Hero के ये तीन इलेक्ट्रिक स्कूटर 32,000 रूपये तक सस्ते हुए, मिलेगी 165km की रेंज

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

आज के समय में पेट्रोल की बढ़ती कीमत की वजह से इलेक्ट्रिक स्कूटर को काफी पसंद किया जा रहा है, जो काफी कम खर्च में ज्यादा किलोमीटर की दूरी तय कर पाते हैं। हालांकि, पेट्रोल वाली गाड़ियों के मुकाबले इलेक्ट्रिक व्हीकल की कीमत ज्यादा होती है, लेकिन फिलहाल Hero Motocorp के तीन इलेक्ट्रिक स्कूटर पर 32,000 रूपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है, आगे इन Hero इलेक्ट्रिक स्कूटर डिस्काउंट ऑफर के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Barbie Box Trend: क्यों हो रहे लोग इस तरह की इमेज बनाने के पीछे पागल, आपने भी किया ट्राई?

Hero इलेक्ट्रिक स्कूटर डिस्काउंट ऑफर

दरअसल, Hero Motocorp की सब-ब्रांड Vida ने अपने तीन इलेक्ट्रिक मॉडल V2 Lite, V2 Plus और V2 Pro की कीमत में काफी ज्यादा कटौती कर दी है, जिससे इन इलेक्ट्रिक स्कूटर को काफी कम कीमत पर खरीदा जा सकता है।

Vida V2 Lite की कीमत और फीचर्स

पहले इसकी एक्स शोरूम कीमत 96,000 रूपये थी, जिसे 22,000 रुपये कम कर दिया गया है, और अब इसकी कीमत 74,000 रुपये हो गई है। इसमें आपको 2.2 kWh की रिमूवेबल बैटरी मिलेगी, और ये एक बार पूरी चार्ज होने पर 94 km की IDC रेंज दे सकती है। इसमें आपको 69 km/h की टॉप स्पीड मिलेगी। इतना ही नहीं, 7-इंच के टचस्क्रीन डिस्प्ले, 26 लीटर बूट स्पेस, LED प्रोजेक्टर हेडलाइट, और कीलेस एंट्री जैसे शानदार फीचर्स को शामिल किया गया है। इसमें Eco और Ride ये दो राइडिंग मोड्स भी मिलेंगे।

Vida V2 Plus की कीमत और फीचर्स

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की एक्स शोरूम कीमत पहले 1,15,000 रूपये थी, फिलहाल इसकी कीमत को 32,000 रुपये कम कर दिया गया है, जिससे ये 82,800 रूपये की कीमत पर उपलब्ध है। इसमें 3.4 kWh बैटरी मिलेगी, जिसके साथ ये पूरी चार्ज होने पर143 km तक की IDC रेंज देती है। इस स्कूटर की टॉप स्पीड 85 km/h है। इसमें आपको Eco, City और Sport ये तीन राइडिंग मोड्स देखने को मिलेंगे। इसके अतिरिक्त, TFT डिस्प्ले, नेविगेशन, रीजेनरेटिव ब्रेकिंग और OTA अपडेट्स जैसे शानदार फीचर्स को भी शामिल किया गया है।

Vida V2 Pro की कीमत और फीचर्स

ये इस सीरीज का टॉप वेरिएंट है, जिसकी एक्स शोरूम कीमत लगभग 1,34,700 रूपये थी, और फिलहाल ये 14,700 रुपये डिस्काउंट के साथ 1,20,000 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है। इस वेरिएंट को 3.9 kWh बैटरी के साथ पेश किया गया है, और इसमें आपको 165 km तक IDC रेंज मिल जाएगी। ये 90 km/h ki टॉप स्पीड के साथ आती है, और इसमें Eco, Ride, Sport और Custom जैसे चार राइडिंग मोड्स दिए गए हैं। अन्य स्मार्ट फीचर्स बाकी दो k समान ही है।

इन तीनों स्कूटर की कीमत में गिरावट आने से अभी आप इसका लाभ ले सकते हैं। इसकी कीमत और अन्य फीचर्स के लिए आप Vida की आधिकारिक वेबसाइट पर विजित कर सकते हैं, और इसे ऑनलाइन खरीद भी सकते हैं।

ये पढ़ें: CMF Phone 2 Pro इस तगड़े चिपसेट के साथ 120FPS गेमिंग को करेगा सपोर्ट, 28 तारीख को हो रहा लॉन्च

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageOnePlus Nord सीरीज़ में बड़ा बदलाव – CE 6 Lite और Nord 6 दोनों में मिल सकते हैं बड़े सरप्राइज़

OnePlus अपनी Nord सीरीज़ को भारत में और मज़बूत करने की तैयारी में है। कंपनी पहले ही 7 अप्रैल को OnePlus Nord 6 लॉन्च करने की पुष्टि कर चुकी है, और अब रिपोर्ट्स बता रही हैं कि मई में Nord CE 6 और Nord CE 6 Lite भी लाइनअप में शामिल हो सकते हैं। इस …

ImageDelhi EV Policy 2.0: दिल्ली वालों के होंगे मजे, इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर पर 36,000 रूपये तक मिलेगी सब्सिडी

दिल्ली की महिलाओं के लिए जल्द ही खुशी की लहर आने वाली है, क्योंकि दिल्ली सरकार द्वारा जल्द ही दिल्ली की महिलाओं के लिए Delhi EV Policy 2.0 पेश कर सकती है। फिलहाल सरकार इस पर काम कर रही है, और इसके लागू होते ही महिलाओं को 36,000 रूपये तक का लाभ मिल सकता है। …

Image7500mAh बैटरी और फ्लैगशिप प्रोसेसर के साथ 35,000 तक की कीमत में लॉन्च हो सकता है ये फोन, स्पेक्स लीक

iQOO एक बार फिर अपनी Neo सीरीज़ के साथ बाज़ार में हलचल मचाने को तैयार है। iQOO Neo 11 को लेकर कई लीक सामने आए हैं, जिन्हें देखकर लगता है कि ये फोन मिड-रेंज सेगमेंट में एक फ्लैगशिप किलर बनकर उभरेगा। अब तक सामने आयी लीक रिपोर्टों के अनुसार, iQOO Neo 11 में 2K OLED …

Image₹20,000 से कम में OPPO A6s 5G लॉन्च – 6500mAh बैटरी और 120Hz स्क्रीन के साथ क्या ये डील सही है?

Oppo India ने देश में अपना एक नया किफायती मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च किया है: Oppo A6s 5G। 120Hz LCD स्क्रीन, Dimensity 6300 चिपसेट और बड़ी बैटरी के साथ आने वाला यह फोन शुरुआती बैंक ऑफर के बाद ₹20,000 से कम कीमत में मिलता है। आइये जानते हैं इसकी कीमत, उपलब्धता, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन। ये पढ़ें: …

ImagePixel 9a की कीमत ₹10,000 घटी, Amazon पर और सस्ता मिल रहा है

Google ने Pixel 10a की लॉन्चिंग से पहले, Pixel 9a को भारत में ₹10,000 तक सस्ता कर दिया है। इसके साथ Amazon पर बैंक छूट और एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहे हैं, जिससे इसकी प्रभावी कीमत और नीचे जा सकती है। मिड-रेंज सेगमेंट में यह कटौती सीधे खरीदारों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products