आज शाम 6:30 बजे से इस साल का दूसरा Samsung Galaxy Unpacked Event शुरू हो गया है, जिसमें कंपनी Samsung Galaxy Z Fold 6 और Galaxy Z Flip 6 के अलावा Galaxy Buds, Galaxy Watch और Galaxy Ring को लॉन्च करने वाली है। आगे इन सभी डिवाइस के स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Samsung Galaxy Unpacked Event: Galaxy Buds 3 Pro लांच
कंपनी अपने इस इवेंट में Galaxy Buds 3 Pro पेश करने वाली है। इसमें Galaxy AI का उपयोग किया गया है, जो आपके कम्युनिकेशन एक्सपीरियंस को काफी बेहतर बना देगा, क्योंकि इसके माध्यम से कालिंग के दौरान रियल टाइम में वॉइस को ट्रांसलेट किया जा सकता है। इसके voice Command फीचर से बिना बड्स को टच करे, म्यूजिक को बंद या चालू किया जा सकता है। बेहतर साउंड क्वालिटी के लिए इसमें enhanced 2-way speakers के साथ Dual Amplifiers का उपयोग किया गया है। इन सब के अलावा इसमें Adaptive Noise Control, Siren Detect, और Voice Detect जैसे फीचर्स को शामिल किया गया है।
ये पढ़े: जुलाई 2024 में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन
Galaxy Watch7
इस इवेंट में कंपनी द्वारा Galaxy Watch7 भी पेश की गयी है, ये Galaxy Watch 40mm और 44mm इन दो साइज में उपलब्ध होगी। 40mm मॉडल को ग्रीन और क्रीम इन दो रंगो में पेश किया गया है, जबकि 44mm को क्रीम और सिल्वर इन दो रंगो में पेश किया गया है। दोनों ही साइज में AMOLED डिस्प्ले का उपयोग किया गया है। इस Galaxy Watch में Sleep Apnea, Heart Rate monitoring, IHRN, और Blood Pressure (BP) monitoring जैसे फीचर्स दिए गए हैं। ये वॉच Exynos W1000 (5 Core, 3nm) द्वारा संचालित होती है। ट्रैकिंग के लिए इसमें Dual-frequency GPS system का उपयोग किया गया है। इसमें 2GB memory + 32GB storage को शामिल किया गया है। बात करें बैटरी लाइफ की, तो इसमें 40mm के लिए 300mAh और 44mm के लिए 425mAh की बैटरी का उपयोग किया गया है। वॉच One UI 6 Watch लेयर के साथ Samsung (Wear OS 5) पर रन होगी।
इसके अतिरिक्त कंपनी ने इसका अल्ट्रा मॉडल भी पेश किया है, जो 47mm साइज में मिलेगी। इसमें 590mAh की बैटरी दी गयी है, और Titanium Sliver, Titanium Gray, और Titanium White इन तीन रंगो में उपलब्ध होगी, इसके अतिरिक्त बाकि सब फीचर्स Galaxy Watch7 के सामान ही हैं।
ये पढ़े: OnePlus Nord 4 की कीमतें और OnePlus Pad 2, Watch 2R, Nord Buds 3 Pro के रेंडर लॉन्च से पहले हुए लीक
Galaxy Ring
इस इवेंट में आकर्षण का दूसरा केंद्र Galaxy Ring है, इस रिंग को Titanium Black, Titanium Silver, और Titanium Gold इन तीन रंगो में पेश किया गया है। इस रिंग में आपको (5-13) 9 साइज ऑप्शंस मिलते हैं, जिसमें 5 साइज के लिए 18mAh और 13 साइज के लिए 23.5mAh की बैटरी का उपयोग किया गया है। रिंग को 361 mAh की बैटरी वाले चार्जिंग केस में चार्ज किया जाता है। सिंगल चार्ज पर ये रिंग 7 दिन तक चल सकती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें BLE 5.4 दिया गया है। रिंग IP68 रेटिंग के साथ आती है। इस रिंग में Accelerometer, PPG, और Skin Temperature जैसे सेंसर्स दिए गए हैं। रिंग में 8MB की मेमोरी दी गयी है।
अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।