एक्सक्लूसिव: Samsung Galaxy Z Flip FE और Galaxy Watch8 Classic पर काम चल रहा है, अगले साल हो सकते हैं लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung जल्द ही अपने दो नए बहुप्रतीक्षित प्रोडक्ट्स Galaxy Z Flip FE और Galaxy Watch8 Classic को लॉन्च करने वाला है। Galaxy Z Flip FE से सम्बंधित पहले भी कई लीक्स सामने आ चुके हैं, लेकिन इसके लॉन्च की पुष्टि GSMA डेटाबेस के माध्यम से हुई है। इस मॉडल में FE का मतलब  “Fan Edition” से है, अर्थात इस फ़ोन को अन्य फोल्डेबल फ़ोन की तुलना में कम कीमत पर लॉन्च किया जायेगा, जिससे कंपनी अपने फोल्डेबल फ़ोन्स ज्यादा यूजर्स को प्रोवाइड करवा पाए।

ये पढ़ें: MediaTek Dimensity 9500 Snapdragon 8 Elite वाले CPU आर्किटेक्चर से मचाएगा बवाल, मिलेगी तगड़ी परफॉरमेंस

बात करें Galaxy Watch8 Classic की तो ये Samsung स्मार्टवॉच लाइनअप में बहुत पसंद किये जाने वाली सीरीज है। इस सीरीज में आपको क्लासिक डिज़ाइन के साथ आधुनिक फीचर्स देखने को मिलेंगे। इसका स्लीक डिज़ाइन और रिफाइंड इंटरफ़ेस शानदार हेल्थ ट्रैकिंग के साथ टेक लवर्स और ट्रेडिशनल वॉच लवर्स दोनों को ही अपनी तरफ आकर्षित करने वाला है। कंपनी ने Galaxy Watch7 सीरीज से “Classic” लेबल को हटा दिया था, और अब फिर से इस लेबल के साथ Galaxy Watch8 को लॉन्च करना Samsung फैंस के लिए काफी एक्ससिटेड हो सकता है।

Samsung Galaxy Z Flip FE: आम लोगों के लिए अच्छा फोल्डेबल फोन

ये कंपनी का एक किफायती फोल्डेबल फ़ोन होने वाला है, जिसके बारे में काफी समय से अलग अलग अफवाहें सामने आ रही थी, लेकिन हाल ही में GSMA डेटाबेस पर इसे मॉडल नंबर SM-F761B के साथ देखा गया है, जिससे समझ आता है, कि कंपनी इस फ़ोन को लॉन्च कर सकती है। मॉडल नंबर के आखिर में “B” का मतलब ग्लोबल वर्जन से है।

Galaxy Z Flip FE में FE का मतलब  “Fan Edition” से है। कंपनी ने पहले भी अपने फ्लैगशिप फ़ोन्स के किफायती मॉडल्स को FE लेबल के साथ पेश किया है, और कंपनी इसे भी किफायती दामों पर पेश करने वाली है। रिपोर्ट्स के अनुसार इस फ़ोन में Exynos 2400 SoC का उपयोग किया जा सकता है। इस प्रोसेसर का उपयोग फ़ोन की कीमत को कम करने के लिए किया जा सकता है ताकि ये फ़ोन सभी यूजर्स के लिए उपलध हो।

Galaxy Watch8 Classic: दोबारा मिल सकता है रोटेटिंग बेजल

Samsung की Galaxy Watch8 Classic भी एक एक्साइटिंग प्रोडक्ट है, जिसे GSMA डेटाबेस पर देखा गया है। इस मॉडल में फिर से “Classic” लेबल को शामिल किया जाने वाला है, जिसे Galaxy Watch7 से हटा दिया गया था।

इस स्मार्टवॉच को डेटाबेस पर मॉडल नंबर SM-L505U के साथ देखा गया है, और इसमें “Claasic” लेबल का अर्थ है, कि इसे मॉडर्न तकनीक और ट्रेडीशनल डिजाइन के साथ पेश किया जा सकता है। इस तरह के कॉम्बिनेशन काफी यूजर्स को पसंद आते हैं।

आगे क्या उम्मीद की जा सकती है?

