घर बैठे Samagra E-KYC कैसे करें; Samagra E-KYC के लिए जरुरी डाक्यूमेंट्स क्या हैं

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

यदि आप मध्य प्रदेश से हैं, तो Samagra ID आपके लिए एक महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट है, क्योंकि इसकी आवश्यकता 10th, 12th के अलावा राज्य और केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही आयुष्मान कार्ड जैसी सभी योजनाओं का लाभ लेने के लिए होती हैं। यदि आपने भी अभी तक अपनी Samagra E-KYC नहीं करवाई हैं, तो इस लेख को पूरा पढ़े, इसमें हमनें बताया है, कि Samagra E-KYC कैसे करें? और इसके लिए क्या जरूरी डॉक्यूमेंट्स की आवश्यकता होती हैं?

Samagra E-KYC के लिए जरुरी डाक्यूमेंट्स

Samagra E-KYC करने के लिए आपके पास आपका आधार कार्ड और आधार कार्ड से लिंक्ड मोबाइल नंबर होना जरुरी है, क्योंकि लॉगिन करते समय आधार कार्ड और OTP Validation के लिए उससे लिंक्ड मोबाइल नंबर की आवश्यकता होगी।

ये पढ़े: किसी भी कक्षा की ओरिजिनल मार्कशीट कैसे डाउनलोड करें

घर बैठे Samagra E-KYC कैसे करें?

नीचे हमनें स्टेप वाइज Samagra E-KYC करने की प्रक्रिया बताई है, जिसे फॉलो करके आप आसानी से घर बैठे ये काम कर पाएंगे।

1. सबसे पहले अपने सिस्टम पर कोई भी ब्राउज़र ओपन करें, और इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://samagra.gov.in/ पर जाएं।

2. वेबसाइट का होम पेज ओपन होगा, यहाँ “समग्र प्रोफाइल अपडेट करें” के सेक्शन में जाएं, और “e-KYC और भूमि लिंक करें” के ऑप्शन पर क्लिक करें।

3. एक नया पेज ओपन होगा, यहाँ अपना समग्र आईडी डालें, और बॉक्स में दिए गए कॅप्टचा को भरें, फिर “खोजे” के ऑप्शन पर क्लिक करें।

4. अब अपना मोबाइल नंबर सबमिट करें, फिर दर्ज किये गए नंबर पर एक OTP आएगा, उसे नीचे बने बॉक्स में सबमिट करें, और “सुरक्षित करें” के ऑप्शन पर क्लिक करें।

5. आपसे आपकी दर्ज की हुई समग्र आईडी से सम्बंधित जानकारी पूछी जाएगी, जैसे

  • Samagra ID
  • Name
  • Gender
  • Address

आपको इन सभी जानकारी को अपनी समग्र आईडी के अनुसार भरना है।

ये पढ़े: एक एंड्रॉइड से दूसरे एंड्रॉइड फोन में डेटा ट्रांसफर कैसे करें?

6. अब आपसे पूछा जायेगा की मध्य प्रदेश में आपके पास कृषि भूमि है या नहीं। यदि है, तो आप हाँ पर टिक करें, अन्यथा नहीं के ऑप्शन पर टिक करें, और “आगे बढ़ें” के ऑप्शन पर क्लिक करें।

इतना करने पर आपका Samagra E-KYC का पेज खुल जायेगा। आगे हम आधार से Samagra E-KYC करने की प्रक्रिया के बारे में जानेंगे।

Aadhar e-KYC कैसे करें

1. ऊपर बताई गयी प्रोसेस को फॉलो करने के बाद आपको दों ऑप्शंस मिलेंगे, “आधार” और “वर्चुअल आई.डी.”, इनमें से आपको “आधार” वाले ऑप्शन पर टिक करना है, और बॉक्स में अपना आधार नंबर डालें, और नीचे बने दो ऑप्शन “ओटीपी द्वारा” और “बायोमेट्रिक(फिंगर प्रिंट द्वारा)” में से “ओटीपी द्वारा” वाले ऑप्शन पर टिक करें, और “आधार से ओटीपी का अनुरोध” ऑप्शन पर क्लिक करें।

3. आपके नंबर पर एक OTP आएगा, उसे सबमिट करें, और “स्वीकार करें” के ऑप्शन पर क्लिक करें।

इतना करने पर आपकी आधार से Samagra E-KYC करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। यदि आपके आधार से मोबाइल नंबर लिंक नहीं है, तो आप बायोमेट्रिक वाले ऑप्शन को चुन सकते हैं, लेकिन उसके लिए आपके पास बायोमेट्रिक स्कैनर होना चाहिए।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageRealme P4s Lite भारत में लॉन्च, मिलेगी 7,000mAh बैटरी और 120Hz स्क्रीन

Realme के P4s नाम से अब तक दिमाग में बस 8,000mAh बैटरी और 144Hz AMOLED स्क्रीन वाला realme P4s 5G ही आता था। लेकिन आज कंपनी ने इसी नाम के आगे Lite जोड़कर, बिना किसी लॉन्च इवेंट के, अपनी वेबसाइट पर नया Realme P4s Lite लिस्ट कर दिया है। अच्छी बात ये है कि जैसे …

Imageसमग्र आईडी 2024: ऑनलाइन कैसे बनाएं व डाउनलोड करें, जानें आसान स्टेप्स के साथ

मध्य प्रदेश राज्य के सभी निवासियों के लिए समग्र आईडी बनवाना बेहद ज़रूरी है। मध्य प्रदेश में किसी भी सरकारी योजना का लाभ उठाने के लिए भी पहले समग्र आईडी का होना चाहिए। मध्य प्रदेश सरकार के आदेशानुसार ये आईडी सभी नागरिकों के लिए अनिवार्य है, जिससे इनकी जानकारी सरकार के पास रहे और पता …

Imageखो गया आधार कार्ड ? इन आसान स्टेप्स के साथ डुप्लीकेट आधार कार्ड के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन करें अप्लाई

यदि आप भारत के नागरिक हैं, तो आधार कार्ड का मूल्य आपको भी ज़रूर पता होगा। भारत में आपका सबसे महत्वपूर्ण पहचान पत्र आपका Aadhaar card ही है। छोटे बच्चे के स्कूल में दाखिले से लेकर, नौकरी के लिए डॉक्यूमेंट जमा करने तक और हवाई जहाज़ की टिकट बुक करने से लेकर अस्पताल में एडमिट होने …

ImageIndane, HP और Bharatgas की LPG e-KYC घर बैठे कैसे करें, 1 अक्टूबर से सब्सिडी के लिए ज़रूरी

ज़्यादातर घरों में गैस सिलेंडर बुक करना अब तक बस एक कॉल, SMS या ऐप पर दो टैप का काम रहा है। लेकिन कल यानी 1 अक्टूबर से कई घरों के लिए ये बुकिंग पहले जैसी नहीं रहेगी। पेट्रोलियम मंत्रालय के नए नियम के तहत सब्सिडी वाले दाम पर रिफिल अब सिर्फ उन्हीं ग्राहकों का …

Imageराशन कार्ड e-KYC कैसे करें: घर बैठे आधार कार्ड और फोन से ऐसे होगी पूरी

राशन लेने दुकान पहुंचे और डीलर ने कह दिया कि पहले घर के बाकी लोगों को भी साथ लाइए, उनकी Ration Card e-KYC अभी बाकी है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि राशन कार्ड में जितने नाम दर्ज हैं, e-KYC उन सभी की अलग-अलग होती है, और दुकान पर ये e-POS मशीन पर अंगूठा या आंख …

Discuss

Be the first to leave a comment.