POCO का नया 5G फोन आया सामने, डिस्प्ले और बैटरी बने बड़ी ताकत

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

POCO ने भारत में 2026 की शुरुआत अपने नए मिड-रेंज स्मार्टफोन POCO M8 5G के साथ की है। कंपनी पहले ही इसके लॉन्च को लेकर संकेत दे चुकी थी और अब यह फोन आधिकारिक तौर पर भारतीय बाजार में उतार दिया गया है। POCO M8 5G को उन यूज़र्स को ध्यान में रखकर पेश किया गया है, जो किफायती कीमत में प्रीमियम डिस्प्ले, भरोसेमंद परफॉर्मेंस और लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट चाहते हैं।

ये पढ़ें: Razr Fold के साथ Motorola की बड़ी एंट्री, अब फ्लिप नहीं बुक-स्टाइल डिज़ाइन

डिजाइन की बात करें तो फोन काफी स्लिम प्रोफाइल के साथ आता है। इसकी मोटाई सिर्फ 7.35mm है, जो इस सेगमेंट में इसे अलग पहचान देती है। POCO ने इस डिवाइस को मजबूती पर भी फोकस के साथ तैयार किया है, जिसके चलते इसमें वाटर और डस्ट रेजिस्टेंस के साथ मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी का दावा किया गया है।

POCO M8 5G: स्पेसिफिकेशन

POCO M8 5G में 6.77-इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। कंपनी का कहना है कि यह डिस्प्ले तेज धूप में भी बेहतर विज़िबिलिटी देता है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, जो 4nm प्रोसेस पर आधारित है।

यह स्मार्टफोन 8GB तक LPDDR4X रैम और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज के साथ आता है, साथ ही माइक्रोSD कार्ड के जरिए स्टोरेज बढ़ाने का विकल्प भी मिलता है। फोन Android 15 पर आधारित HyperOS 2 पर चलता है और कंपनी ने इसके लिए 4 साल के OS अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है।

कैमरा सेगमेंट में POCO M8 5G को 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा मिलता है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है। फ्रंट में 20MP का कैमरा दिया गया है, जो सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। सिक्योरिटी के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। फोन में 5520mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है और बॉक्स में चार्जर भी मिलता है।

ये पढ़ें: Samsung Galaxy S26 लेने का बना रहे हैं प्लान? कीमतों को लेकर आई बड़ी राहत की खबर

POCO M8 5G: कीमत और उपलब्धता

भारत में POCO M8 5G की शुरुआती कीमत 18,999 रुपये रखी गई है। 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट 19,999 रुपये में आता है, जबकि 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले टॉप वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये तय की गई है। बैंक और लॉन्च ऑफर्स के साथ इसकी प्रभावी शुरुआती कीमत 15,999 रुपये तक जा सकती है।

POCO M8 5G को Carbon Black, Frost Silver और Glacial Blue कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। यह स्मार्टफोन 13 जनवरी से Flipkart के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageOnePlus N6 Vs Galaxy M47 5G: शानदार AMOLED डिस्प्ले व कैमरा या 8000mAh की दमदार बैटरी, क्या चुनेंगे आप?

OnePlus N6 vs Galaxy M47 5G: इस हफ्ते भारत में दो फोन ऐसे आए हैं जो सीधे आमने-सामने खड़े हैं। कीमत लगभग बराबर है, सेल भी एक ही दिन यानी 4 जुलाई से शुरू है। Samsung का Galaxy M47 5G ₹24,999 (कूपन के साथ करीब ₹22,999) में मिलता है, और OnePlus N6 ₹22,999 से शुरू …

ImagePOCO C85x 5G लॉन्च: 6300mAh बैटरी और 120Hz स्क्रीन के साथ आया नया बजट 5G फोन

POCO ने भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन POCO C85x 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी का यह फोन पिछले साल आए POCO C85 का अपग्रेड हुआ वर्ज़न माना जा रहा है और खासतौर पर उन यूज़र्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है जो कम कीमत में बड़ी बैटरी और स्मूद डिस्प्ले चाहते …

Imageकम कीमत में आया Redmi का नया 5G फोन, 120Hz स्क्रीन और बड़ी बैटरी से मचाएगा हलचल

Xiaomi ने भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन Redmi 15A 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी इस फोन के ज़रिए एंट्री-लेवल सेगमेंट में एक बार फिर बड़ी बैटरी, स्मूद डिस्प्ले और लंबे सॉफ्टवेयर सपोर्ट का कॉम्बिनेशन लेकर आई है। खास बात यह है कि कम कीमत में 120Hz स्क्रीन और 5G कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स …

Image₹11,999 में Lava का नया 5G फोन लॉन्च, 6000mAh बैटरी और Android 16 भी मिलेगा

Lava ने भारत में अपना नया बजट 5G फोन Lava Bold N2 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन उन यूज़र्स के लिए है, जो कम कीमत में 5G, बड़ी बैटरी और साफ-सुथरा रोज़मर्रा का अनुभव चाहते हैं। ₹12,000 के आसपास के बजट में अब कई फोन आते हैं, लेकिन Lava यहां बैटरी बैकअप, Android …

Image6 साल OS अपडेट और 6000mAh बैटरी: Samsung Galaxy M47 5G भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

Samsung ने आज भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Galaxy M47 5G लॉन्च कर दिया है। इस फोन की सबसे बड़ी खूबियाँ हैं इसकी 6000mAh बैटरी, OIS वाला 50MP कैमरा और 6.7-इंच का Super AMOLED 120Hz डिस्प्ले। और जो चीज़ इसे इस समय बाज़ार में डटने के लायक बनाती है, वो है Samsung का 6 …

Discuss

Be the first to leave a comment.