Dimensity 900 और 6000mAh की बैटरी के साथ ₹20000 से कम कीमत पे भारत में लॉन्च हुआ ये फ़ोन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

TECNO मोबाइल ने आज भारत में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है। कंपनी का ये पहला 5G स्मार्टफोन है, जिसका नाम TECNO POVA 5G है। इस फ़ोन में 6.9 इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले, 6000mAh की बैटरी, LPDDR5 RAM, Dimensity 900 चिपसेट जैसे फ़ीचर हैं। Tecno का ये 5G स्मार्टफोन और भी कई अच्छे फ़ीचरों के साथ आएगा। इस 20,000 के बजट में आने वाले डिवाइस के स्पेसिफिकेशन आप यहां विस्तार से जान सकते हैं।

ये पढ़ें: Oppo Reno 7 और Reno 7 Pro भारत में लॉन्च हुए; फ़ीचर, कीमतें, और उपलब्धता जानें यहां

कीमतें और उपलब्धता

TECNO POVA 5G केवल काले रंग (Aether Black) में पेश किया गया है। फ़ोन में सिंगल स्टोरेज वैरिएंट ही आएगा, जिसमें 8GB की रैम और 128GB की स्टोरेज है। इसकी कीमत फिलहाल 19,999 रूपए (introductory price) है। पहले 1,500 ग्राहकों को इसे खरीदने पर कंपनी की तरफ से 1,999 रूपए का पावर बैंक (power bank) मुफ्त में दिया जायेगा।

ये स्मार्टफोन Amazon.in पर 14 फरवरी 2022 से उपलब्ध है।

TECNO POVA 5G स्पेसिफिकेशन

जैसे कि हमने आपको बताया, ये कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन है, जिसमें 11 5G बैंडों का सपोर्ट मिलेगा। फ़ोन में सामने की तरफ बड़ी 6.9 इंच की फुल एचडी+ स्क्रीन है। इसमें एलसीडी पैनल का इस्तेमाल किया गया है और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आपको अच्छे और स्मूथ एनीमेशन मिलने के आसार हैं।

फ़ोन में ओक्टा कोर MediaTek Dimensity 900 चिपसेट है, जिसके साथ 8GB की LPDDR5 RAM और 128GB की UFS 3.1 स्टोरेज दी गयी है। इसमें आपको 3GB तक वर्चुअल रैम का भी विकल्प मिलता है, जो फ़ोन की इंटरनल स्टोरेज का इस्तेमाल करती है।

इसके अलावा यहां गेमिंग परफॉरमेंस को और बेहतर करने के लिए इसमें पैंथर गेम इंजन 2.0 भी मौजूद है। कंपनी के अनुसार ये गेमिंग के दौरान तापमान (टेम्परेचर) को कंट्रोल में रखता है और गेमिंग परफॉरमेंस को और बढ़ाता है। साथ ही ये फ्रेम रेट में आने वाले ड्रॉप भी कम करता है।

ये पढ़ें: iPhone SE 3 इस कीमत पर जल्दी हो सकता है भारत में लॉन्च

इसके अलावा TECNO Pova 5G में 50MP का मुख्य रियर कैमरा ( f/1.6), 2MP के मैक्रो कैमरे के साथ दिया गया है। वहीँ इसमें सामने की तरफ 16MP का पंच-होल सेल्फी कैमरा ड्यूल एलइडी फ़्लैश लाइट के साथ मौजूद है। फ़ोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी है और बॉक्स में आपको 18W का चार्जर मिलता है। कंपनी की मानें तो, इसके साथ ये बैटरी 33 मिनटों में 50% तक चार्ज हो जाती है।

POVA 5G में Android 11 के साथ HIOS 8.0 स्किन है। फ़ोन में डेडिकेटेड माइक्रो एसडी स्लॉट भी है, जिसके साथ आप मेमोरी को अन्य 512GB तक बढ़ा सकते हैं। फ़ोन में ड्यूल सिम स्लॉट, 3.5mmऑडियो जैक, साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस और USB Type-C पोर्ट जैसे फ़ीचर भी शामिल हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imagerealme ने बाज़ार में उतारा C100i, अब बजट फोन में मिलेगी 120Hz स्क्रीन और मिलिट्री-ग्रेड मज़बूती

realme C100x आये अभी कुछ ही हफ्ते हुए हैं, और realme India बे अब नया बजट फोन realme C100i भी लॉन्च कर दिया है। लेकिन इस बार कंपनी का पूरा ज़ोर उस चीज़ पर है, जिसे इस सेगमेंट के खरीददारों को गंभीरता से लेना चाहिए, यानी बिल्ड क्वॉलिटी। इसलिए बैटरी और स्क्रीन से आगे बढ़कर, …

ImageTecno Pova 4 भारत में Helio G99 और 6000mAh बैटरी के साथ हुआ लॉन्च

Transsion Holdings ब्रैंड Tecno ने अपना नया स्मार्टफोन Tecno Pova 4 लॉन्च कर दिया है। ये एक 4G स्मार्टफोन है जो भारत में 12,000 रूपए से कम में उपलब्ध होगा। इस स्मार्टफोन में Helio G99 चिपसेट, 50MP प्राइमरी कैमरा और 6000mAh की बड़ी बैटरी जैसे फ़ीचर शामिल होंगी। भारत में इसकी सेल 13 दिसंबर से …

ImageRedmi और Realme को पीछे छोड़, 7000mAh बैटरी के साथ किफायती दामों में नया स्मार्टफोन लेकर आ रहा है ये ब्रैंड

Tecno बहुत जल्दी भारत में अपना नया स्मार्टफोन पेश करने वाला है। ये स्मार्टफोन Tecno Pova 3 है, जिसे ऑनलाइन टीज़ भी किया गया है। इस स्मार्टफोन को Amazon India वेबसाइट पर देखा गया है जहां कंपनी ने इसके लिए एक माइक्रोसाइट भी बनायी है और साथ ही इस लैंडिंग पेज से फ़ोन के कुछ …

ImageiQOO Z11 भारत में 7,050mAh बैटरी और IP69 रेटिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: iQOO ने भारत में iQOO Buds के साथ iQOO Z11 लॉन्च कर दिया है। MediaTek के Dimensity 7500 Turbo चिपसेट पर चलने वाला ये देश का पहला फोन है, और इसमें आपको कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले भी मिलेगा। आप इसे 25 अगस्त से खरीद सकते हैं। आइए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन विस्तार से …

ImagePOCO M8 Power भारत में 8,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और लॉन्च ऑफर

POCO ने भारत में POCO M8 Power 5G लॉन्च कर दिया है। इस फोन की पूरी पहचान एक ही आंकड़े पर टिकी है, 8,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी। POCO का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर ये फोन तीन दिन चलता है। ₹25,000 से कम की शुरुआती कीमत में इसमें 6.99-इंच का 120Hz …

Discuss

Be the first to leave a comment.