ऑनलाइन एजुकेशन के लिए वेबसाइट्स और ऐप्स, जिनमें मिलेगी बेहतरीन सुविधाएं

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

आज के डिजिटल युग में जहाँ सभी काम ऑनलाइन तरीके से होने लगे हैं, वहीँ शिक्षा केवल क्लास और किताबों तक सीमित नहीं रह गयी है। ऑनलाइन लर्निंग प्लेटफॉर्म्स के इंटरैक्टिव कोर्स, वीडियो ट्यूटोरियल बच्चों को अपनी तरफ आकर्षित कर रहे हैं। हालाँकि एक सही लर्निंग प्लेटफॉर्म नए अट्रैक्टिव तरीके से सीखने को अधिक रोचक और प्रभावी बना सकता है, ऐसे में इंटरनेट पर उपलब्ध ऑनलाइन एजुकेशन के लिए वेबसाइट्स और ऐप्स में से आपको एक सही ऑनलाइन लर्निंग प्लेटफॉर्म चुनने की आवश्यकता होगी। इस लेख में हमनें कुछ खास ऑनलाइन लर्निंग प्लैटफॉर्म्स की जानकारी दी है।

ये पढ़ें: Phone Safety Tips: फोन में दिखें ये साइन तो हो जाएं सावधान, कोई आपको देख और सुन रहा है

ऑनलाइन एजुकेशन के लिए वेबसाइट्स और ऐप्स

Khan Academy

यदि आप एक स्कूल स्टूडेंट हैं, तो ये वेबसाइट आपके काफी काम आएगी। इस वेबसाइट में आपको क्लास 1 से लेकर क्लास 12 तक का मैथ्स और साइंस समझाया जाएगा। ये एक प्रचलित वेबसाइट है, जिसमें स्कूल लेवल के सब्जेक्ट्स को कवर किया जाता है। ये एक पैड वेबसाइट है, इसमें सभी कंटेंट निशुल्क रूप से उपपलब्ध है। इतना ही नहीं, आपको स्टेट बोर्ड के अनुसार भी कोर्स मिल जाएंगे। स्कूल कोर्स के अतिरिक्त यहाँ Digital SAT, Grammar, Computer Programming, और Macroeconomics जैसे कई कोर्सेज उपलब्ध है। कोर्स को अट्रैक्टिव बनाने के लिए कोर्स चैलेंज और क्विज जैसी गतिविधियों को भी शामिल किया गया है।

  • सब्सक्रिप्शन: फ्री (प्रमाण पत्र के लिए शुल्क)
  • किसके लिए बेस्ट है: सभी छात्रों के लिए
  • Google Play Store रेटिंग: 4.5/5

फायदें

  • 100% फ्री कंटेंट मिलेगा।
  • हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषा में कंटेंट उपलब्ध है।
  • बच्चों और बड़ों दोनों के लिए बेहतर प्लेटफॉर्म है।
  • विज्ञापन नजर नहीं आएंगे।
  • AI-पावर्ड एडाप्टिव लर्निंग

नुकसान

  • हिंदी भाषा में ज्यादा कंटेंट उपलब्ध नहीं है।
  • लाइव क्लासेज का ऑप्शन नहीं मिलेगा।
  • कोई मान्यता प्राप्त प्रमाण पत्र नहीं मिलेगा।
  • यह केवल K-14 विद्यार्थियों के लिए बेहतर ऑप्शन हो सकता है।

ऑफिशियल लिंक

Coursera

ये भी एक प्रचलित ऑनलाइन लर्निंग प्लेटफॉर्म है, जिसमें आपको यूनिवर्सिटी लेवल का कंटेंट मिलेगा। ये एक ग्लोबल लर्निंग प्लेटफॉर्म है, जिसने 300 से भी ज्यादा लीडिंग यूनिवर्सिटी के साथ साझेदारी कर रखी है। आप इसके माध्यम से किसी भी यूनिवर्सिटी की डिग्री ऑनलाइन ही हासिल कर सकते हैं। आपको इस प्लेटफॉर्म पर फ्री और पैड दोनों तरह के कोर्स मिल जाएंगे। यूजर इंटरफेस को भी काफी आसान बना रखा है। इसमें आपको Google और IBM के AI कोर्स भी मिलेंगे।