कंपनी इन दोनों प्रोडक्ट्स को साल 2025 के दूसरे Galaxy Unpacked Event में आधिकारिक तौर पर पेश कर सकती है। ये एवेंट शायद अगस्त 2025 तक आयोजित किया जा सकता है। इस इवेंट में कंपनी अपने नए नए इनोवेशंस को पेश करती है, और इस बार इस इवेंट की शान ये Galaxy Watch8 हो सकती है।

Galaxy Z Flip FE में कंपनी अन्य Z Flip मॉडल की तरह ही डिजाइन रख सकती है, लेकिन लागत को कम करने के लिए इसे कम परफॉर्मेंस वाले फीचर्स के साथ पेश किया जा सकता है, हालांकि उसके फोल्डेबल डिजाइन का अनुभव बरकरार रहने वाला है। वहीं स्मार्टवॉच में एडवांस्ड हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स, लंबी बैटरी और स्टाइलिश डिजाइन देखने को मिल सकता है।

डिस्क्लेमर: Samsung ने किसी अज्ञात कारण से IMEI डेटाबेस में Galaxy Z Flip FE का नाम “Galaxy Z Flip XE” रखा है। संभवतः, यह एक गलती होगी, हम उम्मीद करते हैं कि ब्रांड आने वाले हफ्तों में इस समस्या को ठीक कर देगा, और मॉडल नंबर SM-F761B Galaxy Z Flip FE का है।

ये पढ़ें: भारत में दौड़ेगी सौर ऊर्जा से चलने वाली Eva कार, मात्र 0.5 रुपये प्रति किलोमीटर का आएगा खर्च

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।


Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImagePM Kisan Yojana की 20वीं किस्त का इस तारीख को हो सकता है ऐलान, ऐसे जानें आपका नाम है या नहीं

PM Kisan Yojana का लाभ उठा रहें किसान काफी समय से अपनी अगली किस्त का इंतेज़ार कर रहे हैं, लेकिन अभी तक किसी को नहीं पता है, कि PM Kisan Yojana की 20वीं किस्त कब आएगी?, और किसान उन पैसों का लाभ ले पाएंगे। हालांकि, अब जल्द ही किसानों का इंतेज़ार खत्म होने वाला है, …

ImageSamsung Galaxy Z Flip 7 लॉन्च, साथ में सस्ता Flip 7 FE: Samsung ने फोल्डेबल को बना दिया हर किसी का सपना

Samsung ने Galaxy Unpacked 2025 में Z Fold 7 के साथ अन्य दो नए फोल्डेबल स्मार्टफोन – Galaxy Z Flip 7 और Galaxy Z Flip 7 FE से भी पर्दा उठा लिया है। एक ओर जहां Flip 7 को प्रीमियम फोल्डेबल की दुनिया में और ज्यादा पॉलिश किया गया है, वहीं Flip 7 FE को …

ImageSamsung Galaxy Z Flip 7 FE काफी कम कीमत पर 2025 में हो सकता है लॉन्च

Samsung काफी समय से फोल्डेबल फ़ोन्स पर काम कर रहा है, लेकिन कीमत ज्यादा होने की वजह से सभी ग्राहक इन फ्ल्डेबले फ़ोन्स का उपयोग नहीं कर पाते हैं, इसी के चलते कंपनी नेGalaxy Z Flip लाइनअप में FE वैरिएंट को शामिल करने का फैसला किया है, और इसे कम कीमत पर भारत में …

Image9 जुलाई को धूम मचाएंगे Samsung के ये खास फोन्स, प्री बुकिंग पर मिल रहे इतने हजार के फायदें

Samsung अपने आगामी फोल्डेबल फोन्स Galaxy Z Flip 7 सीरीज और Galaxy Z Fold 7 को लॉन्च करने की लगभग पूरी तैयारी कर चुका है। इन फोन्स से संबंधित कई लीक्स सामने आ चुके हैं, और अब हाल ही में कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इनके लॉन्च की घोषणा भी कर दी है, इतना ही …

ImageSamsung Galaxy Z Fold 7: लीक हुए स्पेसिफिकेशन और कीमतें

Samsung के अगले बड़े लॉन्च का इंतज़ार सभी को है, जिसमें हमें नए फोल्डेबल देखने को मिलेंगे। इसमें सबसे खास होगा Galaxy Z Fold 7, जिसमें कुछ दिलचस्प अपग्रेड आ सकते हैं। हालांकि कंपनी ने इसे लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन सामने आ रही लीक खबरों के आधार पर इसके फीचरों की …

Discuss

Be the first to leave a comment.