एक मिस कॉल या ऐप द्वारा इस तरह SBI बैंक ग्राहक अपने स्मार्टफोन पर निकाल सकते हैं SBI मिनी स्टेटमेंट

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

डिजिटल पेमेंट एप्लीकेशन का उपयोग अब बहुत अधिक मात्रा में हो रहा है। इसका श्रेय काफी हद ताज टेक्नोलॉजी को जाता है और बाकी कोरोना को, क्योंकि लोग अब कैश में पेमेंट देने से डरने लगे हैं। ऐसे में जब साड़ी ट्रांसैक्शन सिर्फ एक स्मार्टफोन से हो रही हैं, तो अपने बैंक अकाउंट की मिनी स्टेटमेंट निकालने या बैंक बैलेंस जानने के लिए बाहर क्यों जाना?

अब बैंकों ने इस सारे काम या प्रोसेस को बेहद सरल कर दिया है। ख़ासतौर से SBI (स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया) बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए इन कार्यों को बेहद सरल कर दिया है। उदहारण के लिए, यदि आपका अकाउंट SBI में है तो, एक मैसेज द्वारा आप अपने खाते की SBI मिनी स्टेटमेंट निकाल सकते हैं, एक मिस कॉल से आपको आपके बैंक बैलेंस की जानकारी मिल सकती है, इत्यादि।

ये पढ़ें: Xiaomi भारत में लेकर आया 15 मिनटों में फुल चार्ज होने वाला पहला फ़ोन; कीमतें करेंगी आपको हैरान

इस लेख में हम आपको यही बताने वाले हैं, कि किस तरह से आप अपने SBI बैंक अकाउंट से सम्बंधित हर तरह की जानकारी को कैसे घर बैठे ही अपने फ़ोन द्वारा कर सकते हैं।

SBI मिनी स्टेटमेंट किस तरह निकालें ?

सबसे पहली चीज़, SBI मिनी स्टेटमेंट में आपको आपके हाल ही के या पिछले 5 ट्रांसैक्शन (पैसों का लेन-देन) की जानकारी मिलती है। इस मिनी स्टेटमेंट को निकालने के लिए सबसे पहले आपका नंबर बैंक में रजिस्टर होना चाहिए। अगर आपने रजिस्टर किया हुआ है, तो अच्छा है, और यदि नहीं किया है, तो तुरंत इसे रजिस्टर करें।

  • SBI में अपना नंबर रजिस्टर करने के लिए फ़ोन की मैसेज ऐप खोलें।
  • मैसेज में REG लिखकर स्पेस दें और अपना अकाउंट नंबर लिखें और इसे 09223488888 पर भेज दें।

अब नंबर रजिस्टर होने के बाद, आप अपने रजिस्टर्ड नंबर से नीचे दिए गए स्टेप्स द्वारा मिनी स्टेटमेंट निकाल सकते हैं। मिस कॉल द्वारा

  • अपनी फ़ोन ऐप या कीपैड खोलें।
  • 09223866666 नंबर पर कॉल करें।
  • कुछ सेकेंड में कॉल अपने आप कट जायेगा और आपको एक मैसेज आएगा।
  • इस मैसेज में आपके खाते की मिनी स्टेटमेंट होगी।

ये पढ़ें: अगर नहीं बना है वोटर कार्ड, तो इन आसान स्टेप्स के साथ ऑनलाइन करें शुरुआत

आप SMS द्वारा भी SBI मिनी स्टेटमेंट निकाल सकते हैं।

  • अपने फ़ोन पर मैसेज ऐप खोलें
  • नए मैसेज में 09223866666 नंबर पर “MSTMT” लिखकर अपने रजिस्टर्ड नंबर से भेज दें।
  • कुछ सेकेंड में आपको एक नया SMS आएगा, जिसमें मिनी स्टेटमेंट आपको मिल जाएगी।

YONO ऐप द्वारा मिनी स्टेटमेंट चेक करना

SBI की अपनी ऑफिशियल बैंकिंग ऐप है- YONO। यहां से आप SBI की लगभग सभी सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं, जिनमें से एक स्टेटमेंट चेक करना भी है।

  • सबसे पहले Google Play Store या Apple स्टोर से SBI YONO एप्लीकेशन डाउनलोड करें।
  • इनस्टॉल होते ही, अपने रजिस्टर मोबाइल नंबर के साथ ऐप में लॉग-इन करें।
  • लॉग-इन करने के बाद इसमें आपको ‘अकाउंट’ का विकल्प दिखेगा, इस पर क्लिक करें।
  • यहां आपको अपने बैंक अकाउंट की स्टेटमेंट मिल जाएगी।
Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageOnePlus Nord सीरीज़ में बड़ा बदलाव – CE 6 Lite और Nord 6 दोनों में मिल सकते हैं बड़े सरप्राइज़

OnePlus अपनी Nord सीरीज़ को भारत में और मज़बूत करने की तैयारी में है। कंपनी पहले ही 7 अप्रैल को OnePlus Nord 6 लॉन्च करने की पुष्टि कर चुकी है, और अब रिपोर्ट्स बता रही हैं कि मई में Nord CE 6 और Nord CE 6 Lite भी लाइनअप में शामिल हो सकते हैं। इस …

Imageअब SBI यूज़र इन सिंपल स्टेप्स के साथ WhatsApp पर भी जान सकते हैं अपना अकाउंट बैलेंस

SBI (स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया) इस देश के सबसे बड़े बैंकों में से एक है और लोगों का इस पर काफी भरोसा है। अब यही लोग, अपने SBI अकाउंट बैलेंस WhatsApp पर चेक करें, वो भी बेहद आसानी से। दरअसल, SBI ने अब अपनी WhatsApp बैंकिंग सर्विस (WhatsApp Banking service) शुरू की है, जिसके साथ …

Image2022 में आपको अपने WhatsApp अकाउंट में मिलेंगे ये नए और दिलचस्प फीचर

Meta की मैसेजिंग ऐप WhatsApp में इस साल काफी तब्दीलियाँ देखने को मिल सकती हैं। 2022 में इस एप्लीकेशन में प्रोफाइल फोटो, लास्ट सीन, इत्यादि से सम्बंधित कई नए फीचरों पर कंपनी काम कर रही है। पिछले साल में कंपनी ने डेस्कटॉप पर वीडियो कॉलिंग, फोटो व वीडियो को मिटा देने जैसे कई फ़ीचर दिए …

ImageSBI वाले जान लें ये तरीका, बिना कार्ड के इस ऐप से ATM से निकाल पाएंगे पैसा

यदि आपका खाता भी SBI बैंक में है, तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है। दरअसल SBI ने अपने ऐप में नई सुविधा को ये YONO Cash नाम से शामिल किया था, जिसके बाद अब आप बिना ATM कार्ड के भी सिर्फ YONO ऐप की सहायता से बैंक से पैसे निकाल सकते हैं। …

ImageiPhone 17 Pro Max पर अब तक का सबसे आकर्षक डिस्काउंट, ऑफर देख चौंक जाएंगे आप

अगर आप एक प्रीमियम iPhone का अनुभव चाहते हैं, लेकिन कुछ डिस्काउंट के साथ तो, इस समय iPhone 17 Pro Max खरीदने पर आकर्षक छूट मिल रही है। इस फोन को इस समय आप Vijay Sales से 10,000 से ज़्यादा के डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं। आइये इस फ्लैगशिप पर मिल रहे लेटेस्ट डिस्काउंट, असली …

Discuss

Be the first to leave a comment.