Samsung Galaxy Z Fold और Flip 5 के साथ आएंगे Galaxy Watch 6 सीरीज़। Galaxy S9 टैबलेट और Buds 3 – प्रमोशन पोस्टर हुआ लीक

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung Galaxy Z Fold 5, Flip 5 का इंतज़ार काफी बेसब्री से हो रहा है। कंपनी इन नए फोल्डेबल स्मार्टफोनों को अगले महीने यानि जुलाई के अंत में Galaxy Unpacked event में लॉन्च करने वाली है। लेकिन इस इवेंट में केवल यही फोल्डेबल नहीं बल्कि Samsung के और भी प्रीमियम डिवाइस नज़र आएंगे। इसी से सम्बंधित आज एक प्रमोशनल पोस्टर लीक हुआ है, जिसमें Galaxy Watch 6 सीरीज़, Galaxy Buds 3 और Galaxy Tab S9 टैबलेट सीरीज़ की भी झलक दिखाई देती है। ये पोस्टर एक प्रचलित टिपस्टर द्वारा सामने आया है।

टिपस्टर Evan Blass (@evleaks) ने एप ट्विटर हैंडल से एक पोस्ट जारी किया था, जिसमें सैमसंग के प्रमोशनल पोस्टर भी शेयर किये गए और इनमें ये सभी डिवाइस नज़र आ रहे हैं। लेकिन कुछ समय बाद इसे हटा दिया गया और बाद में एक अन्य ट्विटर यूज़र ने इसे फिर से शेयर किया। आप इस पोस्ट को नीचे देख सकते हैं।

ये पोस्ट Fabrizio Degni नाम के व्यक्ति ने अपने ट्विटर पर शेयर किया है। इसमें चार अलग तस्वीरें आप देख सकते हैं। इनमें एक Galaxy Z Flip 5 की है, जिसमें ये तो साफ़ है कि बाहरी डिस्प्ले को लेकर अब तक आ रही अफवाहें सही हैं और ये Flip 4 की बाहरी 1.9 इंच की डिस्प्ले से काफी बड़ी 3.4 इंच की डिस्प्ले होगी। इसके अलावा एक अन्य पोस्टर में S-Pen के साथ प्रेमिओ टेबलेट Galaxy S9 की भी तस्वीर है और इसके साथ नए बड्स और Galaxy Watch 6 भी नज़र आ रही है। अन्य दोनों तस्वीरों में भी Galaxy Watch 6 सीरीज़ और उनके रंगीन स्ट्रैप्स दिखाई दे रहे हैं।

बड्स की जो फोटो यहां दिखाई दे रही है, इसे Galaxy Buds 3 वायरलेस बड्स बताया जा है। वहीँ Galaxy Watch 6 Classic की तस्वीरों से भी ये साफ़ ज़ाहिर है कि इसका डिज़ाइन काफी हद तक Galaxy Watch 4 Classic जैसा ही है। साथ ही इस बार इस स्मार्टवॉच के साथ रोटेटिंग बेज़ेल की भी वापसी होगी, जो पिछले साल के Watch 5 सीरीज़ में नहीं दिए गए थे। इसके अलावा ये स्मार्टवॉच Exynos W930 चिप के साथ आएँगी।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageTVS iQube S की वापसी: बड़ी बैटरी और 175km रेंज के साथ फिर आया इलेक्ट्रिक स्कूटर

कुछ समय पहले TVS iQube कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से अचानक गायब हो गया था। इसके बाद लोगों को लगने लगा कि शायद कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को बंद कर दिया है। लेकिन अब साफ हो गया है कि TVS की प्लानिंग कुछ और थी—और कह सकते हैं कि बेहतर थी। TVS ने iQube …

ImageSamsung Galaxy S22 सीरीज़ की कीमतें और फ़ीचर लॉन्च से पहले सामने आयीं, क्या इस कीमत पर आप खरीदेंगे ये प्रीमियम फ़ोन

Samsung ने हाल ही में पुष्टि की है कि इस साल Galaxy Unpacked Event फरवरी में होने वाला है। कंपनी ने इवेंट की तारीख़ और इसमें लॉन्च होने वाले डिवाइसों के बारे में कुछ नहीं कहा है, लेकिन ज़ाहिर है कि हर साल की तरह, इस साल भी Galaxy S-सीरीज़ यानि Samsung Galaxy S22 सीरीज़ …

ImageSamsung Galaxy Note 20+ में मिला सकता है 108MP का क्वैड कैमरा सेटअप

एक बार फिर सैमसंग की अपकमिंग Note 20 सीरीज अफवाहों के बाज़ार की सबसे पंसदीदा सीरीज बनी गयी है। नयी रिपोर्ट के अनुसार Galaxy Note 20 सीरीज का टॉप मॉडल 108MP के प्राइमरी कैमरा सेंसर के साथ पेश किया जा सकता है। पोपुलर टिपस्टर Ice Universe ने अपनी Weibo पोस्ट के जरिये स्मार्टफोन के कैमरा डिपार्टमेंट …

ImageSamsung Galaxy Z Fold 8 को लेकर बड़ा लीक: क्या इस बार बिना क्रीज़ वाला फोल्डेबल देखने को मिलेगा?

Samsung के अगले फोल्डेबल फोनों को लेकर काफी समय से चर्चाएं चल रही हैं, और अब Galaxy Z Fold 8 को लेकर एक नया लीक सामने आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फोन इस साल जुलाई में लॉन्च हो सकता है, यानि पिछले साल के Galaxy Z Fold 7 की तरह ही इसकी टाइमलाइन देखने …

ImageSamsung का बड़ा प्लान! Galaxy Z Fold8 Wide का डिज़ाइन लीक, अब iPhone Fold को सीधी टक्कर

Samsung इस साल एक दूसरा बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है, और यह मॉडल काफी अलग होने वाला है। Galaxy Z Fold8 Wide अब CAD रेंडर में सामने आया है, जिन्हें Android Headlines ने OnLeaks के साथ मिलकर शेयर किया है। यह मॉडल एक चौड़े फॉर्म फैक्टर के साथ तैयार किया …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products