Google Pixel 10 series लॉन्च से पहले Pixel 9 Pro Fold, Pixel 9 और Pixel 8 पर टूटा प्राइस बार, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Google अपने नए Pixel 10 series launch की तैयारी कर रहा है, जो आज, 20 अगस्त को पेश होने वाले हैं। लेकिन इससे ठीक पहले कंपनी अपने पुराने मॉडलों जैसे Pixel 9 Pro Fold, Pixel 9 और Pixel 8 पर ज़बरदस्त डिस्काउंट दे रही है। अगर आप लंबे समय से Google Pixel फोन खरीदने का प्लान कर रहे थे, तो ये बचत करने का शानदार मौका है।

ये पढ़ें: Realme P4 Series की कीमत लीक – इतने कम दाम में मिलेगा 7000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन

Google Pixel 9 Pro Fold Deal

पिछले साल लॉन्च हुआ Google Pixel 9 Pro Fold भारत में 1,72,999 रुपये की कीमत के साथ आया था। लेकिन फिलहाल ये Flipkart पर केवल 1,29,999 रुपये में मिल रहा है। इसके अलावा HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड के साथ EMI पर 10,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट भी उपलब्ध है। इसके बाद आप एक्सचेंज ऑफर में पुराने फोन के साथ 55,850 रुपये तक की बचत और कर सकते हैं।

फोन में 6.3-इंच की OLED कवर डिस्प्ले और 8-इंच की मुख्य डिस्प्ले है, दोनों में 120Hz रिफ्रेश रेट और 2700 निट्स तक की ब्राइटनेस दी गई है। इसमें Google Tensor G4 चिपसेट, ट्रिपल कैमरा सेटअप (48MP OIS + 10.5MP अल्ट्रावाइड + 10.8MP टेलीफोटो) और 4650mAh बैटरी के साथ 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। साथ ही इसमें कई AI-powered features भी मौजूद हैं।

ये पढ़ें: 2025 में ₹10,000 से कम के बेस्ट 5G स्मार्टफोन: कम बजट में हाई-परफॉर्मेंस

Google Pixel 9 & Pixel 8 Price Drop

Google Pixel 9 (12GB + 256GB स्टोरेज) अब Flipkart पर 64,999 रुपये में लिस्टेड है। HDFC बैंक ऑफर के बाद इसकी प्रभावी कीमत 57,999 रुपये हो जाती है। इसके साथ ये अपने लॉन्च प्राइस से करीब 22,000 रुपये सस्ता है।

वहीं, Google Pixel 8 (8GB + 128GB स्टोरेज) इस समय Chroma पर 49,999 रुपये में उपलब्ध है। बैंक ऑफर के साथ इसकी कीमत भी घटकर 42,999 रुपये हो जाएगी। ये डिवाइस अपनी लॉन्च प्राइस से लगभग 33,000 रुपये सस्ता मिल रहा है।

Google Pixel 10 Price Leak

टिप्स्टर evan blass के अनुसार, Google Pixel 10 price अमेरिका में $799 (लगभग 69,631 रुपये) से शुरू हो सकती है, जबकि 256GB वेरिएंट की कीमत $899 (लगभग 78,331 रुपये) तक जा सकती है।

अगर आप best foldable phone in India, या फिर फ्लैगशिप Pixel डिवाइस को किफायती दाम में खरीदना चाहते हैं, तो Pixel 9 Pro Fold और Pixel 9 इस समय बेहतरीन डील्स ऑफर कर रहे हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageOPPO Find X9s भारत में आया, Find X9 से महंगा फिर भी क्यों है चर्चा में?

OPPO की नई लॉन्च रणनीति थोड़ी उलझन पैदा कर सकती है। कंपनी ने OPPO Find X9s को ‘सब-फ्लैगशिप’ कहा है, लेकिन इसकी कीमत और फीचर्स इसे स्टैंडर्ड Find X9 से ऊपर खड़ा करते हैं। कुछ ऐसा ही कन्फ्यूज़न Vivo X300 FE के साथ भी देखने को मिला था। ऐसे में सवाल सीधा है कि भारतीय …

ImageFlipkart Sasa Lele Sale 9 मई से: iPhone 17 पर मिल सकता है सबसे बड़ा डिस्काउंट, जानें पूरी डिटेल

Flipkart फिर से अपनी Sasa Lele Sale लेकर आ रहा है, जो 9 मई से शुरू होगी। अगर आप नया फोन लेने का सोच रहे हैं लेकिन सही मौके का इंतज़ार कर रहे थे, तो ये वही मौका हो सकता है। अच्छी बात ये है कि Plus और Black मेंबर्स को 8 मई से ही, …

ImagePixel 10a लॉन्च से पहले बड़ा अपडेट: अब Pixel से AirDrop पर भेज सकेंगे फाइलें

Google के लिए यह हफ्ता Pixel यूज़र्स के नाम रहा है। एक तरफ कंपनी 18 फरवरी को Pixel 10a लॉन्च करने जा रही है, वहीं दूसरी तरफ Pixel 9 सीरीज़ में ऐसा अपडेट आने वाला है जो Android और iPhone यूज़र्स के बीच फाइल शेयरिंग को आसान बना देगा। अब Pixel 9, Pixel 9 Pro, …

ImageGoogle Pixel 11 Pro में आ सकता है बड़ा बदलाव, Face ID जैसा फीचर और ‘Glow’ लाइट का लीक

Google अपने अगले Pixel फोन्स लॉन्च करने की तैयारी में है, लेकिन उससे पहले ही Pixel 11 सीरीज़ को लेकर कुछ ऐसी जानकारियां सामने आई हैं, जो इसे पहले से अलग बना सकती हैं। इस बार बात सिर्फ नए प्रोसेसर की नहीं है, बल्कि ऐसे फीचर्स की चर्चा है, जो फोन इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस …

ImagePixel 9a की कीमत ₹10,000 घटी, Amazon पर और सस्ता मिल रहा है

Google ने Pixel 10a की लॉन्चिंग से पहले, Pixel 9a को भारत में ₹10,000 तक सस्ता कर दिया है। इसके साथ Amazon पर बैंक छूट और एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहे हैं, जिससे इसकी प्रभावी कीमत और नीचे जा सकती है। मिड-रेंज सेगमेंट में यह कटौती सीधे खरीदारों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products