Dor Play 6 फरवरी को होगा लॉन्च, एक ही ऐप पर मिलेगा 300 से ज्यादा टीवी चैनल्स के साथ सभी OTT का सब्सक्रिप्शन कम कीमत पर

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Dor का नाम आपने शायद ही सुना होगा। ये भारत के पहला सब्सक्रिप्शन आधारित टेलीविजन सर्विस है, जिसे Streambox Media द्वारा लॉन्च किया गया है। ये Dor TV OS के साथ आता है, जिसके माध्यम से आप 24 OTT प्लेटफॉर्म्स को एक्सेस कर पाते हैं। इसे पिछले महीने ही लॉन्च किया गया था, और अब कंपनी Dor Play को लॉन्च करने वाली है, जिसके बारे में आगे विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: DeepSeek R1 को अपने फोन में लोकली कैसे चलाएं? नहीं पड़ेगी इंटरनेट की आवश्यकता

Dor Play लॉन्च की तारीख

इसे 6 फरवरी को दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च किया जाएगा। ये एक ऑल इन वन एंटरटेनमेंट ऐप होगा, जिसके साथ आपको 20 से ज्यादा OTT सब्सक्रिप्शन और 300 से टीवी चैनल्स की सुविधा मिलेगी।

कंपनी के अनुसाद इस ऐप में आपको , Zee5, Sony Liv, Lionsgate Play, Sun Nxt, Aha, Discovery+, Fancode, Shemaroo, ETV Win जैसे कई OTT का सब्सक्रिप्शन एक ही एप्लीकेशन पर मिल जाएगा, और आपको अलग से बहुत सारी एप्लीकेशन डाउनलोड करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

फीचर्स

इसमें एक कमाल सर्च फीचर शामिल किया गया है, जिसे यूनिवर्सल सर्च बार कहा जाता है। आपको कोई भी वेब सीरीज या फिल्म देखना हो आप उसे सर्च बार में सर्च कर सकते हैं, और आपकी स्क्रीन पर नजर आने लगेगी, फिर भले ही वो सीरीज, फिल्म किसी भी OTT पर रिलीज हुई हो।

आप इसमें मूड, शैलियों, भाषाओं और पसंदीदा अभिनेताओं के आधार पर बनाए गए फिल्टर के साथ अपने अनुभव को और बेहतर बना सकते हैं। इतना ही नहीं, इसमें एक “Trending Now” फीचर भी मिलता है, जो ट्रेंड में चल रही मूवीज और फिल्मों आपकी स्क्रीन पर दिखाता रहता है।

ये ऐप उन लोगों के लिए सबसे खास होने वाला है, जो वेब सीरीज और फिल्मों के शौकीन होते हैं, क्योंकि इसके लिए आपको अलग अलग बहुत सारे ऐप्स डाउनलोड करने की आवश्यकता नहीं होगी, सभी OTT एक ही ऐप में मिल जाएंगे। इसके अतिरिक्त, बार बार अलग अगल ऐप को ओपन करके वेब सीरीज और फिल्मों को ढूंढने का समय भी बचेगा। फिलहाल इसकी कीमत सामने नहीं आई है, इसके लिए इसके लॉन्च तक इंतेज़ार करना पड़ेगा।

ये पढ़ें: DeepSeek R1 के बाद अब Kimi k1.5 ने ChatGPT को पीछे छोड़ा, ऐसे चुटकियों में हल करता है प्रश्न

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageTecno Pova 8 Pro के 5 बेहतरीन विकल्प, कोई देगा बेहतरीन कैमरा, तो कोई बड़ी बैटरी

Tecno ने इसी हफ्ते भारत में Pova 8 Pro 5G लॉन्च किया है और इसकी शुरुआती कीमत ₹49,999 है। इसमें आपको बैक पैनल पर Alive Matrix सेकेंडरी डिस्प्ले, 6.78-इंच का 144Hz AMOLED पैनल, Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट, 6,500mAh बैटरी और IP69K रेटिंग जैसे फीचर मिलते हैं। साथ ही ये केवल 7.39mm और 189 ग्राम का …

ImagePOCO M8 Power भारत में 8,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और लॉन्च ऑफर

POCO ने भारत में POCO M8 Power 5G लॉन्च कर दिया है। इस फोन की पूरी पहचान एक ही आंकड़े पर टिकी है, 8,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी। POCO का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर ये फोन तीन दिन चलता है। ₹25,000 से कम की शुरुआती कीमत में इसमें 6.99-इंच का 120Hz …

ImageUPI का नया नियम: अब पेमेंट के बाद किसी को नहीं दिखेगा आपका मोबाइल नंबर, पर एक चीज़ आपको खुद बदलनी होगी

दुकान पर QR स्कैन करके पेमेंट किया और आपका पूरा मोबाइल नंबर दुकानदार की स्क्रीन पर आ गया। UPI चलाने वाले करोड़ों लोगों के साथ ये रोज़ होता है, और ज़्यादातर को पता ही नहीं होता। अब इस पर रोक लगने में एक महीने से भी कम समय बचा है। NPCI के नए नियम (UPI …

ImageXiaomi ने बढ़ाए Redmi Turbo 5 के दाम, अब ये फोन लॉन्च कीमत से ₹6,000 तक महंगा

एक नज़र में: भारत में Redmi Turbo 5 की पारी शुरू होने को अभी दो महीने ही हुए हैं, और ये फोन जून में जिस कीमत पर आपको मिल सकता था, उससे अब काफी महंगा हो चुका है। Xiaomi ने चुपचाप इसके दोनों कॉन्फिगरेशन के दाम बदल दिए हैं, और ज़्यादा रैम वाले वैरिएंट पर …

ImageOnePlus N6x vs OnePlus N6: चिपसेट एक ही है, तो ज़्यादा पैसे देने पर क्या मिलेगा?

OnePlus N6x vs OnePlus N6: ₹20,000 से कम का सेगमेंट इस समय बड़ी बैटरी वाले फोनों से भरा हुआ है, और अब OnePlus ने यहां अपने दो फोन एक ही महीने के अंतराल पर उतार दिए हैं। OnePlus N6 30 जून को आया था और कंपनी की बजट N-सीरीज़ का पहला नाम बना, जिसकी सबसे …

Discuss

Be the first to leave a comment.