  • सब्सक्रिप्शन: फ्री और पेड (₹1000 से ₹3,00,000 तक) दोनों।
  • किसके लिए बेस्ट है: करियर अपस्किलिंग और उच्च शिक्षा प्राप्त करने वालों के लिए।
  • Google Play Store रेटिंग: 4.7/5

फायदें

  • फ्री कंटेंट उपलब्ध है।
  • यूजर फ्रेंडली इंटरफेस है।
  • यूनिवर्सिटी की डिग्री ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं।
  • यूनिवर्सिटी लेवल का कंटेंट उपलब्ध है।
  • प्रमाणित सर्टिफिकेशन प्राप्त किया जा सकता है।

नुकसान

  • सर्टिफिकेशन फ्री नहीं है।
  • प्राइसिंग स्ट्रक्चर काफी कॉम्प्लेक्स है।

ऑफिशियल लिंक

Udemy

आपको किसी भी क्षेत्र में रुचि हो, इस वेबसाइट पर आपको हर तरह के कोर्स मिल जाएंगे। ये एक पैड वेबसाइट है, जिसमें आपको अलग अलग कोर्स के लिए अलग अलग पैसे खर्च करना होते हैं, इन कोर्स का शुल्क 500 रुपए से शुरू होता है। यहां आपको डिजिटल मार्केटिंग, वेब डेवलेपमेंट, सेल्स जैसे कई कोर्स मिल जाएंगे।

  • सब्सक्रिप्शन: फ्री और पेड (₹500 से ₹20,000 तक) दोनों।
  • किसके लिए बेस्ट है: करियर अपस्किलिंग और विभिन्न स्किल्स सिखने वालों के लिए।
  • Google Play Store रेटिंग: 4.6/5

फायदें

  • सीमित फ्री कंटेंट भी उपलब्ध है।
  • स्किल्स और अलग अलग फील्ड के आधार पर कई प्रकार का कंटेंट उपलब्ध है।
  • यूजर इंटरफेस काफी आसान है।
  • कोर्सेज के साथ सर्टिफिकेशन भी मिलेगा।

नुकसान

  • ओपन इंस्ट्रक्टर पॉलिसी होने की वजह से ये खोज पाना मुश्किल होता है, कि किसका कोर्स अच्छा है।
  • वीडियो पहले से रिकॉर्ड होते हैं, इसलिए इंस्ट्रक्टर से बात कर पाना मुश्किल होता है।
  • सर्टिफिकेट्स मान्यता प्राप्त नहीं होते हैं।

ऑफिशियल लिंक

Code.org

आज कल AI का जमाना है, और यदि आप कोडिंग और AI के लिए एजुकेशनल वेबसाइट ढूंढ रहे हैं, तो ये एक बेस्ट वेबसाइट है, जहां आपको इससे संबंधित कई कोर्स मिलेंगे। वेबसाइट Amazon के साथ साझेदारी में काम करती है, इसलिए इस पर भरोसा किया जा सकता है। ये एक फ्री ऑनलाइन लर्निंग प्लेटफॉर्म है, जिसमें Computer Science, Digital Citizenship, Math, और News and Media Literacy जैसे सब्जेस्ट को शामिल किया गया है।

  • सब्सक्रिप्शन: फ्री।
  • किसके लिए बेस्ट है: कोडिंग सिखने वालों के लिए।
  • Google Play Store रेटिंग: 4.6/5

फायदें

  • फ्री कंटेंट उपलब्ध है।
  • यूजर फ्रेंडली इंटरफेस है।
  • पढ़ाई को अट्रैक्टिव बनाने के लिए इंगेजिंग गेम्स और कैरेक्टर्स को शामिल किया गया है।
  • अलग अलग भाषाओं में कंटेंट को एक्सेस किया जा सकता है।

नुकसान

  • एडवांस्ड कांसेप्ट काफी सीमित है।
  • एक लेवल पर आने के बाद टास्क वापस रिपीट होने लगते हैं।
  • टेक्स्ट आधारित कोडिंग के लिए पूरी तरह से तैयार नहीं है।

