6.1 Plus स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले: 5.8-इंच, Full HD+| प्रोसेसर: 1.8GHz ओक्टा-कोर स्नैपड्रैगन  636 चिपसेट | रैम: 4GB | स्टोरेज64GB | सॉफ्टवेयर: एंड्राइड  9.0 (पाई) | रियर कैमरा: 16MP+5MP | सेल्फी कैमरा: 16MP| बैटरी: 3060mAh

Nokia 7.1 Specs

डिस्प्ले: 5.84-इंच, Full HD+| प्रोसेसर: 1.8GHz ओक्टा-कोर स्नैपड्रैगन  636 चिपसेट | रैम: 4GB | स्टोरेज: 64GB | सॉफ्टवेयर: एंड्राइड  9.0 (पाई) | रियर कैमरा: 12MP+5MP | सेल्फी कैमरा: 8MP | बैटरी: 3060mAh

5. Poco F1

अभी अगले Poco फोन के लांच होने की कोई उम्मीद नहीं दिखा रही है लेकिन अपनी स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट और बेहतरीन गेमिंग परफॉरमेंस के साथ डिवाइस अभी भी Redmi Note 7 Pro के विकल्प के रूप में आसानी से देखी जा सकती है।

शुरुआत में Poco F1 में कुछ समस्या देखने को मिलती थी लेकिन समय के साथ यह अपडेट के माध्यम से सही कर दी गयी है। अभी हाल में प्राप्त हुए OTA अपडेट के साथ आपको डिवाइस में HD स्ट्रीमिंग के लिए जरूरी DRM L1 सर्टिफिकेट भी मिल गया है।

डिस्प्ले: 6.18-इंच, 1080 x 2280| प्रोसेसर: 2.5GHz ओक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट| रैम : 8GB | स्टोरेज: 128GB | सॉफ्टवेयर: एंड्राइड 8.1 (ओरियो) | रियर कैमरा: 12MP+5MP | फ्रंट कैमरा: 20MP | मोटाई: 9 mm| बैटरी: 4000mAh

6. Realme 3 Pro (अपकमिंग)

हाल ही में लांच किये गये Realme 3 को नोट सीरीज के Note 7 को टक्कर देने के लिए पेश किया गया है जिसके साथ लांच इवेंट में ही Redmi Note 7 Pro को सीधे टक्कर देने के लिए अप्रैल महीने में अपना नया Realme 3 Pro भी लांच करने वाला है।

Realme 3 Pro में आपको पहली बार Helio P90 चिपसेट 6GB रैम विकल्प के साथ देखने को मिल सकती है। इसके अलावा उम्मीद यह भी है की यहाँ 48MP रियर कैमरा सेंसर भी दिया जा सकता है।

डिस्प्ले: 6.3-इंच, 1080 x 2340| Processor: 2.2GHz ओक्टा-कोर Helio P90 चिपसेट | रैम: 6GB | स्टोरेज: 64GB | सॉफ्टवेयर: एंड्राइड 9.0 (पाई) |  रियर कैमरा: 48MP+5MP | सेल्फी कैमरा: 16MP | बैटरी: 4000mAh

Redmi Note 7 Pro के 6 बेहतरीन विकल्प

उपरोक्त बताये गये सभी स्मार्टफोन Redmi Note 7 Pro के विकल्प के रूप में बाज़ार में उपलब्ध है जिस्नको आप ऑनलाइन आसानी से खरीद सकते है। यह नया Note 7 Pro काफी अच्छी स्पेसिफिकेशन के साथ पेश किया गया है तो अन्य स्मार्टफोन मेकरों को कुछ एक्स्ट्रा करना पड़ेगा। समय के साथ नए स्मार्टफोन लांच होने पर हम अपडेट के साथ हाज़िर होंगे तब तक बने रहिये हमारे साथ!!!

Related Articles

Imageबिना बताए महंगा हो गया OnePlus 15R! अब खरीदने पर देना होगा ज्यादा पैसा

OnePlus 15R अचानक महंगा हो गया है और सबसे बड़ी बात, इसके लिए कोई घोषणा भी पहले नहीं की गयी। नई कीमतें अब सीधे वेबसाइट और Amazon पर दिख रही हैं, जिससे कई खरीददार हैरान हैं। अगर आप इस फोन को खरीदने का प्लान कर रहे थे, तो अब आपको पहले से ज़्यादा पैसा खर्च …

ImageRedmi Note 7 Pro रिव्यु (समीक्षा) : साबित होगा मिड-रेंज सेगमेंट में बेस्ट?

Xiaomi ने पिछले काफी समय से अपनी नोट-सीरीज के बल पर भारतीय बाजारों में काफी लोकप्रियता हासिल की है। कंपनी द्वारा पेश किये गया पिछले कुछ प्रोडक्ट उम्मीद पर उतना खरा नहीं उतर पाए जितना सोचा गया था। Redmi Note 6 Pro ने अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन वो Redmi Note 5 Pro की सफलता को …

ImageXiaomi Redmi Note 7 Pro से जुडी 12 बेहतरीन टिप्स एंड ट्रिक्स

Redmi Note 7 Pro (रिव्यु) का इस साल की शुरुआत से ही काफी इन्तजार किया जा रहा तथा और इंडिया में लांच होने के साथ ही यह काफी लोकप्रिय साबित हुआ है जो शायद से इस साल का इस कीमत के साथ बेस्ट स्मार्टफोन भी साबित हो सकता है। बेहतर हार्डवेयर के साथ आपको यहाँ …

ImageiPhone 17 Pro Max पर अब तक का सबसे आकर्षक डिस्काउंट, ऑफर देख चौंक जाएंगे आप

अगर आप एक प्रीमियम iPhone का अनुभव चाहते हैं, लेकिन कुछ डिस्काउंट के साथ तो, इस समय iPhone 17 Pro Max खरीदने पर आकर्षक छूट मिल रही है। इस फोन को इस समय आप Vijay Sales से 10,000 से ज़्यादा के डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं। आइये इस फ्लैगशिप पर मिल रहे लेटेस्ट डिस्काउंट, असली …

ImageRedmi Note 15 Pro+ Review: फीचर्स तो भरपूर, लेकिन ये कमियां भी

Redmi Note सीरीज़ ने पिछले कुछ सालों में काफी बदलाव देखा है। जो पहले एक वैल्यू-फोकस्ड लाइनअप थी, अब वह कीमत और उम्मीदों दोनों में अपर मिड-रेंज के करीब पहुंच चुकी है। Redmi Note 15 Pro+ उसी बदलाव का उदाहरण है। इस फोन में 6.83-इंच का बड़ा AMOLED डिस्प्ले, 200MP प्राइमरी कैमरा, 6,500mAh की बड़ी …

Discuss

Be the first to leave a comment.