पीएम योजना के तहत मात्र 2% सालाना ब्याज पर लोन, मिलेगी 50% सब्सिडी, जानें पूरा माजरा क्या है?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

भारत में कई प्रकार की PM yojana चल रही है, जिनके माध्यम से जनता तक अलग अलग लाभ पहुंचाएं जाएं थे हैं। हाल ही में एक संदेश लोगों के फोन पर भेजा जा रहा है, जिसमें पीएम योजना में मात्र 2% सालाना ब्याज पर लोन देने की बात कही जा रही है, और उसमें भी 50% लोन माफ कर दिया जाएगा। इसमें कितनी सच्चाई है? ऐसी कोई योजना है, या सिर्फ स्कैम है, इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Pushpa Movie Free download: इस तरह करें एक क्लिक में पूरी मूवी डाउनलोड

पीएम योजना के तहत मात्र 2% सालाना ब्याज पर लोन देने की बात

कई लोगों के फोन में ये संदेश आया है, कि उन्हें पीएम योजना के तहत मात्र 2% सालाना ब्याज पर लोन मिल रहा है, जिसमें 50% सब्सिडी दी जाएगी। जो लोग व्यापार करना चाहते हैं, उनमें से कई लोगों ने इस संदेश को देख कर इस पर कॉल भी किया होगा।

लेकिन भारत में बढ़ते स्कैम की वजह से आपको सतर्क होने की आवश्यकता है, क्योंकि ये एक नए तरीके का स्कैम हो सकता है, जिसके माध्यम से लोगों को शिकार बना कर उनका बैंक अकाउंट खाली किया जा सकता है।

PIB Fact Check ने दी जानकारी

जब PIB Fact Check द्वारा इस विषय पर जांच की गई तो उन्होंने अपने आधिकारिक X अकाउंट से इसकी जानकारी साझा करते हुए बताया, कि ये एक फर्जी संदेश है, जिसके माध्यम से स्कैमर्स आपको ऑनलाइन ठगी का शिकार बना सकते हैं।

दरअसल ऐसे स्कैम में आपको लालच दिया जाता है, और जब आप इनसे संपर्क करते हैं, तो प्रक्रिया के नाम पर आपके नंबर पर OTP भेजे जाते हैं, और उनके माध्यम से आपका बैंक अकाउंट खाली कर दिया जाता है। इसके अतिरिक्त, कई ठग प्रॉसेसिंग फीस के नाम पर भी लोगों को चुना लगा देते हैं।

ये पढ़ें: Jio unlimited cricket offer: Jio ने क्रिकेट फैंस के लिए निकला स्पेशल ऑफर, केवल 31 मार्च तक सीमित

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageRedmi 17C 5G vs vivo T5 Lite 5G: बड़ी स्क्रीन या बड़ी बैटरी, 21 हज़ार में आपके लिए क्या बेहतर?

Redmi 17C 5G vs vivo T5 Lite 5G: Xiaomi ने आज भारत में Redmi 17C 5G पेश किया है, जो Redmi 17 5G के बाद इस सीरीज़ का दूसरा और उससे सस्ता फोन है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है 6.9-इंच की 120Hz स्क्रीन, जिसे कंपनी ने सिर्फ 7.99mm पतली बॉडी में फिट किया है, लेकिन …

ImageAi+ Nova 2 Power vs Lava Virat V1 Pro: तेज़ चिप या दो साल के अपडेट, 16 हज़ार में आपके लिए क्या बेहतर?

Ai+ Nova 2 Power vs Lava Virat V1 Pro: Ai+ ने अपने नए Ai+ Nova 2 Power 5G की बिक्री Flipkart पर शुरू कर दी है, और इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका प्रोसेसर है। 17 हज़ार से नीचे के इस सेगमेंट में कंपनी ने यहाँ MediaTek Dimensity 7100 दिया है, जिसमें चार बड़े …

ImageIndane, HP और Bharatgas की LPG e-KYC घर बैठे कैसे करें, 1 अक्टूबर से सब्सिडी के लिए ज़रूरी

ज़्यादातर घरों में गैस सिलेंडर बुक करना अब तक बस एक कॉल, SMS या ऐप पर दो टैप का काम रहा है। लेकिन कल यानी 1 अक्टूबर से कई घरों के लिए ये बुकिंग पहले जैसी नहीं रहेगी। पेट्रोलियम मंत्रालय के नए नियम के तहत सब्सिडी वाले दाम पर रिफिल अब सिर्फ उन्हीं ग्राहकों का …

ImageUPI पर 15 अक्टूबर से नया चार्ज, आपके पैसे पर क्या असर? ये ज़रूरी बातें जान लीजिए

NPCI ने UPI पर लगने वाले शुल्क की दर आख़िरकार तय कर दी है, और 15 अक्टूबर से दुकानों पर ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर 0.4% MDR लगेगा। 2020 में UPI मुफ्त किए जाने के बाद ये पहला मौका है जब इस पर कोई शुल्क तय हुआ है। अगस्त में राष्ट्रपति की मंज़ूरी से …

ImageLava Virat Curve 5G लॉन्च, 6,000mAh बैटरी के साथ मिलेगी रियर पैनल पर दूसरी स्क्रीन

धीरे धीरे कई स्मार्टफोनों के रियर पैनल पर हमने छोटी सेकेंडरी डिस्प्ले देखी है। आज Lava ने भी अपने नए फोन Virat Curve 5G को इसी नए फीचर के साथ पेश किया है, लेकिन किफायती दामों में। इस फोन के कैमरा आइलैंड के अंदर एक छोटा दूसरा डिस्प्ले फिट किया गया है, जो नोटिफिकेशन, बैटरी …

Discuss

Be the first to leave a comment.