ऑफिशियल लिंक

SWAYAM

ये गवर्नमेंट का एक निःशुल्क ई-लर्निंग ऐप है, जिसमें क्लास 9 से ग्रेजुएशन तक की शिक्षा के लिए कोर्स उपलब्ध है। इसमें आपको IITs, IIMs, IGNOU और अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों द्वारा बेस्ट कोर्स मिलेंगे। यदि आप किसी कोर्स को पूरा कर लेते हैं, तो इसके माध्यम से प्रमाण पत्र भी प्राप्त किया जा सकता है।

  • सब्सक्रिप्शन: फ्री (प्रमाण पत्र के लिए शुल्क)
  • किसके लिए बेस्ट है: उच्च शिक्षा प्राप्त करने वालों के लिए।
  • Google Play Store रेटिंग: 4.4/5

फायदें

  • फ्री कंटेंट उपलब्ध है।
  • यूजर फ्रेंडली इंटरफेस है।
  • सरकारी मान्यता प्राप्त कंटेंट उपलब्ध है।
  • प्रमाण पत्र की सुविधा भी दी गयी है।
  • अलग अलग क्षेत्रों में व्यावसायिक विकास के अवसर मिलते हैं।

नुकसान

  • कुछ प्रमाण पत्र के लिए शुल्क देना होता है।
  • कंटेंट ज्यादा इंटरैक्टिव नहीं होता है।
  • कुछ कोर्स की गुणवत्ता में असमानता देखने को मिल सकती है.
  • कुछ कौर सिमित समय अवधि के लिए ही उपलब्ध होते हैं।

ऑफिशियल लिंक

Unacademy Learner App

Unacademy का नाम तो आपके सुना ही होगा। ये ऐप पढ़ाई के लिए काफी प्रचलित है, इसे अभी तक 50 मिलियन से ज्यादा यूजर्स द्वारा डाउनलोड किया गया है। इस ऐप पर आपको कई प्रकार कोर्स मिलेंगे। कंपनी UPSC, SSC, बैंकिंग, CAT जैसी कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी भी करवाती है। इस ऑनलाइन लर्निंग प्लेटफॉर्म पर लाइव क्लासेज और इंटरएक्टिव सेशंस की सुविधा भी उपलब्ध है। साथ ही टॉप एजुकेटर्स से सिखने का मौका मिलता है। हालांकि, इसके लिए आपको इनका सब्सक्रिप्शन शुल्क देना होगा।

  • सब्सक्रिप्शन: फ्री और पेड (₹500 से ₹50,000 तक) दोनों।
  • किसके लिए बेस्ट है: कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी करने वालों के लिए।
  • Google Play Store रेटिंग: 4.3/5

फायदें

  • फ्री कंटेंट भी उपलब्ध है।
  • यूजर फ्रेंडली इंटरफेस है।
  • लाइव डाउट-क्लियरिंग सेशंस भी होते हैं।
  • मॉक टेस्ट भी लिए जाते हैं।

नुकसान

  • कुछ खास कोर्स के लिए आपको शुल्क देना होगा।
  • लाइव क्लासेज के दौरान नेटवर्क की समस्या देखने को मिल सकती है।

ऑफिशियल लिंक

ePathshala

ये भी एक एजुकेशन के लिए गवर्नमेंट ऐप है, जिसमें NCERT का कंटेंट उपलब्ध है। ये एक निःशुल्क डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म है। इस ऐप में आपको टेक्स्ट ऑडियो, वीडियो और अन्य कई प्रकार से कंटेंट मिल जाएगा। ऐप को Play Store से 5 मिलियन से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है। ये ऐप सिर्फ स्टूडेंट्स ही नहीं, बल्कि टीचर्स और पेरेंट्स के लिए भी काम का है। स्टूडेंट्स NCERT बुक्स को अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड भी कर सकते हैं।

  • सब्सक्रिप्शन: फ्री।
  • किसके लिए बेस्ट है: स्कुली छात्रों के लिए।
  • Google Play Store रेटिंग: 4.5/5

