Google I/O 2026 की तारीख तय, 19 मई से AI पर बड़े ऐलान करेगा Google

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

टेक दुनिया की नज़रें अब मई के महीने पर टिक गई हैं। Google ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि उसका अगला वार्षिक डेवलपर इवेंट Google I/O 2026 इस साल 19 और 20 मई को आयोजित होगा। यह कार्यक्रम कैलिफोर्निया के Shoreline Amphitheatre में होगा और दुनिया भर के दर्शक इसे लाइव ऑनलाइन देख सकेंगे।

CEO सुंदर पिचाई ने भी X पर पोस्ट करते हुए लिखा, “See you all at Google I/O starting May 19th!”, यानि तैयार रहिए, क्योंकि इस बार मंच पर AI सबसे बड़ा किरदार निभाने वाला है। ये घोषणा उन्होंने तब की है, जब वो भारत में AI summit के लिए आये हुए हैं।

ये पढ़ें: AI Summit 2026: दिल्ली में जुटे Google-OpenAI के दिग्गज, PM मोदी ने शुरू किया AI का सबसे बड़ा समिट

इस बार क्या खास हो सकता है?

Google I/O आमतौर पर Android के अगले बड़े वर्ज़न, वेब और ऐप डेवलपमेंट टूल्स, क्लाउड सर्विसेज़ और मशीन लर्निंग अपडेट्स के लिए जाना जाता है। लेकिन 2026 का फोकस साफ तौर पर Generative AI और Gemini इकोसिस्टम पर रहने की उम्मीद है।

“Save the Date” पेज पर Gemini मॉडल से चलने वाला इंटरैक्टिव टीज़र दिया गया है, जो संकेत देता है कि इस बार AI सिर्फ एक फीचर नहीं, बल्कि पूरी रणनीति का केंद्र होगा।

पिछले वर्षों की तरह Pixel डिवाइस या AI-इनेबल्ड हार्डवेयर अपडेट्स की भी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

AI रेस में Google की अगली चाल

तेज़ी से बदलती AI प्रतिस्पर्धा के बीच, इस इवेंट में Google ये बता सकता है कि कंपनी Gemini मॉडल्स और अपनी AI इंफ्रास्ट्रक्चर को आगे कैसे विकसित करेगी।

यह घोषणा ऐसे समय आई है जब सुंदर पिचाई भारत में India AI Impact Summit में शामिल हुए हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात भी की है। भारत खुद को वैश्विक AI हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में काम कर रहा है, और Google की भूमिका इसमें अहम मानी जा रही है।

ये पढ़ें: Apple के इनवाइट पर ‘Nothing’ लिखकर Carl Pei ने किया Phone (4a) के लॉन्च का ऐलान

मई में होने वाला Google I/O 2026 सिर्फ एक डेवलपर कॉन्फ्रेंस नहीं, बल्कि 2026 की टेक दिशा तय करने वाला बड़ा मंच साबित हो सकता है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageअब Instagram पर चुपके से Story देखना होगा आसान – Meta ला रहा है नया प्लान

क्या हो अगर आप किसी की Instagram Story देखें… और सामने वाले को ज़रा भी पता न चले? अभी तक Instagram पर ऐसा करना संभव नहीं होता है। जैसे ही आप किसी की स्टोरी देखते हैं, आपका नाम तुरंत viewer list में दिख जाता है। लेकिन अब Meta इस पूरे अनुभव को बदलने की तैयारी …

ImageAI Summit 2026: दिल्ली में जुटे Google-OpenAI के दिग्गज, PM मोदी ने शुरू किया AI का सबसे बड़ा समिट

दुनिया की सबसे बड़ी AI दिग्गज कंपनियाँ इस वक्त दिल्ली में हैं। Google, OpenAI, DeepMind और दुनिया के 100 से ज़्यादा देशों के प्रतिनिधि भारत मंडपम में जुटे हैं और इसका कारण है, India AI Impact Summit 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज इस पाँच दिवसीय मेगा टेक समिट का उद्घाटन करेंगे, जहाँ तय होगा कि …

ImageGemini से short video कैसे बनाएं? Google AI से मिनटों में तैयार करें Reels और Shorts

Short video का दौर अभी अपने चरम पर है। Instagram Reels, YouTube Shorts और TikTok जैसे प्लेटफॉर्म पर हर दिन लाखों वीडियो पोस्ट होते हैं। लेकिन समस्या यह है कि हर किसी के पास वीडियो का आइडिया, स्क्रिप्ट और प्लानिंग करने का समय नहीं होता। यहीं पर Google का Gemini AI मदद कर सकता है। …

ImageApple के इनवाइट पर ‘Nothing’ लिखकर Carl Pei ने किया Phone (4a) के लॉन्च का ऐलान

टेक दुनिया में Carl Pei ने एक बार फिर शरारती अंदाज़ में हलचल मचा दी है। उन्होंने Apple के एक असली इवेंट इनवाइट की फोटो शेयर की, लेकिन Apple लोगो के ऊपर हाथ से “Nothing” लिख दिया और नीचे तारीख डाल दी: March 5 (5 मार्च)। बस, यहीं से Nothing Phone (4a) की लॉन्च डेट …

ImageHoli 2026: अपनी फोटो को AI से बनाएं रंगों भरी Festive DP

होली 2026 आने वाली है और अब सिर्फ असली गुलाल ही नहीं, डिजिटल रंग भी ट्रेंड में हैं। सोशल मीडिया पर Holi DP, Instagram Reels और WhatsApp स्टेटस के लिए लोग पहले से ज़्यादा क्रिएटिव हो रहे हैं। अगर आप भी अपनी साधारण फोटो को एक शानदार Holi-थीम AI इमेज में बदलना चाहते हैं, तो …

Discuss

Be the first to leave a comment.