लोगों की हुई मौज, इस वेबसाइट पर मिल रहा पुराने खराब फोन के बदले नया फोन, घर बैठें मिनटों में PREXO से होगा काम

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

अब यदि आप भी घर बैठें अपने पुराने फोन को एक्सचेंज करके नया फोन लेने का सोच रहे हैं, तो आपकी इस परेशानी को Flipkart ईकॉमर्स वेबसाइट से हल कर दिया है, क्योंकि ईकॉमर्स वेबसाइट पर Flipkart Minutes में नई सर्विस शुरू की गई है, जिसके बाद आप घर बैठें, अपने पुराने फोन के बदले में नया फोन ले पाएंगे। इसे PREXO के नाम से पेश किया गया है। आगे Flipkart Minutes Mobile Exchange सर्विस PREXO के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Wednesday Season 2: इस तारीख को OTT पर धूम मचाएगी Netflix की नंबर वन वे सिरीज़, ट्रेलर रिलीज़

Flipkart Minutes Mobile Exchange सर्विस PREXO क्या है?

ये सुविधा पहले भी ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध थी, जहां नए फोन लेने पर पुराने फोन्स को वर्किंग कंडीशन में होने पर एक्सचेंज कर लिया जाता था। हालांकि, इस सुविधा को अब Flipkart Minutes पर भी PREXO के नाम से शामिल कर दिया गया है, जिसका पूरा नाम Product Exchange Online है। कुछ ही मिनटों में आप अपने फोन को एक्सचेंज कर पाएंगे।

इस सुविधा का अन्य फायदा ये भी है, कि इस वेबसाइट पर आप सिर्फ वर्किंग कंडीशन वाले ही नहीं बल्कि पुराने खराब फोन्स को भी एक्सचेंज कर पाएंगे, और उनके एक्सचेंज में डिस्काउंट पर नया फोन खरीद पाएंगे। इसके अतिरिक्त, कंपनी ये काम सिर्फ 40 मिनट्स में करेगी, मतलब घर बैठें आपका फोन 40 मिनट्स में एक्सचेंज हो जाएगा और ऊपरी कीमत देकर बदले में नया फोन मिल जाएगा।

इन शहरों में है उपलब्ध

कंपनी ने फिलहाल PREXO की सुविधा को दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु के कुछ चुनिंदा पिनकोड्स पर ही शुरू किया है। इस साल के आखिर तक इसका विस्तार अन्य मेट्रो और 2 टियर शहरों तक किया जाएगा। फिलहाल इस पर तेजी से काम किया जा रहा है।

यदि आप इनमें से किसी भी शहर में रहते हैं, तो आपको बस जो फोन लेना है उसके प्रोडक्ट पेज पर जाकर एक्सचेंज वाले ऑप्शन को चुनना है। यहां अपने फोन की कंडीशन बता कर एक्सचेंज के लिए अप्लाई करना है।

उसके बाद कंपनी का आदमी आपके घर पर आएगा, और आपके फोन की जांच करेगा। कंडीशन के आधार पर आपके घर पर ही आपके फोन की कीमत तय की जाएगी।

ये पढ़ें: Indian Superhero Movies: ये फिल्में हैं एकदम धांसू, 4 नंबर वाली देख के तो आ जाएंगे मजे

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageसस्ते OnePlus, Oppo, Realme प्रोडक्ट के नाम पर बड़ा खेल – दिल्ली में नकली सामान की फैक्ट्री का पर्दाफाश

नया फोन या ईयरबड्स खरीदते समय हम अक्सर कीमत और ऑफर देखकर खुश हो जाते हैं, लेकिन दिल्ली में हुई एक बड़ी कार्रवाई ने फिर याद दिला दिया है कि बाज़ार में हर “ब्रांडेड” दिखने वाली चीज़ असली नहीं होती। अगर कोई OnePlus, OPPO या Realme का सामान बहुत सस्ते में दे रहा है, तो …

Imageभारत आ रहे हैं vivo के दो धांसू फोन, X300 Ultra और X300 FE में मिलेगा कुछ नया

vivo ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि उसके नए स्मार्टफोन vivo X300 Ultra और vivo X300 FE भारत में लॉन्च होने वाले हैं। कंपनी की भारत वेबसाइट पर दोनों फोन के टीज़र पेज लाइव हो चुके हैं, जिससे साफ है कि अब इन्हें चीन के बाहर भी पेश किया जा रहा है। …

Image₹8,000 से कम में 50MP कैमरा और 120Hz डिस्प्ले, Lava का नया फोन चौंका देगा

Lava ने भारत में अपनी बजट सीरीज़ को आगे बढ़ाते हुए नया Lava Bold N2 Pro लॉन्च कर दिया है। खास बात यह है कि यह फोन पिछले महीने आए Bold N2 के तुरंत बाद आया है, लेकिन इस बार कंपनी ने फीचर्स में थोड़ा और दम डालने की कोशिश की है, खासतौर पर कैमरा …

Imageअब Instagram पर चुपके से Story देखना होगा आसान – Meta ला रहा है नया प्लान

क्या हो अगर आप किसी की Instagram Story देखें… और सामने वाले को ज़रा भी पता न चले? अभी तक Instagram पर ऐसा करना संभव नहीं होता है। जैसे ही आप किसी की स्टोरी देखते हैं, आपका नाम तुरंत viewer list में दिख जाता है। लेकिन अब Meta इस पूरे अनुभव को बदलने की तैयारी …

ImageVivo X300 FE की कीमत लॉन्च से पहले लीक: इस बार ‘Fan Edition’ इतना महंगा हो सकता है?

Vivo अपना अगला बड़ा लॉन्च 6 मई को करने जा रहा है, लेकिन उससे पहले ही X300 सीरीज़ के एक अहम फोन Vivo X300 FE की कीमत लीक हो गई है। और जो जानकारी सामने आई है, उसने काफी लोगों को चौंका दिया है। ये पढ़ें: Upcoming Smartphones in May 2026 – मई 2026 में …

Discuss

Be the first to leave a comment.