FASTag Annual Pass: लॉन्च डेट, कीमत, कैसे खरीदें, कहां चलेगा और किसे मिलेगा फायदा – सब कुछ विस्तार से

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

क्या आपको रोज़ाना हाईवे से सफर करना पड़ता है? और टोल प्लाज़ा पर हर बार रुकना, FASTag का बार-बार रिचार्ज कराना, ये सब मुसीबत लगती है? अगर हाँ! तो आपके लिए अब राहत की खबर है। सरकार एक नया FASTag Annual Pass लेकर आ रही है, जो खास तौर पर उन लोगों के लिए है जो निजी वाहनों से अक्सर नेशनल हाईवे और एक्सप्रेसवे पर सफर करते हैं। इसकी घोषणा तो सरकार पहले ही कर चुकी है, लेकिन अब 15 अगस्त से ये लागू होने वाला है।

लेकिन ये नया पास आखिर है क्या? क्या इसके लिए नया FASTag खरीदना होगा या पुराना ही चलेगा? कितनी बार टोल से गुज़रने की अनुमति मिलेगी और ये कहां-कहां मान्य होगा? अगर आपके मन में भी ये तमाम सवाल हैं, तो आपको इनके जवाब इस लेख में मिलेंगे। अगर आप भी हाईवे पर बिना रुकावट सफर करना चाहते हैं, तो आगे पढ़िए और जानिए FASTag Annual Pass के हर पहलू को।

FASTag Annual Pass क्या है?

FASTag Annual Pass एक एकमुश्त प्रीपेड टोल प्लान है, जो भारत सरकार की ओर से सिर्फ निजी वाहनों (जैसे कार, जीप, वैन) के लिए लागू होगा। इसकी मदद से आप 200 ट्रिप्स या 1 साल तक (जो पहले पूरा हो) चुनिंदा टोल प्लाज़ा पर बिना बार-बार भुगतान किए यात्रा कर सकते हैं।

FASTag Annual Pass

FASTag Annual Pass लॉन्च कब होगा और कीमत कितनी है?

ये योजना 15 अगस्त 2025 से पूरे देश में लागू होगी। यानि आप स्वतंत्रता दिवस के दिन से इसे खरीद सकते हैं।

कीमत – ₹3,000
वैलिडिटी – 1 साल या 200 ट्रिप्स, जो पहले समाप्त हो

क्या नया FASTag लेना पड़ेगा?

नहीं। इस स्कीम का सबसे बड़ा फायदा यही है कि आपको नया FASTag खरीदने की ज़रुरत नहीं है। यदि आपके पास पहले से FASTag है, जो वाहन के साथ लिंक्ड और सक्रिय (active) है, तो आप उसी पर Annual Pass एक्टिवेट करा सकते हैं।

कौन ले सकता है FASTag Annual Pass?

  • सिर्फ निजी उपयोग वाले वाहन मालिक (कार/जीप/वैन)
  • जिनका FASTag पहले से एक्टिव और वैध है
  • जो वाहन ब्लैकलिस्टेड नहीं है

ये पास कहां मान्य होगा और कहां नहीं?

FASTag Annual Pass सिर्फ नेशनल हाईवे (NH) और नेशनल एक्सप्रेसवे (NE) पर स्थित चयनित टोल प्लाज़ा पर ही मान्य होगा। यानि जहां NHAI या MoRTH का संचालन है। राज्य सरकार, नगर निगम, या अन्य स्थानीय निकायों द्वारा संचालित टोल प्लाज़ा पर ये पास नहीं चलेगा। उन जगहों पर आपको सामान्य तौर पर ही FASTag द्वारा भुगतान।

कैसे खरीदें FASTag Annual Pass?

  1. RajmargYatra मोबाइल ऐप या NHAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  2. अपना वाहन नंबर और FASTag डिटेल दर्ज करें
  3. सिस्टम आपकी योग्यता जांचेगा (जैसे FASTag ब्लैकलिस्ट न हो, सही ढंग से चिपका हो, VRN से लिंक्ड हो)
  4. ₹3,000 का ऑनलाइन भुगतान करें
  5. भुगतान के 2 घंटे के भीतर Annual Pass एक्टिवेट हो जाएगा
  6. आपको कन्फर्मेशन SMS द्वारा मिलेगा

पास की वैधता कितनी है? या ट्रिप कैसे गिनी जाएगी?

