IRCTC ऐप से ट्रेन की टिकट कैसे बुक करें? आसान स्टेप्स में जानें

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

यदि आप कही बाहर जाने का मन बना रहे हैं, और उसके लिए ट्रेन की टिकट बुक करने की आवश्यकता है, तो इसके लिए अब आपको लाइन में खड़े रहकर अपनी बारी आने का इंतजार करने की आवश्यकता नहीं है, इसके लिए आप IRCTC एप का उपयोग कर सकते हैं। इस लेख में हमनें बताया है, कि IRCTC ऐप से ट्रेन की टिकट कैसे बुक करें? इसके बारे में आगे विस्तार से जानते हैं, लेकिन उससे पहले ये जान लेते हैं, कि ये ऐप क्या है?

ये पढ़ें: Vodafone Idea 5G लॉन्च, इन जगहों पर होगा उपलब्ध, देखें आपका एरिया तो शामिल नहीं

IRCTC ऐप क्या है?

ये भारतीय रेलवे द्वारा लॉन्च की गई एक ऐसी सुविधा है, जिसके आने से अब आपको टिकट के लिए लाइन में लगने की आवश्यकता नहीं होती है, आप अपने घर पर बैठे बैठे ही कभी ट्रेन की टिकट बुक कर सकते हैं। इतना ही नहीं, इसमें आप ट्रेन को ट्रैक भी कर सकते हैं, टिकट कैंसिल करना, रिफंड, और ट्रेन के किराए जैसी सभी जानकारी उपलब्ध होती है। अब एक नजर IRCTC ऐप से ट्रेन टिकट बुकिन कैसे करें? इस पर डालते हैं।

IRCTC ऐप से ट्रेन की टिकट कैसे बुक करें?

  • इसके लिए सबसे पहले अपने फोन में Play Store ओपन करें, और IRCTC ऐप डाउनलोड करें।
  • अब ऐप को ओपन करें, और नीचे मेनू बार में बने “Account” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद यहां “Register” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर रिडायरेक्ट हो जाएंगे, यहां सभी जानकारी भरें, और “Submit” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • दर्ज किए गए मोबाइल नंबर और ईमेल पर OTP आयेगा, उसे दर्ज करें, और “Verify Email and Mobile with OTP” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब “Continue” के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद जन्म तारीख, पता जैसी सभी जानकारी भरें, और “Submit” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब ऐप में आएं और अपना यूजरनेम और पासवर्ड डाल कर लॉगिन करें।
  • अब चार अंकों का पिन सेट करें, और “Submit” के ऑप्शन पर क्लिक करके ऐप में लॉगिन हो जाएं।
  • अब सबसे ऊपर ट्रेन के आइकन पर क्लिक करें, और स्टेशन, क्लास, कोटा, तारीख जैसी सभी चीजों को सिलेक्ट करके “SEARCH TRAINS” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • सिलेक्ट किए गए स्टेशन के बीच चलने वाली सभी ट्रेन की लिस्ट खुल जाएगी यहां जिस AC क्लास में सफर करना चाहते हैं, चुनी गई ट्रेन के नीचे उस पर क्लिक करें।
  • अब तारीख सिलेक्ट करें, और नीचे दिए गए “PASSENGER DETAILS” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • यहां आपको टिकट और ट्रेन से संबंधित सभी जानकारी नजर आएगी, यहां “Select Passenger” वाले सेक्शन में “Add New” के ऑप्शन पर क्लिक करें, और सभी जानकारी भरने के बाद “Add Passenger” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब नीचे स्क्रॉल करके अपने पेमेंट मोड को सिलेक्ट करें, और “REVIEW JOURNEY DETAILS” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज ओपन होगा यहां सभी जानकारी नजर आएगी, यहां नीचे “Proceed to Pay” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • पेमेंट करने पर आपकी e टिकट आपके ईमेल पर आ जाएगी।

ये पढ़ें: Grok-2 सभी X यूजर्स के लिए फ्री में होगा उपलब्ध, इस प्रकार कर पाएंगे उपयोग

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageफ्री में JioHotstar कैसे पाएं – बिना अलग पैसे दिए क्रिकेट, मूवीज़ और शोज़ देखने के आसान तरीके

JioHotstar पर बड़े क्रिकेट मैच, नई मूवीज़ और चर्चित शोज़ देखने के लिए ज़रूरी नहीं कि हर बार अलग से सब्सक्रिप्शन के पैसे भरे जाएं। आप अपने फोन पर जो रिचार्ज करते हर महीने करते हैं, कई बार उसी में JioHotstar का सब्सक्रिप्शन फ्री मिलता है। केवल Jio ही नहीं, Airtel और Vi भी अपने …

Imageअब सिर्फ बोल कर होगा ट्रेन टिकट बुक, IRCTC पर इसका करें उपयोग

जिन लोगों को ट्रेन की टिकट बुक करने में समस्या होती है, उनके लिए IRCTC ने इस काम को और भी आसान कर दिया है। जब ऐप लॉन्च नहीं हुआ था तो लम्बी लाइन में लग कर टिकट बुक करना पड़ता था, लेकिन अब ऐप के माध्यम से घर बैठें ही टिकट बुक हो जाता …

Imageमनपसंद फोटो बनेगी प्रोफाइल की पहली झलक – आ गया Instagram का Reorder Grid फीचर, जानें कैसे करता है काम

Instagram Reorder Grid फीचर – सोचिए, पिछले साल किसी ट्रिप की या किसी ख़ास मौके की एक कमाल की फोटो आपने पोस्ट की थी, जो आपकी सबसे फेवरेट पोस्ट में से एक थी। लेकिन आज कोई आपकी प्रोफाइल खोलता है, तो वो फोटो कहीं नीचे, स्क्रॉल-दर-स्क्रॉल छुपी पड़ी रहती है। अब तक Instagram profile grid …

Imageगाड़ी के लिए VIP नंबर प्लेट ऑनलाइन कैसे बुक करें? आसान स्टेप्स के साथ यहां जानें पूरी प्रक्रिया

अगर आपने हाल ही में एक नई गाड़ी खरीदी है या खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो ज़ाहिर है कि उससे जुड़ी हर चीज़ आप बेहतरीन ही लेना चाहेंगे, चाहे फिर वो कार का परफ्यूम हो या उसका रजिस्ट्रेशन नंबर। भारत में तो हमने देखा ही है कि गाड़ी के शानदार मॉडल, चमचमाते अलग …

ImageIRCTC या Paytm ऐप से तत्काल की टिकट कैसे बुक करें

कई बार ऐसा होता है, जब अचानक आपको कहीं सफर करना पड़ जाए, कोई इमरजेंसी (आपातकालीन) स्थिति हो। ऐसे में हमारी रेलवे व्यवस्था लोगों को तत्काल टिकट योजना (Tatkal Ticket Scheme) के तहत यात्रियों को सफर करने की सुविधा देती है। इसके लिए आपको यात्रा से केवल एक दिन पहले अपनी रेल टिकट बुक करनी …

Discuss

Be the first to leave a comment.