Google करेगा 30 सितम्बर को Pixel 5 के अलावा Smart Speaker और Chromecast को लांच

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

गूगल ने आज अपने फ्लैगशिप

हार्डवेयर इवेंट की डेट का खुलासा कर दिया है। कंपनी अपना यह वर्चुअल इवेंट 30 सितम्बर को आयोजित करेगी। कंपनी ने मीडिया इनवाइट में क्रोमकास्ट, नए स्मार्ट स्पीकर और

नए पिक्सेल फ़ोनों के लांच की तरफ इशारा किया है।

Google Pixel 5 के आपेक्षित फीचर

अफवाहों की माने तो Pixel 5 में आपको 6.0-इंच की OLED स्क्रीन 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ दी जाएगी। डिस्प्ले पर पंच होल कटआउट को लेफ्ट साइड जगह मिलेगी जिसके तहत 8MP का सेल्फी कैमरा सेंसर भी देखने को मिल सकता है। पीछे की तरफ आपको 12.2MP का प्राइमरी सेंसर और 16MP का अल्ट्रा वाइड सेंसर भी दिया जायेगा।

डिवाइस से जुड़े रेंडर जो सामने आये है उनके हिसाब से फोन में आपको पीछे की तरफ फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जायेगा। प्रोसेसर के तौर पर यहाँ स्नैपड्रैगन 765G चिपसेट का इस्तेमाल किया जायेगा। Pixel 5 में आपको 8GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज का ऑप्शन भी दिया जा सकता है। फोन आपको एंड्राइड 11 पर रन करता हुआ मिलेगा।

इसके अलावा इवेंट में आपको Pixel 4a के साथ Pixel 5s भी देखने को मिल सकता है। गूगल के सेंकंड जेन Nest Smart Speakers और Sabrina क्रोमकास्ट डोंगल को भी इवेंट में पेश किया जायेगा जिनसे जुडी जानकारी अभी कुछ ख़ास सामने नहीं आई है।

 

 

 

Related Articles

Imagerealme ने बाज़ार में उतारा C100i, अब बजट फोन में मिलेगी 120Hz स्क्रीन और मिलिट्री-ग्रेड मज़बूती

realme C100x आये अभी कुछ ही हफ्ते हुए हैं, और realme India बे अब नया बजट फोन realme C100i भी लॉन्च कर दिया है। लेकिन इस बार कंपनी का पूरा ज़ोर उस चीज़ पर है, जिसे इस सेगमेंट के खरीददारों को गंभीरता से लेना चाहिए, यानी बिल्ड क्वॉलिटी। इसलिए बैटरी और स्क्रीन से आगे बढ़कर, …

ImageApple का स्पेशल इवेंट होगा 10 सितम्बर को आयोजित, iPhone 11 और Watch Series 5 होंगे लांच

आखिरकार एप्पल ने आज साफ कर ही दिया कि लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन यानी कि iPhone 11 सीरीज को कब लांच किया जाएगा। आईफ़ोन 11 सीरीज से जुड़ी लीक्स और अफवाहें हाल ही में इंटरनेट पर देखी गयी है। अब एप्पल के अनुसार 10 सितम्बर को कैलिफ़ोर्निया में एक इवेंट का आयोजन किया जाएगा जहां नए …

ImageRealme चीन में 5 सितम्बर को लांच करेगी नयी Realme Q सीरीज

Realme काफी दिनों से अपने नए स्मार्टफोन को लांच करने से जुडी खबरों के साथ चर्चा में बना हुआ था जिसमे क्वैड कैमरा, लेटेस्ट चिपसेट जैसे फीचर को भी टीज़ किया गया था। आज कंपनी ने Weibo पर एक पोस्ट के जरिये इस बात की पुष्ठी की है की 5 सितम्बर को Realme चीन में …

ImagePixel 11 सीरीज़ लॉन्च से पहले पूरी लीक: दाम बढ़ेंगे और Pro में कटौती भी, वजह Google ने खुद बता दी

Google की Pixel 11 सीरीज़ के लॉन्च में नौ दिन बचे हैं, और इवेंट से पहले लीक होने के लिए शायद ही कुछ बाकी रह गया है। Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold, चारों की स्पेसिफिकेशन शीट और कीमतें बाहर आ चुकी हैं। शुरुआत भी खुद Google …

ImageGoogle Pixel 11 सीरीज़ भारत में लॉन्च, मिलेंगे Tensor G6 चिप और नई HiLight लाइट जैसे फीचर्स

एक नज़र में: Google ने भारत में Pixel 11 सीरीज़ लॉन्च कर दी है, जिसमें Pixel 11, Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL शामिल हैं। तीनों फोन Google के इंडिया ऑनलाइन स्टोर, Flipkart और चुनिंदा ऑफलाइन स्टोरों से ऑर्डर किए जा सकते हैं, और इनकी रिटेल सेल 20 अगस्त से शुरू होगी। करीब ₹90,000 की शुरुआती …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products