Galaxy Unpacked Event 2025: इस तारीख को पेश करेगी कंपनी अपने फोल्डेबल फोन्स

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung जल्द ही अपने आगामी फोल्डेबल फोन्स Samsung Galaxy Z Fold 7, Galaxy Z Flip 7, और Galaxy Z Flip 7 FE को लॉन्च करने वाली है, और इसके लिए हर बार की तरह कंपनी इस बार भी Galaxy Unpacked Event का आयोजन करेगी। काफी समय से ये चर्चा का विषय बना हुआ था, और अब हाल ही में Galaxy Unpacked Event 2025 की तारीख की जानकारी सामने आयी है, जिसके बारे में आगे विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Samsung Galaxy M36 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च, टीज़र में दिखा दमदार लुक और AI फीचर्स

Galaxy Unpacked Event 2025 की तारीख रिवील

इससे संबंधित जानकारी टिप्स्टर Evan Blass द्वारा अपने आधिकारिक X(पूर्व नाम ट्विटर) पर एक ट्वीट के माध्यम से साझा की गई है। टिप्स्टर के अनुसार Galaxy Unpacked Event 2025 की तारीख 9 जुलाई 2025 हो सकती है। और इस आयोजन का समय 10AM EDT, यानि IST के अनुसार शाम 7:30 बजे हो सकता है।

Galaxy Unpacked Event 2025 से क्या उम्मीद की जा सकती है?

रिपोर्ट्स के अनुसार Samsung के आगामी इवेंट में कंपनी इस बार Z Fold 7 और Z Flip 7 के साथ साथ अपने पहले foldeble FE मॉडल Z Flip 7 FE को भी लॉन्च करने वाली है, जो ग्राहकों के लिए कम कीमत पर उपलब्ध करवाया जाएगा।

Galaxy Z Fold 7 में हमें अल्ट्रा स्लिम डिजाइन के साथ 8 इंच का इनर डिस्प्ले, और 6.5 इंच का कवर डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। फोन Snapdragon 8 Elite द्वारा संचालित हो सकता है, और इसमें हमें 200MP का प्राइमरी कैमरा देखने को मिल सकता है।

वहीं Galaxy Z Flip 7 में हमें इस बार 3.4 इंच से 4 इंच तक का कवर डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। फोन Exynos 2500 चिपसेट द्वारा संचालित हो सकता है, और इसमें 4300mAh की बैटरी दी जा सकती है।

इन सब के अतिरिक्त, कंपनी Android 16 आधारित अपने नए One UI 8 की घोषणा भी कर सकती है, हालांकि, इसका बीटा वर्जन Galaxy S25 सीरीज के लिए पहले से रोलआउट हो गया है।इसके साथ ही, हमें इस इवेंट में Galaxy Watch 8 की घोषणा भी सुनने को मिल सकती है, जिसे 1.5 इंच डिस्प्ले और 435mAh बैटरी के साथ पेश किया जा सकता है।

ये पढ़ें: Google ने लॉन्च किया Safety Charter, ऐसे बचाएगा ऑनलाइन स्कैम से

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageअब नहीं लगाना पड़ेंगे बार बार सर्विस सेंटर के चक्कर, इस कंपनी ने शुरू की Same Day Repair Service की सुविधा

हाल ही में Google ने भारत में अपना स्टोर खोलने की घोषणा की थी, और अब कंपनी अपने ग्राहकों के लिए एक नई सुविधा लेकर आ गई है, जिसमें Google एक्सक्लूसिव या प्रायोरिटी सर्विस सेंटर में जाकर आप अपने डिवाइस को उसी दिन ठीक करवा सकते हैं। इस सर्विस को Google Same Day Repair Service …

Imageआज Galaxy Unpacked Event में होंगे ये प्रोडक्ट्स लॉन्च, जानें कब और कहां देखें?

Samsung ने आज अपने आगामी फोल्डेबल फोन्स को लॉन्च वैश्विक बाजार में लॉन्च करने वाला है। जिसके लिए कंपनी ने इस साल के दूसरे Galaxy Unpacked Event 2025 का आयोजन रखा है। यदि आप भी Samsung फैंस हैं, और इस इवेंट को देखना चाहते हैं, तो इस लेख में हमनें Galaxy Unpacked Event 2025 कब …

ImageSamsung Galaxy Unpacked Event 2025 की तारीख ऑफिशियली रिवील, अभी Galaxy S25 सीरीज प्री रिजर्वेशन पर मिलेंगे ये फायदें

CES 2025 की शुरुआत हो चुकी है, जिसमें Samsung अपनी कई इनोवेशंस को पेश कर चुका है, इसी बीच कंपनी ने  इस साल के पहले Samsung Galaxy Unpacked Event 2025 की घोषणा भी कर दी है, जिसमें कंपनी अपनी आगामी Galaxy S25 सीरीज को पेश करने वाला है, आगे Samsung Galaxy Unpacked Event 2025 की …

ImageOne UI 7 रिलीज डेट: इस तारीख से Galaxy S24 सीरीज और इन फोल्डेबल फोन्स पर ले पाएंगे इसका मजा

Samsung ने कुछ महीने पहले ही अपने One UI 7 के स्टेबल वर्जन को Galaxy S25 सीरीज के साथ पेश किया था, तब ये अन्य डिवाइसों के लिए उपलब्ध नहीं था, लेकिन अब कंपनी ने Galaxy S24 सीरीज और कुछ फोल्डेबल फोन्स के लिए One UI 7 रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। आगे …

ImageSamsung Galaxy Z Fold 7 लॉन्च: 8-इंच की बड़ी स्क्रीन, 200MP कैमरा और सिक्कों जितना पतला

Samsung ने Galaxy Unpacked July 2025 इवेंट में अपनी नई फोल्डेबल सीरीज़ पेश की है, और इस बार सबसे ज्यादा ध्यान खींचा है – Galaxy Z Fold 7 ने। पिछले कुछ सालों में Fold सीरीज़ में धीरे-धीरे बदलाव होते रहे, लेकिन Galaxy Z Fold 7 के साथ Samsung ने अपनी फोल्डेबल टेक्नोलॉजी को एक नए …

Discuss

Be the first to leave a comment.