एक्सक्लूसिव: देखें Nothing Phone (2) का पहला लुक

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Nothing कंपनी अपना दूसरा स्मार्टफोन और Nothing Phone (1) का सक्सेसर लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी Nothing Phone (2) को विश्व स्तर पर इन्हीं गर्मियों में लॉन्च करने की घोषणा कर चुकी है। पहले फ़ोन के डिज़ाइन को लोगों से अच्छी प्रतिक्रियाएं मिलीं हैं और इसीलिए इस नए स्मार्टफोन को लेकर भी कंपनी उसी दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ रही है। आज Nothing Phone 2 के डिज़ाइन को दिखाने वाली सबसे पहली तस्वीर आप यहां Smartprix पर देख सकते हैं, जिसमें रियर पैनल पर वही ट्रांसपेरेंट डिज़ाइन नज़र आएगा।

Nothing Phone (2) की ये एक्सक्लूसिव तस्वीरें हमें Steve H.McFly (OnLeaks) द्वारा मिली हैं, जिनमें आप डिटेल में इसके डिज़ाइन को देख सकते हैं।

Nothing Phone (2) की पहली झलक

5K रेज़ॉल्यूशन में फोटो देखने के लिए यहां क्लिक करें
5K रेज़ॉल्यूशन में फोटो देखने के लिए यहां क्लिक करें
5K रेज़ॉल्यूशन में फोटो देखने के लिए यहां क्लिक करें
5K रेज़ॉल्यूशन में फोटो देखने के लिए यहां क्लिक करें


Nothing Phone 2 की ये सभी तस्वीरें इस स्मार्टफोन के टेस्टिंग के दौरान ली गयी लाइव फोटो के आधार पर बनायी गयी हैं। ये बात यहां ज़रूर ध्यान में रखें कि फिलहाल फ़ोन की टेस्टिंग जारी है और इसके फाइनल या आखिरी वर्ज़न में आपको छोटे-मोटे बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

लॉन्च से पहले डिज़ाइन को और बेहतर करने के उद्देश्य से और यूज़र के फीडबैक के अनुसार, कंपनियां छोटे-मोटे बदलाव करती हैं, लेकिन मुख्य डिज़ाइन लगभग वही रहता है।

आइये जानते हैं कि Nothing Phone 2 में Nothing Phone 1 के डिज़ाइन के मुकाबले क्या बदला है ?

लाइटिंग डिज़ाइन

फ़ोन की रियर पैनल पर LED लाइटिंग स्ट्रिप्स में बदलाव है, ख़ासतौर से कैमरा के आस-पास वाली। इन्हें री-डिज़ाइन किया गया है और इसके साथ इस लाइटिंग के जलने पर आपको एक बड़ा अंतर नज़र आएगा।

कर्व्ड बैक

Nothing Phone 2 के रियर पैनल को देखें, तो यहां आपको हल्का सा कर्व बैक मिलेगा, 2.5D डिज़ाइन जैसा। इस कर्व के साथ फ़ोन को हाथ में पकड़ना और आरामदायक होगा और डिज़ाइन में एक नयापैन भी आएगा।

कर्व्ड डिस्प्ले

रियर पैनल की ही तरह, सामने की तरफ से भी हल्का सा कर्व किया गया है, जिससे डिस्प्ले के साथ उपभोक्ता या उपयोगकर्ता को एक बेहतर अनुभव मिल सके।

राउंड (हल्का गोल फ्रेम)

रियर पैनल और डिस्प्ले को जोड़ने वाले फ्रेम को भी हल्का सा कर्व दिया गया (मोड़ दिया गया) है, जिससे फ़ोन पर ग्रिप या पकड़ अच्छी होती है।

अपग्रेड ड्यूल एलइडी फ़्लैश

Nothing Phone (1) में LED फ़्लैश थी, जिसे Phone 2 में ड्यूल एलईडी फ़्लैश में अपग्रेड कर दिया गया है। ये अपग्रेड लोगों को लो-लाइट में एक बेहतर फोटो लेने में मदद करेगा। इसके अलावा वीडियो इंडिकेटर वाली लाल एलईडी लाइट को यहां गोल से एक कैप्सूल के आकार में बदल दिया गया है।

वायरलेस चार्जिंग लाइटों में बदलाव

रियर पैनल के बीचों-बीच वायरलेस चार्जिंग के लिए मौजूद कोइल के आस-पास की लाइटिंग में भी बदलाव है। इस बार कंपनी ने यहां छोटी छोटी लेकिन कई लाइटिंग स्ट्रिप दी हैं। इससे लोगों को ग्लिफ इंटरफ़ेस में अपने अनुसार लाइटिंग को बदलने या पर्सनलाइज़ करने के और ज़्यादा विकल्प मिल सकते हैं।

इन तस्वीरों में दायीं एज पर आप सिम्तराय को देख सकते हैं, जबकि बायीं साइड पर वॉल्यूम रॉकर एयर पावर बटन हैं। निचली एज पर USB टाइप-सी पोर्ट और स्पीकर ग्रिल मौजूद हैं। यहां कहीं भी कोई ऑडियो जैक नज़र नहीं आ रहा है।

