Google Pixel 10 सीरीज प्री लॉन्च इवेंट की तारीख आयी सामने, 25 लकी विनर्स को इवेंट में शामिल होने का मौका

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Google अपनी Pixel 10 सीरीज पर काम कर रहा है, जिसे जल्द ही वैश्विक बाजार में पेश किया जाता है। सीरीज से संबंधित कई लीक्स सामने आए हैं, और अब एक खबर तेजी से वायरल हो रही है,जिसमें बताया जा रहा है, कि अगले महीने की 27 तारीख को Google Pixel 10 सीरीज प्री लॉन्च इवेंट होने वाला है, आगे इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: OTT Release This Week: एक्शन से लेकर कॉमेडी तक मिस मत करना ये फिल्में

Google Pixel 10 सीरीज प्री लॉन्च इवेंट की तारीख आयी सामने

हाल ही में Android Authority द्वारा आयी जानकारी के अनुसार Google सभी को ईमेल के माध्यम से Google Pixel 10 सीरीज प्री लॉन्च इवेंट की जानकारी दे रहा है। इस इवेंट को 27 जून, 2025 को आयोजित किया जाएगा।

जो भी 25 लक्की विनर होंगे, उन्हें 27 जून, 2025 को लंदन में आयोजित इस इवेंट में शामिल होने का मौका मिलेगा, जहां वे आगामी Pixel सीरीज के डिजाइन और फीचर्स का अनुभव कर पाएंगे।

ऐसे कर पाएंगे पार्टिसिपेट

दरअसल, कंपनी ने मेल में मेंशन किया है, कि जो लोग इसमें भाग लेना चाहते हैं, उन्हें ईमेल में दी गई लिंक पर क्लिक करके फॉर्म में दिए गए प्रश्नों के उत्तर देना होंगे। उसके बाद चुनिंदा 25 लोगों को इस इवेंट में शामिल होने के लिए बुलाया जाएगा। इस फॉर्म की भरने की आखिरी तारीख 4 जून, 2025 है। विनर्स की घोषणा 11 जून, 2025 को की जाएगी।

जैसा कि कंपनी ने ईमेल में मेंशन किया है, कि जो लोग इवेंट में शामिल होंगे वो आगामी सीरीज के डिजाइन और कुछ खास फीचर्स का अनुभव कर पाएंगे। यदि ये लॉन्च इवेंट नहीं है, और सिर्फ प्रिव्यू है, तो कंपनी इसके बाद कंपनी सभी लोगों के साथ कुछ स्पेसिफिकेशंस की जानकारी टीजर या वेबसाइट के माध्यम से साझा कर सकती है। इसके अतिरिक्त, फिर सीरीज को जुलाई के आखिर या अगस्त के शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है।

ये पढ़ें: iQOO 15 Ultra शोल्डर बटन और एक्टिव फैन के साथ हो सकता है लॉन्च, लीक्स आएं सामने

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageकर्व्ड अमोलेड डिस्प्ले और 5800mAh बैटरी – Redmi Note 15 SE भारत में लॉन्च

Redmi ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Redmi Note 15 SE लॉन्च कर दिया है। इस फोन की सबसे खास बात इसका कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और स्लिम डिज़ाइन है, जो इसे एक प्रीमियम look देता है। साथ ही, कंपनी ने इसमें 50MP कैमरा और 5800mAh बैटरी जैसे फीचर्स दिए हैं, जो इसे इस सेगमेंट में …

ImageGoogle Pixel 10 सीरीज इस तारीख को होगी लॉन्च, Pro मॉडल की तस्वीर आयी सामने

हाल ही में Google Pixel 10 सीरीज प्री लॉन्च इवेंट की जानकारी सामने आयी थी, कंपनी फिलहाल जिसकी तैयारी में लगी हुई है, वहीं फिर से एक बार Google Pixel 10 सीरीज लॉन्च की तारीख की जानकारी सामने आ गई है। इसी के साथ, Pixel 10 Pro मॉडल की तस्वीरें भी सामने आयी है, जिनके …

Image10 लाख+ AnTuTu स्कोर का दावा, iQOO Z11x की भारत में इस दिन होगी एंट्री

क्या 25 हजार रुपये से कम में ऐसा फोन आ सकता है जो 7,000mAh बैटरी और 10 लाख से ज्यादा AnTuTu स्कोर का दावा करे? कुछ ऐसी ही जानकारी iQOO Z11x के बारे में सामने आयी है, जो 12 मार्च 2026 को भारत में लॉन्च होने जा रहा है। कंपनी इसे अपने वर्ग का सबसे …

ImageGoogl Pixel 10 ऑफिशियल टीजर रिलीज, सिरीज़ अगले महीने की इस तारीख को भारत में मचाएगी धूम

Google जल्द ही भारत के साथ साथ ग्लोबल मार्केट में अपनी Google Pixel 10 सिरीज़ को लॉन्च करने वाला है। फोन से संबंधित कई लीक्स पहले भी सामने आ चुके हैं, और अब हाल ही में कंपनी ने Googl Pixel 10 ऑफिशियल टीजर साझा किया है, इसके अतिरिक्त इसके लॉन्च की तारीख भी सामने आयी …

ImageSamsung Galaxy Unpacked की तारीख लीक, इस दिन होगा S26 सीरीज़ लॉन्च?

Samsung के अगले Galaxy Unpacked इवेंट की तारीख को लेकर एक नया लीक सामने आया है। मशहूर टिप्स्टर Evan Blass के मुताबिक, Samsung का अगला Unpacked इवेंट 25 फरवरी 2026 को आयोजित किया जा सकता है। Blass ने एक ऐसी इमेज शेयर की है, जो देखने में ऑफिशियल इनविटेशन जैसी लगती है, जिससे इवेंट की …

Discuss

Be the first to leave a comment.