फायदें

  • फ्री कंटेंट उपलब्ध है।
  • यूजर फ्रेंडली इंटरफेस है।
  • ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड उपलब्ध है।
  • हिंदी, इंग्लिश, और उर्दू तीन भाषा में कंटेंट उपलध है।

नुकसान

  • सिर्फ NCERT कंटेंट तक ही सीमित है।
  • एडवांस्ड एग्जाम के लिए लिमिटेड सोर्सेज ही है।
  • कम इंटरैक्टिव कंटेंट देखने को मिलेगा।

ऑफिशियल लिंक

Vedantu

यदि आप JEE और NEET की तैयारी करना चाहते हैं, तो इस एजुकेशनल ऐप के माध्यम से कर सकते हैं। इस ऐप में आपको इसकी तैयार करवाई जाती है, इसके अतिरिक्त क्लास 1 से लेकर क्लास 12 तक की शिक्षा भी दी जाती है। ऐप को Play Store से 10 मिलियन से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है।

  • सब्सक्रिप्शन: फ्री और पेड (₹5000 से ₹1,00,000 तक) दोनों।
  • किसके लिए बेस्ट है: स्कुली छात्रों और व्यक्तिगत ट्यूशन चाहने वालों के लिए।
  • Google Play Store रेटिंग: 4.4/5

फायदें

  • इस प्लेटफॉर्म पर आपको लाइव क्लासेस और वन-ऑन-वन ट्यूटरिंग की सुवधा मिलेगी।
  • यूजर फ्रेंडली इंटरफेस है।
  • CBSE, ICSE, और अन्य बोर्ड के लिए अलग से कंटेंट उपलब्ध है।
  • ओलंपियाड और कॉम्पिटिटिव परीक्षाओं की भी तैयारी होती है।

नुकसान

  • कोर्स थोड़े मेहगे हो सकते हैं।
  • कभ कभी ट्यूटर की गुणवत्ता में असमानता देखने को मिल सकती है।
  • इंटरनेट स्पीड की वजह से लाइव सेशंस में समस्या आ सकती है।

ऑफिशियल लिंक

फ्री और पेड ऑनलाइन प्लैटफॉर्म्स में अंतर

  • फ्री कोर्सेज में कंटेंट की क्वालिटी इतनी अच्छी नहीं होती, लेकिन पेड कोर्सेज में बेहतर कंटेंट क्वालिटी मिलती है।
  • फ्री लर्निंग प्लैटफॉर्म्स पर प्रमाण पत्र की सुविधा नहीं होती, लेकिन पेड लर्निंग प्लैटफॉर्म्स पर प्रमाणपत्र या डिग्री प्रदान की जाती है।
  • फ्री लर्निंग प्लैटफॉर्म्स पर शिक्षकों से इंटरेक्शन का ऑप्शन नहीं होता, लेकिन पेड लर्निंग प्लैटफॉर्म्स पर 1-ऑन-1 सपोर्ट और लाइव सेशन होते हैं।
  • फ्री लर्निंग प्लैटफॉर्म्स पर कम इंटरएक्टिविटी होती है, लेकिन पेड लर्निंग प्लैटफॉर्म्स पर अधिक इंटरएक्टिविटी, AI, और पर्सनलाइजेशन की सुविधा मिलती है।

विभिन्न प्रकार के उपयोगकर्ताओं के लिए अलग अलग सुझाव

  • स्कूली छात्र के लिए: Vedantu, ePathshala, और Khan Academy।
  • कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी करने वालों के लिए: Unacademy, SWAYAM।
  • प्रोग्रामिंग और टेक्नोलॉजी सिखने के लिए: Code.org, Coursera, और Udemy।
  • करियर अपस्किलिंग के लिए: Coursera, Udemy।
  • फ्री शिक्षा प्राप्त करने वालों के लिए: Khan Academy, SWAYAM, और ePathshala।

