Galaxy Z Fold 8 (Wide) पहली बार हाथ में दिखा, Samsung बदल सकता है Fold का डिजाइन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung Fold phones को लेकर एक शिकायत लंबे समय से रही है कि बंद होने पर वो पतले लगते हैं और खुलने पर स्क्रीन हर काम के लिए उतनी नेचुरल नहीं लगती। अब Galaxy Z Fold 8 (जिसे पहले Wide का नाम दिया जा रहा था) की नई लीक इसी कमी को ठीक करने की तरफ इशारा करती है। पहली बार फोन असली इस्तेमाल में देखा गया है, और तस्वीरों से लगता है कि Samsung इस बार चौड़े और ज़्यादा व्यावहारिक Fold डिज़ाइन पर दांव लगा सकती है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, जिसे पहले Galaxy Z Fold 8 Wide कहा जा रहा था, वही अब Galaxy Z Fold 8 नाम से लॉन्च हो सकता है। वहीं पुराने लंबे और पतले Fold डिज़ाइन वाला मॉडल Galaxy Z Fold 8 Ultra नाम से आ सकता है। अगर यह बदलाव सही निकला, तो Samsung अपनी फोल्डेबल स्ट्रेटेजी को इस बार काफी अलग दिशा में ले जा सकती है।

ये पढ़ें: जून 2026 में आने वाले स्मार्टफोन – Upcoming Smartphones in June 2026 in India

लीक हुई तस्वीर में फोन पहले के Galaxy Fold मॉडलों से कम लंबा और ज़्यादा चौड़ा दिखता है। यही बदलाव सबसे अहम है, क्योंकि Fold फोनों को लेकर सबसे बड़ी शिकायत यही रही है कि बंद होने पर वे पतले लगते हैं और खुलने पर भी स्क्रीन हर काम के लिए उतनी सही नहीं बैठती। नया चौड़ा डिज़ाइन टाइपिंग, मल्टीटास्किंग, गेमिंग और वीडियो देखने में ज़्यादा प्रैक्टिकल (व्यावहारिक) हो सकता है।

स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो Galaxy Z Fold 8 में 5.4-इंच कवर स्क्रीन और 7.8-इंच इनर स्क्रीन मिल सकती है। फोन सिर्फ 201 ग्राम वज़न का बताया जा रहा है, जो फोल्डेबल फोनों के अनुसार काफी हल्का माना जाएगा। इसमें 4800mAh बैटरी, 45W चार्जिंग और खुलने के बाद मात्र 4.5mm की थिकनेस (मोटाई) की उम्मीद है।

ये पढ़ें: ₹30,000 से कम में कैमरा और बैटरी दोनों चाहिए? ये फोन खरीदें, इनसे बचें

Galaxy Z Fold 8

कैमरा के लिए इसमें नया 50MP मुख्य सेंसर और एक अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिल सकता है। लीक में पिल-शेप्ड कैमरा मॉड्यूल में दो कैमरे दिखे हैं, जबकि Galaxy Z Fold 8 Ultra में तीन कैमरे हो सकते हैं।

Samsung इस नए foldable lineup को 22 जुलाई को लंदन में होने वाले Galaxy Unpacked इवेंट में पेश कर सकती है। फिलहाल कंपनी ने कुछ भी आधिकारिक तौर पर नहीं कहा है, लेकिन अगर ये लीक सही निकले, तो Fold 8 Samsung का सबसे व्यावहारिक Fold फोन बन सकता है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageGalaxy Z Fold8 और Fold8 Ultra साथ दिखे, Samsung इस बार बदल सकता है Fold लाइनअप

Samsung के आने वाले Galaxy Z Fold8 और Galaxy Z Fold8 Ultra की डमी यूनिट्स की नई तस्वीरें ऑनलाइन सामने आई हैं। इन तस्वीरों से पहली बार Samsung के अपकमिंग फोल्डेबल फोनों का real-world comparison देखने को मिला है। तस्वीरें कोरियाई फोरम पर शेयर की गईं और बाद में भरोसेमंद टिप्स्टर Ice Universe ने भी …

ImageGalaxy Z Fold 8 Wide खत्म करेगा फोल्डेबल फोनों की सबसे बड़ी परेशानी? लीक हुआ वीडियो

Samsung के नए फोल्डेबल Galaxy Z Fold 8 Wide को लेकर कई लीक सामने आ चुके हैं। स्क्रीन प्रोटेक्टर, CAD रेंडर और मेटल डमी यूनिट्स ने पहले ही इशारा दिया था कि कंपनी इस बार ज़्यादा चौड़े Fold डिज़ाइन पर काम कर रही है। लेकिन आज नयी लीक में डमी यूनिट्स पहले से ज़्यादा तैयार …

ImageSamsung Galaxy Z Fold 8 को लेकर बड़ा लीक: क्या इस बार बिना क्रीज़ वाला फोल्डेबल देखने को मिलेगा?

Samsung के अगले फोल्डेबल फोनों को लेकर काफी समय से चर्चाएं चल रही हैं, और अब Galaxy Z Fold 8 को लेकर एक नया लीक सामने आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फोन इस साल जुलाई में लॉन्च हो सकता है, यानि पिछले साल के Galaxy Z Fold 7 की तरह ही इसकी टाइमलाइन देखने …

ImageSamsung का बड़ा प्लान! Galaxy Z Fold8 Wide का डिज़ाइन लीक, अब iPhone Fold को सीधी टक्कर

Samsung इस साल एक दूसरा बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है, और यह मॉडल काफी अलग होने वाला है। Galaxy Z Fold8 Wide अब CAD रेंडर में सामने आया है, जिन्हें Android Headlines ने OnLeaks के साथ मिलकर शेयर किया है। यह मॉडल एक चौड़े फॉर्म फैक्टर के साथ तैयार किया …

ImageSamsung का Fold 8 Apple को बड़ा झटका देने वाला है? Galaxy Z Fold 8 की डिस्प्ले पर बड़ा खुलासा

Samsung और Apple के बीच फोल्डेबल फोन की रेस अब सिर्फ डिजाइन या कैमरे तक सीमित नहीं रही। अब असली लड़ाई उस समस्या पर हो रही है, जो सालों से फोल्डेबल फोन्स की सबसे बड़ी कमजोरी रही है—क्रीज़। और Galaxy Z Fold 8 के साथ Samsung इसी मुद्दे पर सबसे बड़ा दांव खेलने की तैयारी …

Discuss

Be the first to leave a comment.