Coolpad Cool 3 Plus इंडिया में ड्यू-ड्राप नौच के साथ हुआ लांच: कीमत सिर्फ 5,999 रुपए

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

इस साल की शुरूआत में Cool 3 को लांच करने के बाद Coolpad ने आज इंडिया में Cool 3 Plus को लांच कर दिया है जिसकी कीमत सिर्फ 5,999 रुपए से शुरू होती है। Cool 3 Plus में आपको लेटेस्ट एंड्राइड पाई सॉफ्टवेयर के साथ ड्यू-ड्राप नौच डिस्प्ले दी गयी है। तो चलिए नज़र डालते है Cool 3 Plus के फीचर और प्राइस पर:

यह भी पढ़िए: LG W10, W30 और W30 Pro हुए आज इंडिया में लांच: कीमत सिर्फ 8,999 रुपए

Coolpad Cool 3 Plus की कीमत

CoolPad Cool 3 Plus को Cherry Black और Ocean Blue कलर ऑप्शन के साथ पेश किया गया है। कीमत की बात करे तो इसके 2GB रैम और 16GB स्टोरेज वरिएन्त को 5,999 रुपए तथा 3GB रैम और 32GB स्टोरेज को 6,499 रुपए की कीमत में लांच किया है।

इनके अलावा कंपनी ने इसके 4GB रैम और 64GB वरिएन्त को 7,999 रुपए की कीमत में सिर्फ ऑफलाइन मार्किट के लिए लांच किया है।

CoolPad Cool 3 Plus के फीचर

कंपनी की इस एंट्री-लेवल डिवाइस Cool 3 Plus में आपको सामने की तरफ 5.71-इंच की HD+ डिस्प्ले 1520×720 रेज़ोलुशन के साथ दी गयी है। प्रोसेसर के तौर पर यहाँ MediaTek Helio A22 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है जिसके साथ 2GB/3GB रैम और 16GB32GB स्टोरेज का विकल्प दिया गया है।

फोटोग्राफी के लिए पीछे की तरफ 13MP का रियर सेंसर LED फ़्लैश के सपोर्ट के साथ मिलता है। सामने की तरफ 8MP का सेल्फी कैमरा सेंसर भी दिया गया है। यह डिवाइस लेटेस्ट एंड्राइड पाई 9.0 पर रन करती हुई 3000mAh की बैटरी के साथ मिलती है।

अन्य स्पेसिफिकेशन में, ड्यूल सिम, ड्यूल 4G VoLTE, WiFi 802.11b/g/n, ब्लूटूथ 4.2, GPS+GLONASS, माइक्रो USB की सुविधा भी दी गयी है।

CoolPad Cool 3 की स्पेसिफिकेशन

मॉडल CoolPad Cool 3
डिस्प्ले 5.71-इंच, 1520 x 720 पिक्सेल, HD+ डिस्प्ले
प्रोसेसर 2.0 GHz, क्वैड-कोर, MediaTek Helip A22 चिपसेट, IMG PowerVR GE-class GPU
रैम 2GB/3GB/4GB
इंटरनल स्टोरेज 16GB/32GB/64GB
सॉफ्टवेयर एंड्राइड 9 पाई
रियर कैमरा 13MP
फ्रंट कैमरा 8MP
अन्य ड्यूल सिम, ड्यूल 4G VoLTE, WiFi 802.11b/g/n, ब्लूटूथ 4.2, GPS+GLONASS, माइक्रो USB
बैटरी 3000mAh
कीमत 5,999 रुपए / 6,999 रुपए / 7,999 रुपए

Related Articles

Image₹8,000 से कम में 50MP कैमरा और 120Hz डिस्प्ले, Lava का नया फोन चौंका देगा

Lava ने भारत में अपनी बजट सीरीज़ को आगे बढ़ाते हुए नया Lava Bold N2 Pro लॉन्च कर दिया है। खास बात यह है कि यह फोन पिछले महीने आए Bold N2 के तुरंत बाद आया है, लेकिन इस बार कंपनी ने फीचर्स में थोड़ा और दम डालने की कोशिश की है, खासतौर पर कैमरा …

ImageCoolpad Cool 6 हुआ 48MP ट्रिपल कैमरा और 21MP फ्रंट पॉप कैमरा के साथ लांच

Coolpad ने आज इंडिया में Cool 6 को लांच कर दिया है जिसकी कीमत सिर्फ 10,999 रुपए से शुरू होती है। Cool 6 में आपको एंड्राइड 10 सॉफ्टवेयर के साथ 48MP ट्रिपल कैमरा और पॉप अप सेल्फी सेंसर दिए गये है। तो चलिए नज़र डालते है Coolpad Cool 6 के फीचर और प्राइस पर: Coolpad …

ImageRealme 3 Pro और Realme C2 हुए किफायती कीमत के साथ इंडिया में लांच: जाने प्राइस और स्पेसिफिकेशन

Realme 3 के लांच के समय ही Redmi Note 7 Pro को टक्कर देने के लिए अपने अपकमिंग Realme 3 Pro के बारे में बात की थी की यह अप्रैल महीने के अंत तक लांच कर दिया जायेगा। तो अपने वादे को पूरा करते हुए कंपनी ने आज Realme 3 Pro को लांच कर दिया …

Imageकर्व्ड 1.5K डिस्प्ले और 6,500mAh बैटरी के साथ Infinix Note Edge 5G भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Infinix ने भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Infinix Note Edge 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और कई AI फीचर्स के साथ आता है। डिवाइस Android 16 आधारित XOS 16 पर चलता है और कंपनी 3 साल के OS अपडेट और 5 साल के सिक्योरिटी पैच देने का …

ImageiQOO 15R भारत में लॉन्च: Snapdragon 8 Gen 5 और 7600mAh बैटरी के साथ जानें क्या होगी कीमत

₹50,000 से कम में Snapdragon 8 Gen 5, 7,600mAh बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग? iQOO 15R की भारत में एंट्री ने अप्पर मिड रेंज सेगमेंट में सीधी हलचल मचा दी है। ऐसे समय में जब ज़्यादातर ब्रांड कीमतें बढ़ा रहे हैं, iQOO ने ऐसा स्पेक शीट पेश किया है जो सीधे OnePlus 15 जैसे फोनों …

Discuss

Be the first to leave a comment.