एक्सक्लूसिव: OPPO A5 Pro का हैंड्स-ऑन वीडियो और प्रोमो पोस्टर, लॉन्च से पहले सामने आये

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OPPO इस महीने में F29 सीरीज़ और Oppo K13 5G के लॉन्च में व्यस्त रहा है, लेकिन अब भी कंपनी की रफ़्तार धीमी होती नहीं दिख रही। अब Oppo बजट सेगमेंट में अपने नया फोन OPPO A5 Pro लॉन्च करने की तैयारी में है। इस फोन के लॉन्च से पहले, हमें इसकी कुछ एक्सक्लूसिव तस्वीरें मिली हैं और ये फोटो और वीडियो हम यहां Smartprix पर आपके साथ एक्सक्लुसिवली (सबसे पहले) शेयर कर रहे हैं।

OPPO A5 Pro: हैंड्स – ऑन डिज़ाइन डिटेल

हमारी एक्सक्लूसिव हैंड्स-ऑन वीडियो में OPPO A5 Pro का डिज़ाइन काफी अच्छी तरह से दिख रहा है। इसमें फोन के बैक पैनल में ड्यूल रियर सेंसर, एक फ़्लैश लाइट के साथ नज़र आ रहे हैं। अब तक OPPO A-सीरीज़ में रेक्टेंगुलर (आयातकार) शेप में कैमरा मॉड्यूल नज़र आते थे, लेकिन इस बार कंपनी ने यहां बदलाव किया है। इस नए फोन में कैमरा मॉड्यूल चौकोर शेप में है और इस पर ग्लॉसी फिनिश दिख रही है। वहीँ इस वीडियो में ये फोन ब्राउन (भूरे) रंग में, मैट फिनिश के साथ नज़र आ रहा है।

फ्रंट पर 6.7-इंच की डिस्प्ले, पंच-होल कटआउट के साथ आएगी। ये बजट फोन Android 15 आधारित ColorOS 15 स्किन पर काम करेगा। इसके अलावा इसमें साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर और पावर बटन हैं।

ये पढ़ें: एक्सक्लूसिव: OnePlus Nord CE 5 की सारी स्पेसिफिकेशन सामने आयी 

OPPO A5 Pro अनुमानित स्पेसिफिकेशन

OPPO A5 Pro

OPPO A5 Pro में कई AI फीचर भी मिलेंगे, जैसे – Livephoto, AI Reflection Remover, AI Eraser 2.0, AI 4K Upscale, और AI Unblur। इसमें कैमरा में एक Outdoor मोड भी है, जो ब्राइट स्थिति में कैमरा की परफॉरमेंस को और बेहतर बनाता है। इसके अलावा ये बजट फोन वेपर चैम्बर कूलिंग सिस्टम के साथ आएगा, हालांकि इसकी पूरी डिटेल अभी नहीं है।

इसके अलावा इसके प्रमोशनल फोटो के द्वारा हमें OPPO A5 Pro के बेज़ेल भी देखने को मिले और इसका दूसरा महत्वपूर्ण फीचर है – AI Studio, जो आपको आपकी ओरिजिनल (असली) तस्वीरों में से AI-जनरेटेड फोटो बनाने में मदद करता है।

A5 Pro में ड्यूल स्टीरियो स्पीकर भी है, जो अल्ट्रा वॉल्यूम मोड के साथ आता है। इसके अलावा मज़बूती का ध्यान रखते हुए कंपनी इसे नुकसान से बचाने के लिए 360° आर्मर्ड बॉडी, मिलिट्री ग्रेड शॉक रेजिस्टेंस STD-810H सर्टिफिकेशन और IP69 सर्टिफिकेशन के साथ पेश करेगी।

ये सभी फीचर हमें इस फोन के प्रमोशनल पोस्टरों द्वारा पता चले हैं। इसके अलावा अन्य फीचरों में, ये 6.7-इंच फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले, 120 Hz रिफ्रेश रेट, MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट, Mali-G615 MC2 GPU, और 50 MP (प्राइमरी) व 2 MP (मोनोक्रोम लेंस) रियर कैमरा से लैस होगा। इसमें फ्रंट पर आपको 16MP का कैमरा मिल सकते है।  

OPPO A5 Pro में 6,000 mAh की बैटरी, 80W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकती है।

ये पढ़ें: एक्सक्लूसिव: OnePlus 13s – ये फ्लैगशिप किलर दमदार फीचरों के साथ जून में होगा लॉन्च

OPPO A5 Pro 5G कब होगा लॉन्च

OPPO A5 Pro 5G अगले महीने लॉन्च हो सकता है और इसकी कीमतें ₹20,000 से कम ही होंगी।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageBorder के 29 साल बाद फिर आमने-सामने सनी देओल और अक्षय खन्ना – Netflix पर आज रिलीज़ ‘Ikka’, जानें कैसी है ये कोर्टरूम कहानी

सनी देओल और अक्षय खन्ना का एक साथ पर्दे पर आना अपने आप में एक बड़ी बात है। इन दोनों को हमने आख़िरी बार 1997 की ‘Border’ में साथ देखा था, और अब करीब तीन दशक बाद ये जोड़ी दोबारा लौटी है। फर्क बस इतना है कि इस बार माहौल जंग के मैदान का नहीं, …

Imageपहले से महंगे iPhone अब और महंगे – जानिए iPhone 18 Pro Max की कीमत क्यों बना सकती है रिकॉर्ड

iPhone 18 Pro Max लॉन्च होने में अभी कुछ हफ्ते बाकी हैं, लेकिन इसकी कीमत को लेकर चर्चा अभी से तेज़ हो गई है। एक नई रिसर्च रिपोर्ट का दावा है कि ये Apple का अब तक का सबसे महंगा iPhone साबित हो सकता है। अगले साल नया iPhone लेने की प्लानिंग कर रहे लोगों …

Imageअब पहले से महंगा होगा Google का Pixel – Google Pixel 11 सीरीज़ 12 अगस्त को होगी लॉन्च, कीमतें भी लीक

Google ने अपने अगले Made by Google इवेंट की तारीख ऑफिशियली कन्फर्म कर दी है। कंपनी 12 अगस्त 2026 को अपना नया हार्डवेयर पेश करेगी, जहाँ Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold से पर्दा उठने की उम्मीद है। तारीख तो कन्फर्म हो गई, लेकिन इसके ठीक साथ …

ImageMotorola Edge 70 Pro+ की कीमत लीक, लॉन्च से पहले वेबसाइट पर दिखी पूरी डिटेल

Motorola ने 4 जून को होने वाले लॉन्च से पहले Edge 70 Pro+ को अपनी आधिकारिक भारतीय वेबसाइट पर पूरी तरह लिस्ट कर दिया है। लॉन्च से पहले आई लीक में इसकी कीमत भी सामने आ गई है। फोन का एकमात्र 12GB + 256GB वेरिएंट भारत में ₹47,999 में आ सकता है। आइए इसके स्पेसिफिकेशन …

Imageएक चार्ज में 3 दिन का दम, Moto G77 Power इसी हफ्ते होगा लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Motorola इस हफ्ते अपना नया बैटरी-फोकस्ड फोन Moto G77 Power भारत में उतारने जा रहा है। कंपनी ने कन्फर्म किया है कि ये 8 जुलाई को लॉन्च होगा और लॉन्च से पहले ही इसके ज़्यादातर फीचर्स मोटोरोला की अपनी वेबसाइट पर सामने आ चुके हैं। इस फोन की सबसे बड़ी हाईलाइट, इसकी 7000mAh की बैटरी …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products