Nothing Phone (2): सस्टेनेबिलिटी एप्रोच (दृष्टिकोण)

कंपनी ने खुद एक तस्वीर के ज़रिये बताया है कि Phone (2) के निर्माण में 100% रीसायकल एल्युमीनियम फ्रेम का इस्तेमाल हुआ है। इसके अलावा अंदर के सर्किट बोर्ड को भी 100% रीसायकल कॉपर फॉयल से बनाया गया है। स्टैंपिंग पार्ट में 80% रीसायकल किये स्टील, 80% रीसायकल प्लास्टिक और सर्किट बोर्ड के लिए 100% रीसायकल टिन का उपयोग हुआ है। Nothing Phone (1) के डिज़ाइन में भी कंपनी ने ईको फ्रेंडली तरीका ही इस्तेमाल किया था, लेकिन इस बार और अधिक रीसायकल होने वाली चीज़ों का इस्तेमाल किया है।

Nothing Phone (2) के अनुमानित स्पेसिफिकेशन

Nothing ने खुद इस बात की पुष्टि की है कि फ़ोन में इस बार डिस्प्ले को 0.15 इंच बड़ा किया गया है। Phone (2) में एक पिल के आकार का वीडियो इंडिकेटर है और फ्रेम एल्युमीनियम का बना है। इसके अलावा फ़ोन में Snapdragon 8+ Gen 1 चिपसेट की पुष्टि भी खुद कंपनी कर चुकी है और इसमें आपको 3 साल तक के Android अपडेट मिलेंगे। साथ ही फ़ोन की बैटरी इस बार 4700mAh की होगी, लेकिन फ़ास्ट चार्जिंग को लेकर फिलहाल कोई खबर नहीं है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Image200MP कैमरा, दमदार बैटरी और चमकने वाला बैक- vivo V70 FE भारत में लॉन्च, बैटरी भी है दमदार

vivo ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन vivo V70 FE लॉन्च कर दिया है, और पहली नज़र में ही यह फोन अपने डिज़ाइन के कारण आकर्षित करता है। इसकी सबसे खास बात है इसका चमकने वाला बैक पैनल, जो अंधेरे में हल्का चमकता है। लेकिन सिर्फ डिज़ाइन ही नहीं, vivo ने इसमें 200MP का बड़ा …

Image[एक्सक्लूसिव] Samsung Galaxy Z Fold 4 की पहली झलक – इन 5K तस्वीरों में देखिये डिज़ाइन की बारीकियां

Samsung ने कई सुधार करने के बाद पिछले साल Galaxy Z Fold 3 और Flip 3 को लॉन्च किया। इन स्मार्टफोनों को लोगों ने काफी पसंद भी किया। और अब कंपनी इनके सक्सेसर यानि Galaxy Z Fold 4 और Galaxy Z Flip 4 की तैयारी शुरू कर चुकी है। इन दोनों ही स्मार्टफोनों को इस …

ImageNothing Phone (1) बुक करने से पहले जानें इसकी आफ्टर सेल्स सर्विस के बारे में

Nothing phone (1) भारत में लॉन्च हो चुका है। ये फ़ोन कार्ल पेई की लंदन की कंपनी Nothing का पहला स्मार्टफोन है, जिसकी पहचान है इसका अनोखा डिज़ाइन। मुमकिन है कि कुछ लोगों को ये डिज़ाइन पसंद ना आये, लेकिन वहीँ भारत में बहुत से लोग हैं, जो शायद इसे इसके डिज़ाइन के कारण ही …

ImageNothing Phone (4a) Pro Hands-On Review: नया Glyph Matrix, प्रीमियम डिज़ाइन और बड़े अपग्रेड का पहला अनुभव

Nothing ने अपनी A-सीरीज़ को आगे बढ़ाते हुए Nothing Phone (4a) और ज़्यादा महत्वाकांक्षी Phone (4a) Pro को लॉन्च किया है। पिछले कुछ हफ्तों से स्टैंडर्ड मॉडल की झलक मिल रही थी, लेकिन Pro वेरिएंट लॉन्च इवेंट तक पूरी तरह छिपा रहा, जहां इसे नए Headphone (a) के साथ पेश किया गया। पहली नज़र में …

ImageNothing का बड़ा दांव – Phone (4a) में नया Glyph Bar और दमदार Snapdragon चिप, लॉन्च से पहले ही बढ़ी हलचल

Nothing 5 मार्च को अपनी Phone (4a) सीरीज़ लॉन्च करने जा रही है। दिलचस्प बात यह है कि कंपनी ने 2026 में Phone (4) लाने के बजाय 4a लाइनअप पर फोकस किया है। ऐसे में सवाल सिर्फ नए फोन का नहीं, बल्कि ब्रांड की रणनीति का भी है — क्या Nothing अब मिड-रेंज को ही …

Discuss

Be the first to leave a comment.