Galaxy A26 Vs Galaxy A36: दोनों सैमसंग फोनों में क्या है अंतर ?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung इस साल रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। साल का तीसरा महीना है और कंपनी अब तक कई स्मार्टफोन लॉन्च कर चुकी है। पहले Galaxy S-सीरीज़, फिर Galaxy A-सीरीज़ में दो फोन, एक बजट फोन और अब किफायती दर से मिड-रेंज के बीच नया Galaxy A26 5G। कंपनी का ये फोन भी बड़ी बैटरी, AMOLED डिस्प्ले और सैमसंग के मिड-रेंज चिप Exynos 1380 के साथ आया है। इससे कुछ समय पहले ही कंपनी में Galaxy A36 5G को भी पेश किया है, लेकिन इसकी कीमत थोड़ी ज़्यादा है। इन दोनों स्मार्टफोनों में कुछ फीचर समान हैं, जो छोटे छोटे हैं, लेकिन काफी महत्व रखते हैं।

अब अगर आप भी असमंजस में हैं कि इन दोनों स्मार्टफोनों में से आप किसे चुनें, तो हमारा ये Galaxy A26 Vs Galaxy A36 का कम्पैरिज़न आपकी काफी मदद कर सकता है।

Galaxy A26 Vs Galaxy A36: स्पेसिफिकेशन

Galaxy A26 5GGalaxy A36 5G
माप 164 x 77.5 x 7.7 mm162.9 x 78.2 x 7.4 mm
वज़न 200 ग्राम 195 ग्राम
डिस्प्ले6.7-इंच सुपर AMOLED डिस्प्ले; 120Hz6.7-इंच सुपर AMOLED डिस्प्ले; 120Hz
चिपसेट Exynos 1380 (5nm)Snapdragon 6 Gen 3 (4nm)
स्टोरेज 8GB, 128GB/256GB8GB/12GB, 128GB/256GB
कैमरे रियर: 50MP + 8MP + 2MP
फ्रंट: 13MP
रियर: 50MP + 8MP + 5MP
फ्रंट: 12MP
ऑपरेटिंग सिस्टम One UI 7.0 (Android 15 पर आधारित)One UI 7.0 (Android 15 पर आधारित)
सॉफ्टवेयर सपोर्ट 6 साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट 6 साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट
बैटरी और फ़ास्ट चार्जिंग 5,000 mAh, 25W फ़ास्ट चार्जिंग 5,000 mAh, 45W फ़ास्ट चार्जिंग  
IP रेटिंग IP67IP67 रेटिंग

Galaxy A26 vs. Galaxy A36: डिज़ाइन

Galaxy A36 5G colors

दोनों Galaxy A26 और Galaxy A36 में आगे और पीछे बैक पर गोरिल्ला ग्लास विक्टस+ है और बीच में प्लास्टकी फ्रेम है।

वज़न और माप

  • Galaxy A26: 164 x 77.5 x 7.7 mm; 200 ग्राम
  • Galaxy A36: 162.9 x 78.2 x 7.4 mm; 195 ग्राम

अगर आप इनका साइज़ देखें तो, Galaxy A26 थोड़ा ज़्यादा मोटा और भारी है।

ये पढ़ें: Samsung Galaxy A26 5G ने धांसू फीचर्स के साथ इस कीमत पर ली बाजार में एंट्री, जानें लॉन्च ऑफर्स

हालांकि दोनों स्मार्टफोनों में एक जैसे मैटेरियल का इस्तेमाल हुआ है, लेकिन फिर भी इनके डिज़ाइन में अंतर है। Galaxy A26 में सामने की तरफ एक वॉटरड्रॉप नौच है और नीचे की तरफ का बेज़ेल थोड़ा मोटा है। वहीँ Galaxy A36 में नौच की जगह पंच-होल कटआउट है और बेज़ेल भी थोड़े पतले हैं।

Galaxy A26 colors

लेकिन रियर पैनल की तरफ से ये दोनों स्मार्टफोन एक जैसे ही दिखते हैं, जिनमें वर्टिकली यानि एक खड़ी लाइन में ट्रिपल कैमरा सेटअप है।

इन दोनों स्मार्टफोनों को आप इन रंगों में खरीद पाएंगे –

  • Galaxy A26: काला (Awesome Black), हल्का हरा (Awesome Mint), सफ़ेद (Awesome White) और पीच या हल्का नारंगी (Awesome Peach)
  • Galaxy A36: बैंगनी (Awesome Lavender), काला (Awesome Black) और सफ़ेद (Awesome White)