  • Closed Tolling सिस्टम (जैसे Delhi–Mumbai Expressway): एंट्री और एग्ज़िट एक साथ मिलाकर एक ट्रिप मानी जाएगी।
  • Open Tolling सिस्टम (जैसे Delhi–Chandigarh): हर बार टोल प्लाज़ा क्रॉस करने पर एक ट्रिप गिनी जाएगी

1 साल या 200 ट्रिप्स, जो पहले खत्म हो वही मान्य होगा। वैधता खत्म होने पर आपका FASTag फिर से सामान्य मोड में काम करेगा।

क्या FASTag Annual Pass दूसरे वाहन पर ट्रांसफर किया जा सकता है?

नहीं, ये पास पूरी तरह से non-transferable है। यानि ये सिर्फ उसी वाहन पर मान्य रहेगा जिस पर FASTag रजिस्टर्ड है। किसी अन्य वाहन पर उपयोग करने की कोशिश करने पर ये deactivate हो जाएगा।

सारांश में:

सवालजवाब
लॉन्च डेट15 अगस्त 2025
कीमत₹3,000
कितनी ट्रिप्स200 या 1 साल
नया FASTag चाहिए?नहीं
कहां चलेगा?नेशनल हाईवे और एक्सप्रेसवे के चुनिंदा टोल प्लाज़ा पर
किसके लिए है?निजी वाहन (कार, जीप, वैन)
कहां से खरीदें?RajmargYatra ऐप या NHAI वेबसाइट

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageSamsung ने शुरू किया नया अपडेट रोलआउट, Fold6 और Flip6 यूज़र्स को मिला बड़ा फीचर

Samsung ने अब अपने 2024 के फोल्डेबल फोन्स, Galaxy Z Fold6 और Galaxy Z Flip6 के लिए One UI 8.5 बीटा रोलआउट करना शुरू कर दिया है। फिलहाल इसकी शुरुआत साउथ कोरिया से हुई है। यह अपडेट मार्च 2026 के आखिर में लाइव हुआ है और वहां के यूजर्स Samsung Members ऐप के जरिए इसे …

Imagevivo का बड़ा धमाका – लॉन्च हुए V70 और V70 Elite, 6500mAh बैटरी और ZEISS कैमरे से लैस, जानें कीमत

मिड-रेंज सेगमेंट में अब मुकाबला और तेज़ हो गया है, जब vivo ने भारत में अपने नए V70 और V70 Elite लॉन्च कर दिए हैं। इसमें 5000 निट्स तक की ब्राइटनेस, 6500mAh बैटरी और ZEISS ब्रांडेड 50MP टेलीफोटो कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कीमत ₹45,999 से शुरू होती है। आइये इसके बारे में विस्तार …

ImageOnePlus Nord 6 लॉन्च डेट कन्फर्म – 9000mAh बैटरी, 165FPS गेमिंग क्या सबको करेंगे आकर्षित

CEO के इस्तीफे और ग्लोबल रीस्ट्रक्चरिंग के बीच, OnePlus भारत में Nord 6 लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट और कुछ अहम स्पेसिफिकेशंस कन्फर्म कर दिए हैं, जो कागज़ पर काफी दमदार नज़र आते हैं। अप्रैल 2026 लॉन्च से पहले, हमने इस स्मार्टफोन का एक पूरा राउंडअप तैयार किया …

ImageMotorola Smart AC लॉन्च: इंस्टालेशन से लेकर गैस तक सब फ्री, क्या वाकई पैसे बचेंगे?

AC खरीदते समय असली झटका अक्सर कीमत से नहीं, बल्कि बाद में आने वाले खर्चों से लगता है, जैसे इंस्टॉलेशन, पाइप, स्टैंड और गैस चार्ज जैसी चीजें मिलकर बिल को चुपचाप बढ़ा देती हैं। Motorola ने इन्हीं सब समस्याओं को नए Smart Inverter AC के साथ “second bill” का नाम देते हुए खत्म करने का …

ImageSamsung Galaxy A37 और A57 की कीमत लीक, लॉन्च से पहले ही महंगे पड़े ये नए फोन?

Samsung 25 मार्च 2026 को भारत में Galaxy A37 और Galaxy A57 लॉन्च करने जा रहा है, लेकिन लॉन्च से ठीक पहले इनकी संभावित कीमतें लीक हो गई हैं। यह जानकारी टिप्स्टर अभिषेक यादव द्वारा X (Twitter) पर शेयर किए गए रिटेलर मेमो से सामने आई है। बताया जा रहा है कि ये कीमतें सिर्फ …

Discuss

Be the first to leave a comment.