Redmi और Realme को पीछे छोड़, 7000mAh बैटरी के साथ किफायती दामों में नया स्मार्टफोन लेकर आ रहा है ये ब्रैंड

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Tecno बहुत जल्दी भारत में अपना नया स्मार्टफोन पेश करने वाला है। ये स्मार्टफोन Tecno Pova 3 है, जिसे ऑनलाइन टीज़ भी किया गया है। इस स्मार्टफोन को Amazon India वेबसाइट पर देखा गया है जहां कंपनी ने इसके लिए एक माइक्रोसाइट भी बनायी है और साथ ही इस लैंडिंग पेज से फ़ोन के कुछ स्पेसिफिकेशनों का भी पता चला है। दिलचस्प बात ये है कि ये किफायती स्मार्टफोन भारत में 7000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च होगा। 

ये पढ़ें: Qualcomm के Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट में देखने को मिलेगी अनोखी कॉन्फ़िगरेशन; फीचर हुए लीक

Tecno Pova 3 कीमतें (अनुमानित)

हालांकि कीमतों को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि ये स्मार्टफोन 15,000 रूपए तक की कीमत में पेश किया जायेगा। 

Tecno Pova 3 स्पेसिफिकेशन 

Amazon पर इस स्मार्टफोन की माइक्रोसाइट की लिस्टिंग के अनुसार, इस स्मार्टफोन में 6.9 इंच की फुल एचडी+ स्क्रीन, 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगी। फ़ोन में पावर देने के लिए यहां ओक्टा कोर MediaTek Helio G88 प्रोसेसर के और साथ ही 6GB तक की RAM और 128GB तक की स्टोरेज मिलने वाली है। 

इसमें आप वर्चुअल रैम के साथ, RAM को 5GB और  बढ़ा सकते हैं और स्टोरेज को भी माइक्रो एसडी कार्ड के साथ बढ़ा सकते हैं।

कैमरा  सेक्शन की बात करें तो, फ़ोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा, जिसमें मुख्य कैमरा 50MP रेज़ॉल्यूशन के साथ आएगा। इसके अलावा इसमें आपको 5000 या 6000 नहीं, बल्कि 7000mAh की बैटरी मिलेगी और ये 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी। इस कीमत पर ये स्मार्टफोन Redmi, Realme, इत्यादि सभी ब्रैंडों के फोनों के मुकाबले में बड़ी बैटरी के साथ आएगा। कंपनी के अनुसार फुल चार्ज पर ये बैटरी 53 दिनों का स्टैंडबाय टाइम दे सकती है। 

इसके अलावा इतनी कीमत में ये समर्टफोन लिनियर मोटर के साथ आएगा, जो गेमिंग के अनुभव को और बेहतर बनाने में सहायक है। अब बस देखना ये है कि कंपनी इस स्मार्टफोन को  किस कीमत पर पेश करती है। 

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageगेमर्स के लिए खुशखबरी! OnePlus 17 में मिल सकती है 240Hz वाली 2K स्क्रीन

एक नज़र में : चीन में OnePlus 16 को आए अभी एक महीना ही हुआ है, और अगले फ्लैगशिप की स्क्रीन की जानकारी सामने आ गई है। टिपस्टर Digital Chat Station ने Weibo पर दावा किया है कि BOE ने 6.89-इंच की नई 2K स्क्रीन तैयार की है, जो 240Hz पर चल सकती है। उन्होंने …

ImageDimensity 900 और 6000mAh की बैटरी के साथ ₹20000 से कम कीमत पे भारत में लॉन्च हुआ ये फ़ोन

TECNO मोबाइल ने आज भारत में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है। कंपनी का ये पहला 5G स्मार्टफोन है, जिसका नाम TECNO POVA 5G है। इस फ़ोन में 6.9 इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले, 6000mAh की बैटरी, LPDDR5 RAM, Dimensity 900 चिपसेट जैसे फ़ीचर हैं। Tecno का ये 5G स्मार्टफोन और भी कई अच्छे फ़ीचरों …

ImageTecno Pova 4 भारत में Helio G99 और 6000mAh बैटरी के साथ हुआ लॉन्च

Transsion Holdings ब्रैंड Tecno ने अपना नया स्मार्टफोन Tecno Pova 4 लॉन्च कर दिया है। ये एक 4G स्मार्टफोन है जो भारत में 12,000 रूपए से कम में उपलब्ध होगा। इस स्मार्टफोन में Helio G99 चिपसेट, 50MP प्राइमरी कैमरा और 6000mAh की बड़ी बैटरी जैसे फ़ीचर शामिल होंगी। भारत में इसकी सेल 13 दिसंबर से …

ImageRedmi Note 18 की पहली झलक! 67W चार्जिंग पक्की, Note 17 Pro Max जितनी हो सकती है बैटरी

एक नज़र में : Redmi Note 17 Pro सीरीज़ को भारत आए दो महीने ही हुए हैं, और Redmi Note 18 की पहली झलक सामने आ गई है। चीन की 3C साइट पर एक M841EE मॉडल नंबर वाला Xiaomi फोन 67W चार्जिंग के साथ दिखा है। लेकिन ये रफ्तार नई नहीं है, क्योंकि Redmi Note …

ImageOppo ला रहा अब 12,000mAh बैटरी वाला फोन, Vivo और Redmi भी रेस में, जानें भारत में कब होंगे लॉन्च

एक नज़र में : Vivo, Oppo और Redmi 12,000mAh बैटरी वाले फोनों की तैयारी में हैं, जिनकी बैटरी Redmi 17C 5G जैसे फोन की 6,000mAh बैटरी से दोगुनी होगी। लीक के अनुसार इनमें Oppo का फोन दिसंबर के आसपास चीन में आ सकता है। लेकिन Honor अक्टूबर से ही चीन में 12,070mAh बैटरी वाले फोन …

Discuss

Be the first to leave a comment.