जहां थोड़े सस्ते Galaxy A26 में आपको सभी रंगों में साधारण फिनिश मिलती है, वहीँ Galaxy A36 बैंगनी और सफ़ेद रंगों में थोड़ा चमकता है। दोनों स्मार्टफोनों पानी से बचाव के लिए IP67 रेटिंग (30 मिनटों तक 1m पानी में सुरक्षित) के साथ आते हैं। दोनों गोरिल्ला ग्लास और IP रेटिंग की सुरक्षा के साथ ये दोनों डिवाइस थोड़े मज़बूत हैं।

Galaxy A26 vs. Galaxy A36: डिस्प्ले

Galaxy A26 5G screen

Samsung ने Galaxy A26 5G में 6.7-इंच की सुपर AMOLED डिस्प्ले, 2340 x 1080 पिक्सल रेज़ॉल्यूशन और 1,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ दी गई। AMOLED पैनल के साथ भी इस फोन की स्क्रीन इस बजट में उपलब्ध अन्य फोनों से थोड़ी कम ब्राइट है, जिसके कारण यूज़र्स को इसे धूप में इस्तेमाल करने से थोड़ी परेशानी हो सकती है।

दूसरी तरफ, Galaxy A36 में भी 6.7-इंच की सुपर AMOLED स्क्रीन है, लेकिन ये हाई ब्राइटनेस मोड में 1200 निट्स तक जा सकती है और पीक ब्राइटनेस 1900 निट्स तक है। तो अगर आपको बाहर की रौशनी में फोन को अच्छे से इस्तेमाल करना है, तो Galaxy A36 को चुनना समझदारी है। साथ ही इसके पतले बेज़ेलों के साथ ये थोड़ा बेहतर भी दिखता है।

Galaxy S26 में फिंगरप्रिंट सेंसर साइड पर है। और Galaxy A36 में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है।

ये पढ़ें: Samsung Galaxy A36 रिव्यु: क्या मिड-रेंज फोनों में होगा नया खिलाड़ी ?

Galaxy A26 vs. Galaxy A36: परफॉरमेंस

Galaxy A26 Vs Galaxy A36 परफॉरमेंस

Galaxy A26 5G में अंदर ओक्टा कोर Exynos 1380 (5nm) चिप है, ये चिपसेट पहले हम Galaxy A34, Galaxy A54, और पिछले साल Galaxy A35 में भी देख चुके हैं। इस चिपसेट में चार 2.4 GHz परफॉरमेंस कोर और चार 2.0 GHz एफिशिएंट कोर हैं, इसके साथ में Mali-G68 MP5 GPU8GB की रैम, और 256GB तक की स्टोरेज भी मिलेगी। अच्छी बात ये है कि Samsung इस किफायती फोन में डेडिकेटेड माइक्रो एसडी स्लॉट ऑफर कर रहा है, जिसके साथ आप स्टोरेज को अन्य 2TB तक बढ़ा भी सकते हैं।

A26 को फिलहाल हमने इस्तेमाल नहीं किया है, लेकिन पिछले साल का Galaxy A35 5G, ओक्टा कोर Exynos 1380 प्रोसेसर के साथ आसानी से मल्टीटास्किंग कर पाता है, लेकिन लम्बे गेमिंग सेशनों में कभी कभी फ्रेम ड्रॉप देखने को मिलते हैं। अगर आप इसके बेंचमार्क टेस्टों के बारे में सोच रहे हैं, तो हम बता दें कि इस एक साल पुराने फोन ने AnTuTu पर 600K पॉइंट्स स्कोर किये थे और गीकबेंच पर भी इस फोन को सिंगल कोर 1014 और मल्टी कोर 2892 पॉइंट्स मिले थे।

Snapdragon 6 Gen 3

नया Galaxy A36 5G इस बार Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 (4nm) चिपसेट के साथ आया है, इसमें चार 2.4 GHz परफॉरमेंस कोर और चार 1.8 GHz एफिशिएंट कोर हैं। इसके अलावा ग्राफ़िक्स के लिए इसमें Adreno 710 GPU, 12GB तक की रैम और 256GB की स्टोरेज है। लेकिन इसमें माइक्रो एसडी स्लॉट नहीं है।

इस फोन का AnTuTu बेंचमार्क स्कोर (लगभग 620K पॉइंट्स) थोड़ा बेहतर है। हालांकि GeekBench 6 CPU परफॉरमेंस टेस्ट में (1017/2910 पॉइंट्स) इसने लगभग सामान स्कोर किया है। वैसे वास्तविकता में दिन के रोज़ के कामों में इनकी परफॉरमेंस समान ही होनी चाहिए, लेकिन Galaxy A36 थोड़ा बेहतर ज़रूर है।

