CMF Phone 2 Pro डिजाइन रिवील, ट्रिपल कैमरा, और तगड़ी परफॉरमेंस के साथ होगा अगले हफ्ते लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

CMF By Nothing काफी समय से अपने नए फोन CMF Phone 2 Pro को लॉन्च करने की तैयारी में लगा हुआ है, हाल ही में फोन के लॉन्च की तारीख और परफॉरमेंस से संबंधित जानकारी सामने आयी है, और अब कंपनी ने फोन को ऑफिशियली टीज करना शुरू कर दिया है, जिससे फोन का डिजाइन भी रिवील हो गया है। आगे CMF Phone 2 Pro डिजाइन और अन्य चीजों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Jio के इस धांसू प्लान में 1000 रूपये से कम कीमत में 11 महीनों की वैलिडिटी के साथ कॉलिंग, डेटा, OTT सब मिलेगा फ्री

CMF Phone 2 Pro डिजाइन आया सामने

हाल ही में कंपनी ने अपने आधिकारिक अकाउंट पर CMF Phone 2 Pro का टीजर साझा किया है। जिसमें फोन के डिजाइन को रिवाल करते हुए एक वीडियो साझा किया गया है। इतना ही नहीं, फोन को ड्यूल टोन फिनिश के साथ ऑरेंज और ग्रे दो रंगों में दिखाया गया है।

बैक पैनल पर फ्लैश के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसी के साथ स्क्रू दिए गए हैं, जिसका मतलब है, कि इसे भी बदलने वाले बैक पैनल के साथ पेश किया जा सकता है। फोन के बाईं ओर वॉल्यूम रॉकर्स नजर आ रहे हैं, और दाईं ओर पॉवर बटन के अतिरिक्त एक और बटन नजर आ रहा है।

CMF Phone 2 Pro के कुछ खास फीचर्स

इसके पहले फोन की कैमरा और परफॉरमेंस से संबंधित जानकारी भी सामने आयी थी। फोन को MediaTek Dimensity 7300 Pro के साथ पेश किया जाएगा। ये 1,000Hz टच सैंपलिंग रेट को सपोर्ट करेगा, और BGMI में 120FPS को सपोर्ट करेगा।

कैमरा सेटअप की बात करें, तो बैक पैनल पर 50MP 1/1.57 इंच प्राइमरी सेंसर, 50MP 2x टेलीफोटो कैमरा, और 8MP अल्ट्रा वाइड कैमरा का ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। इसके अतिरिक्त फोन को एसेंशियल की के साथ पेशवकीय जा सकता है, जिससे AI आधारित इसेंशियल स्पेस को एक्सेस किया जा सकता है।

फोन को 28 अप्रैल 2025 को भारत में पेश किया जाएगा। फिलहाल इसकी कीमत की जानकारी सामने नहीं आयी है। फोन के साथ कंपनी Buds 2, Buds 2a, और Buds 2 Plus को भी लॉन्च कर सकती है।

ये पढ़ें: इस कंपनी का फोन हुआ ब्लास्ट, वारंटी में होने के बाद भी सर्विस सेंटर वालों ने की ऐसी हरकत

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageगर्मी आने से पहले ही अलर्ट, इन कारणों से AC खरीदना इस बार पड़ सकता है महंगा

गर्मी अभी पूरी तरह शुरू भी नहीं हुई है, लेकिन AC बाज़ार में हलचल तेज़ हो गई है। आमतौर पर मार्च आते-आते मांग बढ़ जाती है, लेकिन इस बार तस्वीर थोड़ी अलग है। एक तरफ कई शहरों में बेमौसम बारिश की वजह से शुरुआती डिमांड कमज़ोर है, वहीं दूसरी तरफ कंपनियों की लागत तेज़ी से …

ImageCMF Phone 2 Pro ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ 28 अप्रैल को होगा लॉन्च, चौंकाने वाली जानकारी आयी सामने

Nothing के सबब्रांड CMF ने अचानक से एक चौंका देने वाली घोषणा कर दी है, काफी समय से सबको CMF Phone 1 के अपडग्रेडेड वर्जन CMF Phone 2 का इंतेज़ार था, लेकिन कंपनी अब सीधे CMF Phone 2 Pro को लॉन्च करने वाली है। इतना ही नहीं, इसके साथ तीन और नए प्रोडक्ट्स: ईयरबड्स- Buds …

Imagevivo V70 FE भारत में लॉन्च से पहले ही चर्चा में: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ क्या होगा ये नया गेमचेंजर?

चीनी स्मार्टफोन निर्माता vivo भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने पुष्टि कर दी है कि vivo V70 FE भारत में लॉन्च होगा, जो पिछले साल आए V60e का सक्सेसर होगा। Vivo V70 FE: 200MP प्राइमरी कैमरा आधिकारिक टीज़र और ई-कॉमर्स माइक्रोसाइट्स अब देश में लाइव हो …

Image7000mAh बैटरी और 50MP सेल्फी कैमरा के साथ OPPO F33 सीरीज़ ने लॉन्च होते ही मचा दी हलचल

OPPO ने भारत में अपनी नई F33 सीरीज़ लॉन्च कर दी है, जिसमें कंपनी ने एक बार फिर उसी फॉर्मूला पर भरोसा किया है जो यूज़र्स को सबसे ज्यादा आकर्षित करता है—स्टाइलिश डिजाइन, बड़ी बैटरी और भरोसेमंद परफॉर्मेंस। अगर आप एक ऐसा फोन ढूंढ रहे हैं जो दिखने में प्रीमियम हो और साथ ही लंबे …

ImageVivo Y51 Pro 5G लॉन्च: 7200mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन

Vivo ने अपनी Y-series में नया स्मार्टफोन Vivo Y51 Pro 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन पिछले साल लॉन्च हुए Vivo Y31 का अपग्रेड माना जा रहा है और खास तौर पर उन यूज़र्स को ध्यान में रखकर लाया गया है जो बड़ी बैटरी और स्मूद डिस्प्ले वाला फोन चाहते हैं। नए Vivo Y51 …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products