Tecno Pova 4 भारत में Helio G99 और 6000mAh बैटरी के साथ हुआ लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Transsion Holdings ब्रैंड Tecno ने अपना नया स्मार्टफोन Tecno Pova 4 लॉन्च कर दिया है। ये एक 4G स्मार्टफोन है जो भारत में 12,000 रूपए से कम में उपलब्ध होगा। इस स्मार्टफोन में Helio G99 चिपसेट, 50MP प्राइमरी कैमरा और 6000mAh की बड़ी बैटरी जैसे फ़ीचर शामिल होंगी। भारत में इसकी सेल 13 दिसंबर से शुरू होगी।

Tecno Pova 4 कीमतें और उपलब्धता

Tecno Pova 4 का केवल एक ही वैरिएंट लॉन्च किया गया है, जिसमें 8GB की रैम और 128GB की स्टोरेज मौजूद है। इस स्मार्टफोन की कीमत 11,999 रूपए है और इसे आप ग्रे (Uranolith Grey) और नीले (Cryolite Blue) रंगों में खरीद सकते हैं। ये स्मार्टफोन सेल के लिए Amazon पर 13 दिसंबर 2022 से उपलब्ध होगा।

Tecno Pova 4: Uranolith Grey

ये पढ़ें: Xiaomi 13 Pro हुआ BIS वेबसाइट पर स्पॉट, जल्द ही भारत में हो सकता है लॉन्च

Tecno Pova 4 स्पेसिफिकेशन

Tecno Pova 4 में 6.82-इंच की HD+ IPS LCD डिस्प्ले दी गयी है, जिसमें आपको 90Hz रिफ्रेश रेट और 180Hz टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट मिलेगा। इस डिस्प्ले में ऊपर बीचों-बीच 8MP का पंच-होल सेल्फी कैमरा भी मौजूद है। फ़ोन को पीछे पलटेंगे तो, वर्टिकली दो कैमरे आपको नज़र आएंगे जिनमें मुख्य 50MP का कैमरा f/1.6 अपर्चर के साथ आएगा और दूसरा AI लेंस शामिल हैं।

Tecno Pova 4

ये पढ़ें: 2022 दिसंबर में आने वाले स्मार्टफोन्स (Upcoming smartphones in December 2022)

Tecno Pova 4 ओक्टा कोर MediaTek Helio G99 6nm चिपसेट पर काम करता है और साथ में Mali G57 GPU, 8GB की रैम और 128GB की स्टोरेज दी गयी है। यहां माइक्रो एसडी स्लॉट के साथ आप स्टोरेज को 1TB तक बढ़ा भी सकते हैं। साथ ही इसमें 5GB तक की वर्चुअल सिम का सपोर्ट भी मिलता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो, Tecno Pova 3 का ये सक्सेसर Android 12 पर आधारित HiOS 12 स्किन के साथ आएगा। इसके अलावा इसमें आपको Z-axis लीनियर मोटर और AI नॉइज़ रिडक्शन के साथ ड्यूल स्पीकर जैसे फ़ीचर भी नज़र आएंगे।

Pova 4 को पावर देने के लिए यहां 6000mAh की बैटरी मौजूद है, जो 1 दिन से थोड़ा ज़्यादा आराम से चल सकती है। इसके अलावा फ़ोन के साथ आपको 18W का चार्जर मिलता है। अन्य कनेक्टिविटी विकल्पों में ड्यूल 4G VoLTE, Wi-Fi 5, ब्लूटूथ 5.0, GPS, 3.5mm हैडफ़ोन जैक, साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर और एक USB Type-C चार्जिंग पोर्ट शामिल हैं। फ़ोन का वज़न 212 ग्राम है, लेकिन ये भी ध्यान रखें कि इसका कारण एक बड़ी डिस्प्ले और बड़ी बैटरी है।  

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageRedmi 17C 5G vs vivo T5 Lite 5G: बड़ी स्क्रीन या बड़ी बैटरी, 21 हज़ार में आपके लिए क्या बेहतर?

Redmi 17C 5G vs vivo T5 Lite 5G: Xiaomi ने आज भारत में Redmi 17C 5G पेश किया है, जो Redmi 17 5G के बाद इस सीरीज़ का दूसरा और उससे सस्ता फोन है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है 6.9-इंच की 120Hz स्क्रीन, जिसे कंपनी ने सिर्फ 7.99mm पतली बॉडी में फिट किया है, लेकिन …

ImageDimensity 900 और 6000mAh की बैटरी के साथ ₹20000 से कम कीमत पे भारत में लॉन्च हुआ ये फ़ोन

TECNO मोबाइल ने आज भारत में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है। कंपनी का ये पहला 5G स्मार्टफोन है, जिसका नाम TECNO POVA 5G है। इस फ़ोन में 6.9 इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले, 6000mAh की बैटरी, LPDDR5 RAM, Dimensity 900 चिपसेट जैसे फ़ीचर हैं। Tecno का ये 5G स्मार्टफोन और भी कई अच्छे फ़ीचरों …

ImageRedmi और Realme को पीछे छोड़, 7000mAh बैटरी के साथ किफायती दामों में नया स्मार्टफोन लेकर आ रहा है ये ब्रैंड

Tecno बहुत जल्दी भारत में अपना नया स्मार्टफोन पेश करने वाला है। ये स्मार्टफोन Tecno Pova 3 है, जिसे ऑनलाइन टीज़ भी किया गया है। इस स्मार्टफोन को Amazon India वेबसाइट पर देखा गया है जहां कंपनी ने इसके लिए एक माइक्रोसाइट भी बनायी है और साथ ही इस लैंडिंग पेज से फ़ोन के कुछ …

ImageSamsung Galaxy M08 और F08 जल्द होंगे लॉन्च, मिलेंगे 6000mAh बैटरी और 2032 तक अपडेट

Samsung के सस्ते M-सीरीज़ फोनों की पहचान अब तक लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट रही है, क्योंकि पिछले साल आया Galaxy M07 भी 6 साल के अपडेट के साथ सिर्फ ₹6,999 में लॉन्च हुआ था। अब Samsung ने अपनी इंडिया वेबसाइट पर Galaxy M08 को “Coming soon” के साथ लिस्ट कर दिया है, और इसी हार्डवेयर के …

ImageXiaomi ने लॉन्च किया Redmi 17C 5G, मिलेंगे 6000mAh बैटरी और 6.9 इंच 120Hz स्क्रीन जैसे फीचर

Redmi की C-सीरीज़ अब तक कम बजट में बड़ी स्क्रीन और बड़ी बैटरी वाला 5G फोन रही है, क्योंकि पिछले साल आया Redmi 15C 5G सिर्फ ₹12,499 में लॉन्च हुआ था। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। Xiaomi ने आज भारत में Redmi 17C 5G लॉन्च कर दिया है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹20,000 के पार …

Discuss

Be the first to leave a comment.