Gemini से short video कैसे बनाएं? Google AI से मिनटों में तैयार करें Reels और Shorts

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Short video का दौर अभी अपने चरम पर है। Instagram Reels, YouTube Shorts और TikTok जैसे प्लेटफॉर्म पर हर दिन लाखों वीडियो पोस्ट होते हैं। लेकिन समस्या यह है कि हर किसी के पास वीडियो का आइडिया, स्क्रिप्ट और प्लानिंग करने का समय नहीं होता।

यहीं पर Google का Gemini AI मदद कर सकता है। Gemini खुद वीडियो नहीं बनाता, लेकिन यह वीडियो का आइडिया, स्क्रिप्ट और स्टोरीबोर्ड तैयार करने में काफी मददगार साबित हो सकता है। इसके बाद आप उसी स्क्रिप्ट को AI वीडियो टूल्स में डालकर पूरा वीडियो बना सकते हैं।

Gemini से शार्ट वीडियो बनाने का तरीका

1. Gemini खोलें

सबसे पहले gemini.google.com पर जाएं या अपने फोन में Gemini ऐप खोलें।

2. वीडियो का आइडिया पूछें

अब Gemini से वीडियो का आइडिया मांग सकते हैं।

उदाहरण के लिए prompt लिखें:

“30 सेकंड का YouTube Shorts वीडियो आइडिया बताओ जिसमें बताया जाए कि फोन की बैटरी जल्दी क्यों खत्म होती है।”

Gemini आपको तुरंत वीडियो टॉपिक और स्ट्रक्चर दे देगा।

3. वीडियो स्क्रिप्ट बनवाएं

अब उसी टॉपिक पर स्क्रिप्ट बनवाएं।

Prompt:

“इस topic पर 30 सेकंड की शार्ट वीडियो स्क्रिप्ट लिखो।”

Gemini आपको इंट्रो, मुख्य पॉइंट और एंडिंग के साथ स्क्रिप्ट दे देगा।

4. वीडियो स्टोरीबोर्ड तैयार करें

अगर आप वीडियो का flow समझना चाहते हैं तो स्टोरीबोर्ड भी बनवा सकते हैं।

Prompt:

“इस वीडियो के लिए 5 सीन का स्टोरीबोर्ड बनाओ।”

इससे आपको पता चल जाएगा कि हर सीन में क्या दिखाना है।

5. AI tools से वीडियो बनाएं

अब Gemini से मिली स्क्रिप्ट को AI video tools में इस्तेमाल किया जा सकता है, जैसे:

  • Canva AI
  • InVideo AI
  • CapCut AI

इन टूल स्क्रिप्ट में डालकर ऑटोमैटिक वीडियो जेनेरेट किया जा सकता है।

AI से वीडियो बनाना क्यों आसान हो रहा है

Gemini जैसे AI tools कंटेंट क्रिएशन की प्रक्रिया को काफी आसान बना रहे हैं। वीडियो बनाने से पहले जो सबसे मुश्किल काम होता है – idea और script तैयार करना – वही काम AI कुछ सेकंड में कर सकता है।

खासकर उन लोगों के लिए जो YouTube Shorts या Instagram Reels के लिए कंटेंट बनाते हैं, यह तरीका काफी उपयोगी साबित हो सकता है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imagevivo V70 FE का First Look सामने आया, नए Glow डिज़ाइन के साथ आ सकता है फोन

आजकल स्मार्टफोन बाज़ार में सिर्फ प्रोसेसर या कैमरा ही नहीं, फोन का डिज़ाइन भी उतना ही अहम हो गया है। खासकर ₹30,000 से ₹40,000 वाले सेगमेंट में कंपनियां अब सिर्फ स्पेसिफिकेशन की दौड़ नहीं लगा रहीं, बल्कि फोन को देखने में अलग बनाने की कोशिश भी कर रही हैं। इसी बीच vivo अपनी V70 सीरीज़ …

Imageपुरानी फोटो को HD कैसे बनाएं? Gemini AI से 2 मिनट में साफ हो सकती हैं धुंधली तस्वीरें

घर में रखी पुरानी फोटो एलबम अक्सर यादों से भरी होती हैं। लेकिन समय के साथ कई तस्वीरें धुंधली, फीकी या स्क्रैच वाली हो जाती हैं। पहले ऐसी फोटो ठीक कराने के लिए Photoshop या किसी प्रोफेशनल एडिटर की ज़रूरत पड़ती थी। लेकिन अब Google Gemini जैसे AI टूल्स की मदद से आप पुरानी तस्वीरों …

ImageHoli 2026: अपनी फोटो को AI से बनाएं रंगों भरी Festive DP

होली 2026 आने वाली है और अब सिर्फ असली गुलाल ही नहीं, डिजिटल रंग भी ट्रेंड में हैं। सोशल मीडिया पर Holi DP, Instagram Reels और WhatsApp स्टेटस के लिए लोग पहले से ज़्यादा क्रिएटिव हो रहे हैं। अगर आप भी अपनी साधारण फोटो को एक शानदार Holi-थीम AI इमेज में बदलना चाहते हैं, तो …

ImageAI Summit 2026: दिल्ली में जुटे Google-OpenAI के दिग्गज, PM मोदी ने शुरू किया AI का सबसे बड़ा समिट

दुनिया की सबसे बड़ी AI दिग्गज कंपनियाँ इस वक्त दिल्ली में हैं। Google, OpenAI, DeepMind और दुनिया के 100 से ज़्यादा देशों के प्रतिनिधि भारत मंडपम में जुटे हैं और इसका कारण है, India AI Impact Summit 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज इस पाँच दिवसीय मेगा टेक समिट का उद्घाटन करेंगे, जहाँ तय होगा कि …

ImageGoogle I/O 2026 की तारीख तय, 19 मई से AI पर बड़े ऐलान करेगा Google

टेक दुनिया की नज़रें अब मई के महीने पर टिक गई हैं। Google ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि उसका अगला वार्षिक डेवलपर इवेंट Google I/O 2026 इस साल 19 और 20 मई को आयोजित होगा। यह कार्यक्रम कैलिफोर्निया के Shoreline Amphitheatre में होगा और दुनिया भर के दर्शक इसे लाइव ऑनलाइन …

Discuss

Be the first to leave a comment.