Galaxy A26 vs. Galaxy A36: सॉफ्टवेयर

Galaxy A26 Vs Galaxy A36 सॉफ्टवेयर

सॉफ्टवेयर की बात करें तो, Galaxy A26 और Galaxy A36, दोनों ही एक जैसे और काफी बेहतर हैं। हम ऐसा इसीलिए कह रहे हैं क्योंकि दोनों Android 15 पर काम करते हैं, जिसके ऊपर One UI 7.0 स्किन है। इसी के साथ दोनों में छह साल तह सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट भी मिलते रहेंगे। तो अगर आप ऐसा फोन चाहते हैं, जो लम्बे समय तक अप टू डेट रहे, तो ये दोनों ही बेहतर हैं।

Samsung के प्रीमियम फोनों की तरह, इनमें Galaxy AI तो नहीं मिलेगा, लेकिन ये दोनों मिड-रेंज फोन “Awesome Intelligence” फीचरों से लैस हैं, जिनमें सर्किल टू सर्च, क्रिएट फ़िल्टर, ऑब्जेक्ट इरेज़र, एडिट सजैशन और फोटो रीमास्टर जैसे विकल्प शामिल होंगे। हालाँकि दोनों स्मार्टफोन एक ही ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलते हैं, लेकिन फिर भी 12GB रैम के साथ आने वाला Galaxy A36 हाई एन्ड वर्ज़न चीज़ों को थोड़ा बेहतर ढंग से संभल सकता है।

ये पढ़ें: Samsung Galaxy M56 5G और Galaxy F56 5G जल्द मचाएंगे भारत में धूम, ये जानकारी आयी सामने

Galaxy A26 vs Galaxy A36: कैमरे

Galaxy A26 Camera Configuration

Samsung Galaxy A26 cameras
  • प्राइमरी कैमरा: 50MP (f/1.8, OIS) सेंसर
  • सेकेंडरी कैमरा: 8MP (f/2.2) 120 डिग्री फील्ड ऑफ़ व्यू के साथ अल्ट्रा वाइड सेंसर
  • तीसरा सेंसर : 2MP (f/2.4) मैक्रो सेंसर
  • फ्रंट कैमरा: 13MP (f/2.2)

Galaxy A26 में 50MP प्राइमरी सेंसर है जो Galaxy A36 के सेंसर से छोटा (1/2.76″ vs. 1/1.96″) है। हालांकि दोनों ही 50MP के हैं, लेकिन सेंसर के साइज़ से ये अंतर आता है कि A26 लो लाइट में उतना अच्छा परफॉर्म नहीं कर पाता या उसमें उतनी लाइट नहीं आ पाती, जितनी A36 के सेंसर में। Galaxy A26 का रियर कैमरा 30fps पर 4K वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है और इसका फ्रंट सेंसर भी 30fps में 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है।

Galaxy A36 का कैमरा सेटअप

Galaxy A26 Vs Galaxy A36 कैमरा
  • प्राइमरी सेंसर:50MP Samsung (f/1.8, OIS) सेंसर
  • सेकेंडरी सेंसर: 8MP (f/2.2) सेंसर, 123° फील्ड ऑफ़ व्यू के साथ
  • तीसरा मैक्रो सेंसर: 5MP (f/2.4) मैक्रो सेंसर
  • फ्रंट कैमरा: 12MP (f/2.2)

जैसे कि हम बता चुके हैं, Galaxy A36 5G का प्राइमरी लेंस थोड़ा बड़ा है। इसके अलावा इसका अल्ट्रा वाइड सेंसर भी थोड़ा ज़्यादा फील्ड ऑफ़ व्यू कैप्चर करता है और मैक्रो सेंसर का रेज़ॉल्यूशन भी A26 से बेहतर है। वहीँ वीडियो रिकॉर्डिंग की बात करें तो, Galaxy A36 के फ्रंट और रियर दोनों कैमरों से आप 4K 30fps पर वीडियो शूट कर सकते हैं।

Galaxy A26 vs Galaxy A36: बैटरी और फास्ट चार्जिंग

Galaxy A36 5G battery

Samsung के ये दोनों फोन 5,000 mAh की बैटरी के साथ आते हैं, लेकिन फ़ास्ट चार्जिंग में अंतर है। जहां Galaxy A26 में 25W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट है, वहीँ Galaxy A36 में 45W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट है।

हालांकि Galaxy A26 का चिप 5nm फेब्रिकेशन तकनीक पर बना है, जो शायद Galaxy A36 के 4nm चिप से थोड़ा ज़्यादा पावर लेता है।

