Google Pixel 6A की तस्वीरें लीक; सामने आयीं पूरी डिज़ाइन डिटेल

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Google के Pixel स्मार्टफोन बेहद अच्छे होते हैं और इनका इंतज़ार भी काफी रहता है, ऐसे में अपने आने वाले डिवाइसों को गुप्त रख पाना कंपनी के लिए एक कठिन काम है और आज काफी कोशिशों के बाद भी कंपनी का आने वाला स्मार्टफोन Pixel 6A लीक हो गया है। ये फ़ोन पिछले महीने लॉन्च हुए पिक्सेल 6 का ही एक वैरिएंट है, जिसमें आपको लाइट फ़ीचर मिलेंगे। हाल ही में सामने आये रेंडरों के अनुसार इसमें आपको हैडफ़ोन जैक भी नहीं मिलेगा।

ये रेंडर एक विश्वसनीय और जाने-माने सोर्स @OnLeaks द्वारा सामने आये है। इन तस्वीरों में आप इस आने वाले फ़ोन Pixel 6A को हर एक एंगल से देख सकते हैं।

Google Pixel 6A का डिज़ाइन और डिटेल

Google Pixel 6A काफी हद तक Pixel 6 और 6 Pro जैसा ही दिखता है। इस पर भी आपको एक पूरी लम्बी काले रंग की पट्टी दी गयी है, जिसमें ड्यूल रियर कैमरा नज़र आ रहे हैं और एक फ़्लैश भी मौजूद है। इसके अलावा इससे नीचे G का लोगो भी है।

सामने की तरफ देखें तो, स्क्रीन के बीचों-बीच एक पंच-होल कैमरा है, एज सपाट यानि कि फ्लैट हैं और निचली एज थोड़ी सी मोटी है।

नीचे की तरफ, आपको एक USB-C पोर्ट दिया गया है, स्पीकर ग्रिल और एक माइक भी इसी के साथ मौजूद है। जबकि एक और माइक है जो ऊपर की एज पर फिट किया गया है। बायीं एज पर सिम कार्ड स्लॉट और दायीं एज पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन है।

इसकी तस्वीरों से अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि इसमें भी कंपनी Pixel 6 सीरीज़ के बाकी दो स्मार्टफोनों की तरह इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर ही देगी। हालांकि हैडफ़ोन जैक का यहां ना होना, ग्राहकों को काफी खल सकता है।

ये पढ़ें: Google Language (भाषा) को अपनी पसंद की भाषा में कैसे बदलें

इसके अलावा इस लीक के अनुसार, Pixel 6A का माप कुछ 152.2 x 71.8. x 8.7mm हो सकता है और इसकी स्क्रीन भी 6.2-इंच की हो सकती है।

फिलहाल यही कुछ सामने आया है। बाकी की डिटेल जैसे ही सामने आएँगी, हम आपके साथ शेयर ज़रूर करेंगे।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageAI Summit 2026: दिल्ली में जुटे Google-OpenAI के दिग्गज, PM मोदी ने शुरू किया AI का सबसे बड़ा समिट

दुनिया की सबसे बड़ी AI दिग्गज कंपनियाँ इस वक्त दिल्ली में हैं। Google, OpenAI, DeepMind और दुनिया के 100 से ज़्यादा देशों के प्रतिनिधि भारत मंडपम में जुटे हैं और इसका कारण है, India AI Impact Summit 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज इस पाँच दिवसीय मेगा टेक समिट का उद्घाटन करेंगे, जहाँ तय होगा कि …

ImageGoogle Pixel 7a के डिज़ाइन, कैमरा स्पेसिफिकेशन व अन्य डिटेल लीक हुई

Google Pixel 6a ने भारत में अपनी जगह बनायी है और ख़ासतौर से दिवाली सेल के दौरान Nothing Phone 1 (रिव्यु) से भी कम कीमत पर उपलब्ध होने के कारण, इस स्मार्टफोन को काफी लोगों ने चुना। अब लगता है कि कंपनी इसके सक्सेसर पर काम करना शुरू कर चुकी है। पिछले कुछ समय से …

ImageGoogle Pixel 6, Pixel 6 Pro के कैमरा डिटेल लीक हुए: अनोखे कैमरा फ़ीचरों के साथ बदलेगा फोटोग्राफी का अंदाज़

Google के Pixel स्मार्टफोन की कैमरा परफॉरमेंस काफी अच्छी होती है और इसके लिए ये फ़ोन लोकप्रिय भी हैं। कैमरा परफॉरमेंस में, Google के सॉफ्टवेयर में जो कंपनी बेहतरी (improvement) करती है, उसका भी काफी योगदान है। अब जल्दी ही Google Pixel 6, Pixel 6 Pro स्मार्टफोन भी लॉन्च होने वाले हैं। कंपनी ने इसके …

ImageGoogle Pixel 10a का पूरा लुक लीक, लॉन्च से पहले ही खुल गए सारे राज़

Google का अगला मिड-रेंज स्मार्टफोन Pixel 10a लॉन्च से पहले ही चर्चा में आ गया है। 18 फरवरी को होने वाले आधिकारिक लॉन्च से ठीक पहले इसके हाई-रेज़ोल्यूशन रेंडर्स लीक हो गए हैं, जिनसे फोन का पूरा डिज़ाइन और कलर ऑप्शन्स सामने आ चुके हैं। Pixel 9a के सक्सेसर के तौर पर आने वाला यह …

ImageGoogle Pixel 10a को लेकर बड़ा लीक, कीमत, कैमरा और लॉन्च डेट आई सामने

Google एक बार फिर अपने किफायती Pixel फोन को लेकर चर्चा में है। कंपनी जल्द ही Google Pixel 10a लॉन्च कर सकती है, जो Pixel 9a का सक्सेसर होगा। हालांकि कंपनी ने अभी कुछ भी ऑफिशियल तौर पर नहीं कहा है। लेकिन इंटरनेट पर इससे सम्बंधित कई लीक्स सामने आ चुके हैं। इन लीक्स से …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products