Google Pixel 9 सीरीज़ अगस्त 2024 को लॉन्च हो सकती है; डिज़ाइन और वेरिएंट लीक हुए

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

हाल ही में Google Pixel 9 सीरीज़ लॉन्च की जानकारी सामने आयी हैं। वैसे तो कंपनी अपने Pixel फ़ोन्स को अक्टूबर के महीने में लॉन्च करती है, लेकिन इस साल किसी कारण से कंपनी आगामी Pixel 9 सीरीज़ को अगस्त में लॉन्च करने वाली है। इस सीरीज के लॉन्च के साथ ही कंपनी अपने नए AI फीचर्स को भी लॉन्च कर सकती है। आगे इस लेख में Google Pixel 9 डिज़ाइन और लॉन्च के बारे में जानते हैं।

GOOGLE PIXEL 9 सीरीज़ लॉन्च की तारीख

कंपनी ने Google Pixel 9 सीरीज़ लॉन्च डेट के बारे में अभी से टीज़ करना शुरू कर दिया है, जिसके अनुसार कंपनी इस साल 13 अगस्त, 2024 को Pixel 9 लॉन्च इवेंट में इस डिवाइस के साथ Pixel Watch 3 और Pixel Fold 2 मॉडल को भी पेश कर सकती है। लॉन्च से पहले Google Pixel 9 Pro के कई लीक्स सामने आ चुके हैं। इस बार Google अपनी सेल्स को बढ़ाने के लिए कुछ अलग योजना बना रहा है।

ये पढ़े: Moto Razr 50 Ultra और Razr 50 लॉन्च हुए: जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

PIXEL 9 सीरीज डिज़ाइन और वेरिएंट लीक की जानकारी

फिलहाल कंपनी द्वारा इसकी डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आयी हैं, लेकिन इससे सम्बंधित कई लीक्स इंटरनेट पर तेज़ी से वायरल हो रहे हैं। हाल ही में एक रूसी वेबसाइट Rozetked ने इस सीरीज की लाइव इमेज,और फीचर्स की जानकारी साझा की हैं। साझा की गयी जानकारी के अनुसार आगामी Pixel 9, Pixel 9 Pro और Pixel 9 Pro XL स्मार्टफोन  में पीछे की तरफ पिल-शेप्ड कैमरा बार मिल सकता है, इसके अतिरिक्त फ़ोन में चारो तरफ गोलाकार कोने मिलने वाले हैं।

ये पढ़े: Samsung 10 जुलाई को Galaxy Unpacked event आयोजित सकता है; जल्द ही Galaxy Z Fold 6 और Galaxy Z Flip 6 की प्री बुकिंग शुरू होगी

सूत्रों के अनुसार सभी मॉडल में से Pixel 9 और Pixel 9 Pro की साइज एक जैसी होगी। हालांकि दोनों की डिज़ाइन को बिलकुल विपरीत किया जा सकता है, जहाँ Pro वैरिएंट में  matte back और glossy frame मिल सकते हैं, वहीं Pixel 9 में glossy back और matte frame की डिज़ाइन दी जा सकती है। बात करें स्टोरेज वैरिएंट की तो Pixel 9 में 12GB + 128GB स्टोरेज वैरिएंट और Pixel 9 Pro में 16GB + 128GB स्टोरेज वैरिएंट देखने को मिल सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageTim Cook बोले, अब iPhone, Mac के दाम बढ़ाना मजबूरी, जानें आख़िर क्यों

Apple के दीवानों के लिए एक बड़ी खबर है। कंपनी के CEO Tim Cook ने खुलकर मान लिया है कि अब iPhone, Mac और iPad के दाम बढ़ाने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा। यानी इस सितंबर आने वाला iPhone 18, खासकर इसका Pro मॉडल, पिछली बार के मुकाबले काफ़ी महंगा हो सकता है। अगर …

ImageGoogle Pixel 8 Pro के रेंडर लॉन्च से पहले आए सामने

Google Pixel 6 और Google Pixel 7 सीरीज़ की सफलता के बाद कंपनी अपनी नई Google Pixel 8 सीरीज़ लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने घोषणा की है कि वह 4 अक्टूबर को Google Pixel 8 और Google Pixel 8 Pro पेश करने वाली है। अब इसके लॉन्च को बस एक महीना बचा है। ऐसे …

ImageGoogle Pixel 7a और Pixel Fold की लॉन्च की तारीख और कीमतें लीक हुईं

Google का साल का सबसे बड़ा इवेंट Google I/O 2023 जल्दी ही होने वाला है। जैसे जैसे इवेंट नज़दीक आ रहा है, वैसे वैसे इसमें लॉन्च होने वाले डिवाइसों की चर्चा तेज़ हो गयी है और हमें आज इन प्रोडक्ट्स से जुडी कुछ जानकारी और स्पेसिफिकेशन मिले हैं, जिन्हें हम आपके साथ साझा करने वाले …

ImageGoogle Pixel 11 Pro में आ सकता है बड़ा बदलाव, Face ID जैसा फीचर और ‘Glow’ लाइट का लीक

Google अपने अगले Pixel फोन्स लॉन्च करने की तैयारी में है, लेकिन उससे पहले ही Pixel 11 सीरीज़ को लेकर कुछ ऐसी जानकारियां सामने आई हैं, जो इसे पहले से अलग बना सकती हैं। इस बार बात सिर्फ नए प्रोसेसर की नहीं है, बल्कि ऐसे फीचर्स की चर्चा है, जो फोन इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस …

ImageXiaomi 17T को लेकर बड़ा खुलासा, भारत लॉन्च से पहले कीमत और वेरिएंट लीक

Xiaomi अपनी T-सीरीज़ को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। कंपनी ने Xiaomi 17T और Xiaomi 17T Pro को टीज़ करना शुरू कर दिया है और दोनों फोन ग्लोबल बाज़ार में 28 मई को लॉन्च होंगे। Xiaomi ने ये भी कन्फर्म किया है कि Xiaomi 17T भारत में 4 जून को लॉन्च होगा। हालांकि, Pro …

Discuss

Be the first to leave a comment.