माता-पिता के लिए सुझाव

  • बच्चों को अपने लिए एक सही ऑनलाइन लर्निंग प्लेटफॉर्म चुनने में सहायता करें।
  • बच्चों के लिए ऐसे एजुकेशनल प्लेटफॉर्म का चयन करें, जिसमें गेमिफिकेशन और इंटरएक्टिविटी हो।
  • पहले फ्री प्लैटफॉर्म्स का उपयोग करें, उसके बाद आदत डलने और समझ आने पर पेड प्लैटफॉर्म्स पर स्विच करें।
  • ध्यान रखें, कि बच्चा दिनभर ही इन सब में उलझा न रहे, फिजिकल एक्टिविटी भी जरुरी होती है।

निष्कर्ष

इस लेख में हमने ऑनलाइन एजुकेशन के लिए वेबसाइट्स और ऐप्स दोनों की जानकारी दी है, इनमें से आप अपनी जरूरत और सुविधा के लिए किसी भी वेबसाइट या ऐप को चुन सकते हैं। किसी भी वेबसाइट का पैड कोर्स लेने से पहले उसके बारे में अच्छे से जांच पड़ताल कर लें।

ये पढ़ें: JioCoin क्या है, और कैसे मुफ्त में इसे कमा के हर महीने हजारों रुपए बचा सकते हो?

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageBest Samsung Phones Under 30,000: इनमें मिलेंगे बेहतर परफॉरमेंस के साथ शानदार फीचर्स

यदि आप एक नया फ़ोन लेने का मन बना रहे हैं, और आपका बजट लगभग 30,000 रूपए तक का ही है, तो आप इस बजट में काफी शानदार Samsung फ़ोन्स को देख सकते हैं, क्योंकि ये काफी रिलाएबल होते हैं, लम्बे सॉफ्टवेयर अपडेट्स के साथ आते हैं, और बिना किसी परेशानी के अच्छी परफॉरमेंस देते …

Imageएनीमे (Anime) के लिए बेस्ट ऐप्स और वेबसाइट्स, कुछ बिलकुल फ्री

क्या आप एनीमे देखने के शौकीन हैं, लेकिन यह नहीं जानते कि कहां से शुरुआत करें? इस लेख में, हमने एनीमे देखने के लिए सबसे अच्छे ऐप्स और वेबसाइट्स की जानकारी दी है, जहाँ आपको हर तरह के एनीमे मिल जाएंगे। इनमें कुछ मुफ्त और कुछ पेड एनीमे स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म शामिल हैं। आइए, इन सभी …

Imageफ्री AI फोटो एडिटिंग ऐप्स Android और iOS के लिए, जिनमें मिलेंगे कई AI फीचर्स

AI के इस जमाने में जब बात फोटो एडिटिंग की हो तो प्राम्प्ट से इमेज जनरेट करने से लेकर इमेज में बैकग्राउंड से ऑब्जेक्ट्स और लोगों को हटाने तक का काम AI आसानी से कर देता है, और इंटरनेट पर ऐसे कई AI फोटो एडिटिंग ऐप्स हैं, जिनमें आपको शानदार AI फीचर्स मिलेंगे। इस लेख …

Imageइंटरनेट और कॉल में आ रही समस्या, तो ठीक करेंगे ये TRAI ऐप्स, ऐसे करें इस्तेमाल

TRAI काफी समय से टेलीकॉम यूजर्स के लिए कई प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कर रहा है, जिससे उन्हें कोई परेशानी न हो। इसी के चलते TRAI द्वारा कई ऐप्स भी लॉन्च किए गए हैं। यदि आप भी Airtel, Jio, VI, या BSNL किसी भी टेलीकॉम कंपनी की सर्विस का इस्तेमाल करते हैं, और बीच बीच …

ImageJio गेमिंग प्लान्स: सभी सुविधाओं के साथ मिलेगी BGMI स्किन्स और Jio Cloud Gaming का एक्सेस

Reliance Jio अपने यूजर्स को अलग अलग रिचार्ज प्लान्स के साथ नई नई सुविधाएं प्रदान करता है, और कंपनी ने इस बार गेमर्स का भी ध्यान रखा है, और इसी के साथ खास Jio गेमिंग प्रीपेड प्लान्स लॉन्च किए हैं, जिसमें BGMI लवर्स को भी फायदा मिलने वाला है। आगे इन दोनों Jio गेमिंग प्लान्स …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products