Honor X10 होगा 20 मई को 5G कनेक्टिविटी के साथ लांच

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

काफी समय से Huawei के सब-ब्रांड Honor के अपकमिंग X10 फोन को लेकर जानकारी सामने आ रही है। संभावना है कि स्मार्टफोन Honor 9X का अपग्रेड मॉडल होगा जो कि 5G कनेक्टिविटी को सपोर्ट के साथ पेश किया जाएगा। वहीं, इन लीक खबरों के बीच अब कंपनी ने जानकारी दी है कि वह अपनी घरेलू मार्केट चीन में 20 मई को Honor 10X स्मार्टफोन को पेश करेगी।

दरअसल, कंपनी ने चीन की सोशल मीडिया साइट Weibo पर एक पोस्टर जारी कर से इस बात की जानकारी दी है। पोस्टर में कंपनी ने लॉन्च डेट और 5Gकनेक्टिविटी की जानकारी दी है। इसके अलावा फिलहाल फोन को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।

Honor X10 के आपेक्षित फीचर

Honor 10X की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो TENNA के अनुसार यह फोन 2400 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.63 इंच की IPS LCD FHD+ डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जाएगा। लिस्टिंग के मुताबिक Honor X10 को एंड्राइड 10 पर पेश किया जाएगा जो EMUI 10 पर रन करेगा।

फ़ोन में आक्टा-कोर प्रोसेसर किरीन 820 चिपसेट दिए जाने की उम्मीद है। बता दें कि किरीन 820 चिपसेट हुवावे का 5G चिपसेट है। वहीं फोन में 22.5W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4,200mAh की बैटरी भी मिल सकती है। लीक में Honor X10 की कीमत 2000 युआन के करीब तय की जा सकती है। बहरहाल Honor X10 की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स के लिए अभी कंपनी की घोषणा या फोन लॉन्च का इंतजार करना होगा।

वहीं, TENAA वेबसाइट में स्मार्टफोन की तस्वीरें भी दिखाई दी थी। हालांकि, टेना पर दो फोन की फोटो देखी गई थी और दोनों ही फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया था। वहीं फ्रंट पैनल पर कोई होल-पंच या वाटरड्रॉप-नॉच नहीं है। इससे अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि फोन पॉप-अप सेल्फी कैमरा के साथ आएंगे।

Related Articles

Imageकर्व्ड अमोलेड डिस्प्ले और 5800mAh बैटरी – Redmi Note 15 SE भारत में लॉन्च

Redmi ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Redmi Note 15 SE लॉन्च कर दिया है। इस फोन की सबसे खास बात इसका कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और स्लिम डिज़ाइन है, जो इसे एक प्रीमियम look देता है। साथ ही, कंपनी ने इसमें 50MP कैमरा और 5800mAh बैटरी जैसे फीचर्स दिए हैं, जो इसे इस सेगमेंट में …

ImageHuawei Enjoy Z होगा 24 मई को 5G कनेक्टिविटी के साथ लांच

Huawei ने 24 मई को चीन में अपनी Enjoy सीरीज के तहत एक और स्मार्टफोन को लांच करने की घोषणा कर दी है। कंपनी ने चीन की माइक्रो ब्लॉग्गिंग साईट Weibo पर जो पोस्टर शेयर किया है उसके अनुसार यह डिवाइस Enjoy Z ही होगा। साइड प्रोफाइल देखने पर यह साफ़ हो जाता है की …

ImageHonor 20 सीरीज का 11 जून को इंडिया में लांच हुआ तय: होगा फ्लिप्कार्ट पर लांच

Honor 20 सीरीज का इंडिया में लांच 11 जून को तय हो चूका है जो फ्लिप्कार्ट पर पेश किया जायेगा। 21 मई को ये सीरीज लन्दन में ग्लोबली लांच की जाएगी। इस अपकमिंग सीरीज में 2 से ज्यादा स्मार्टफोन देखने को मिल सकते है। लेटेस्ट लीक रिपोर्ट के अनुसार यहाँ पर प्रो वरिएन्त में आपको P30 Pro …

Image₹20,000 से कम में OPPO A6s 5G लॉन्च – 6500mAh बैटरी और 120Hz स्क्रीन के साथ क्या ये डील सही है?

Oppo India ने देश में अपना एक नया किफायती मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च किया है: Oppo A6s 5G। 120Hz LCD स्क्रीन, Dimensity 6300 चिपसेट और बड़ी बैटरी के साथ आने वाला यह फोन शुरुआती बैंक ऑफर के बाद ₹20,000 से कम कीमत में मिलता है। आइये जानते हैं इसकी कीमत, उपलब्धता, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन। ये पढ़ें: …

ImageGoogle I/O 2026 की तारीख तय, 19 मई से AI पर बड़े ऐलान करेगा Google

टेक दुनिया की नज़रें अब मई के महीने पर टिक गई हैं। Google ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि उसका अगला वार्षिक डेवलपर इवेंट Google I/O 2026 इस साल 19 और 20 मई को आयोजित होगा। यह कार्यक्रम कैलिफोर्निया के Shoreline Amphitheatre में होगा और दुनिया भर के दर्शक इसे लाइव ऑनलाइन …

Discuss

Be the first to leave a comment.