अगर फोन हो गया है चोरी तो घर बैठे पा सकते है अपना खोया फोन, जाने पूरी प्रक्रिया

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

हम में से कई लोगों के साथ फोन चोरी होने का मामला जरूर हुआ होगा। फोन के चोरी होने से निजी डाटा लीक होने का खतरा ही नहीं इससे बैंकिंग फ्रॉड होने की संभावना भी बढ़ जाती है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह ही उठता है कि आखिर ऐसा क्या किया जाए जिससे फोन चोरी होने के बाद उसे तुरंत वापस पाया जा सके।

लेकिन ऐसा एक तरीका है जिसके जरिए अगर आपका स्मार्टफोन चोरी हो गया है तो आप उसे वापस पा सकते हैं और इसके लिए आपको ज्यादा भागादौड़ी करने की भी जरूरत नहीं है। तो आइए जानते हैं इसका पूरा प्रोसेस।

अगर आपका फोन चोरी हो गया है तो आपको पुलिस स्टेशन जाकर FIR दर्ज करानी होगी। ऑनलाइन भी शिकायत दर्ज करवाने पर भी FIR की कॉपी और कंप्लेंट नंबर अवश्य लें।

प्रक्रिया

  • इसके लिए सबसे पहले आपको https://ceir.gov.in/Home/index.jsp इस वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इस वेबसाइट पर साइन इन करें। फिर लॉग-इन करें।

  • इसके बाद आपको तीन विकल्प नजर आएंगे। इनमें से एक विकल्प Block Stolen / Lost Mobile होगा। इस पर क्लिक करें।

  • फिर एक नया पेज ओपन होगा। यहां आपको अपनी कुछ जानकारी डालनी होंगी जिनमें मोबाइल नंबर, IMEI नंबर, FIR और मोबाइल के बिल की कॉपी जैसी जानकारियां शामिल होंगी।
  • फिर जहां आपका फोन खोया है उस जगह का नाम, जिला, प्रदेश, पुलिस स्टेशन, FIR नंबर और फोन कब खोया है उसकी तारीख भी डालनी होगी।
  • अब आपका अपना नाम और एड्रेस भी डालना होगा। फिर आधार कार्ड को अपलोड करें। इसके बाद Submit पर टैप कर दें।
  • शिकायत दर्ज होते ही आपके चोरी हुए फोन को ढूंढना शुरू कर दिया जाएगा। आपका फोन ट्रेस किया जाएगा।
  • जब भी आपकी खोए हुए फोन की कोई जानकारी मिलेगी तो आपको सूचित कर दिया जाएगा।

Related Articles

ImageGeekbench पर दिखा Poco X8 Pro, 7,560mAh बैटरी और 100W चार्जिंग से मचाएगा हलचल

लॉन्च से पहले ही Poco X8 Pro ने ऑनलाइन एंट्री मार दी है। इस फोन के फीचर जैसे – 7,560mAh की विशाल बैटरी, 100W फास्ट चार्जिंग और Android 16 के साथ ये फोन लॉन्च से पहले ही सुर्खियों में है। फोन Geekbench पर स्पॉट हुआ है और सामने आए आंकड़े इशारा करते हैं कि मिड-रेंज …

Imageजाने कैसे सिर्फ IMEI नंबर के जरिये अब खुद पता लगा पाएंगे आप अपने खोये स्मार्टफोन का

कभी आप कही घुमने गये हुए हो और आपको पता चले की आप अपना फोन किसी बस या ट्रेन में छोड़ आये या मार्किट में शूपिंग करते हुए आपका मोबाइल फोन चोरी हो जाये तो कुछ देर के लिए ऐसा लगता है की आपके आपकी आइडेंटिटी की किसी ने चुरा ली। आज के डिजिटल माहौल …

Imageभारत में साइबर क्राइम की शिकायत कैसे दर्ज कराएं

भारत में इंटरनेट अब केवल मनोरंजन का एक साधन नहीं है, जिस पर आप केवल फिल्में देखें या सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करें। बढ़ती हुई टेक्नोलॉजी के साथ, लोगों के जीवन में इंटरनेट एक सबसे ज़्यादा इस्तेमाल की जाने वाली सर्विस है, जिसके साथ हम बच्चों के स्कूल की फीस से लेकर बिजली, गैस …

ImageSamsung, OnePlus या Vivo फोन में पावर बटन से ये काम कर सकते हैं, 90% लोगों को नहीं पता

ज़्यादातर लोग अपने फोन के पावर बटन को सिर्फ लॉक-अनलॉक करने का ज़रिया मानते हैं। लेकिन अगर आप Samsung, OnePlus, Oppo, Realme, Vivo या iQOO का फोन इस्तेमाल कर रहे हैं, तो यह छोटा सा बटन कई छिपे हुए काम कर सकता है। कैमरा तुरंत खोलना हो, टॉर्च जलानी हो, इमरजेंसी SOS भेजना हो या …

Imageफोन हर महीने लॉन्च हो रहे हैं, लेकिन यूज़र्स का एक्साइटमेंट कहीं खो गया है?

कुछ सालों पहले तक, किसी भी स्मार्टफोन लॉन्च लॉन्च को लेकर लोग उत्साहित रहते थे। नया फोन आने वाला है, कुछ अलग देखने को मिलेगा, कोई ऐसा फीचर होगा जो लोगों को अपग्रेड करने पर मजबूर कर देगा। लेकिन आज हालात थोड़े बदल चुके हैं। कैलेंडर देखें तो लगता है जैसे हर महीने लगभग सभी …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products