ये पढ़ें: Google Pixel 9a Vs iPhone 16e: जानें आपके लिए कौन सा फोन है बेस्ट

Galaxy A26 vs Galaxy A36: कीमतें

Samsung Galaxy A26 की कीमतें

Galaxy A26 5G price

अगर आप एक लम्बे समय से सैमसंग के यूज़र रहे हैं और साधारण कामों जैसे कॉल, WhatsApp, सोशल मीडिया, मेल और OTT स्ट्रीमिंग जैसे कामों के लिए एक ऐसा फोन चाहते हैं, जो 3 साल तक आपका साथ दे, तो Galaxy A26 5G बेहतरीन विकल्प है। ये एक मज़बूत फोन है, जिसमें AMOLED स्क्रीन, एक भरोसेमंद Exynos 1380 प्रोसेसर, और स्टोरेज बढ़ाने के लिए माइक्रो एसडी स्लॉट का विकल्प जैसे फीचर हैं।

Samsung Galaxy A36 की कीमतें

Galaxy A26 Vs Galaxy A36

अब बात करें कि दोनों में से कौन सा फोन बेहतर है, तो Galaxy A36 आपको ज़्यादा ब्राइट स्क्रीन ऑफर करता है, और इसका प्रोसेसर भी थोड़ा एडवांस है। साथ ही इसमें ज़्यादा रैम का विकल्प है, एक हाई रेज़ॉल्यूशन मैक्रो कैमरा है, और फ़ास्ट चार्जिंग भी बेहतर है। फोन थोड़ा ही सही, लेकिन Galaxy A26 से थोड़ा स्लिम भी है, और इसके बेज़ेल भी थोड़े पतले हैं। लेकिन ये लगभग 8,000 रुपए महंगा भी है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageअब YouTube ही तय करेगा कि तुम इसे इस्तेमाल कर सकते हो या नहीं, जानें क्या है माजरा

YouTube ने अब बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर और सख्त होने का निर्णय लिया है। Youtube ने किशोरों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक नया नियम बनाया है कि अब अकाउंट बनाते वक्त अगर कोई बच्चा झूठ बोलकर अपनी उम्र 18 साल से ज़्यादा भी भर देता है, तो भी YouTube का …

ImageSamsung Galaxy A36 रिव्यु: क्या मिड-रेंज फोनों में होगा नया खिलाड़ी ?

Samsung की Galaxy A-सीरीज़ हमेशा ख़ास होती है और उसका कारण ये है कि प्रीमियम फोनों के कुछ फीचर मिड-रेंज बजट में लेकर आती है। इस बार भी कुछ ऐसा ही है। हाल ही में Samsung ने Galaxy A36 और A56 को भारत में लॉन्च किया है। इनमें से Galaxy A36 32,999 रुपए की कीमत …

ImageRealme 15 Pro Vs Realme 14 Pro: कीमत के इस अंतर में कौन है आपके लिए बेस्ट

Realme ने हाल ही में अपने दो नए फोन Realme 15 और Realme 15 Pro को लॉन्च किया है। ज्यादातर लोग Pro वेरिएंट को पसंद करते है, हालांकि यदि आप ये फोन लेनेवाला मन बना रहे हैं, तो कीमत के आधार पर यदि Realme 14 Pro से इसकी तुलना की जाए, तो आप समझ पाएंगे, …

ImageSamsung Galaxy Z Fold 7 का टीज़र आया सामने: क्या इस बार Ultra वेरिएंट भी होगा लॉन्च?

Samsung की फ्लैगशिप फोल्डेबल सीरीज़ जल्दी ही दस्तक देने वाली है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर Galaxy Z Fold 7 को टीज़ किया है और इसे “The Next Chapter of Ultra” बताया है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या इस बार Samsung अपने फोल्डेबल फोनों में Galaxy Z Fold 7 Ultra को …

ImageSamsung दे रहा है ₹33,000 की Galaxy Watch 8 फ्री में, बस पूरा करो ये आसान सा फिटनेस चैलेंज

क्या आपने कभी सोचा है कि सेहत भी आपके लिए कमा सकती है इनाम? जी हां, आप केवल चलकर Samsung की एक कीमती स्मार्टवॉच खरीद सकते हैं। Samsung ने भारत में फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए अपने लोकप्रिय Walk-a-thon India चैलेंज का तीसरा एडिशन लॉन्च कर दिया है। ये एक अच्छा मौका है, जहां …

Discuss

Be the first to leave a comment.