WhatsApp स्कैम को ऐसे पहचानें, और अपने फोन को सुरक्षित करें, नहीं तो पूरी जिंदगी पछताना पड़ेगा

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Whatsapp भारत में सबसे प्रचलित मैसेजिंग ऐप है, जिसका उपयोग बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक लगभग सभी लोग करते हैं। इसका फायदा स्कैमर्स उठाते हैं, क्योंकि ज्यादातर स्कैम Whatsapp के माध्यम से ही किए जाते हैं, ऐसे में आपको इन स्कैम से बचने के लिए अपने फोन को सुरक्षित करने की आवश्यकता है। इस लेख में हमनें बताया है, कि WhatsApp स्कैम को कैसे पहचानें? और इनसे सुरक्षित कैसे रहें? आगे इन सब के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: सहकार टैक्सी: टैक्सी ड्राइवर की मौज, नहीं देना होगा अब किसी को कमीशन, सरकारी टैक्सी सर्विस में मिलेंगे कई फायदें

WhatsApp स्कैम को कैसे पहचानें

अनजान नंबर से मैसेज करके खुद को आपका या आपके पहचान वाले का मित्र बताना

जब भी कोई व्यक्ति अनजान नंबर से आपको मैसेज करके ये बोलता है, कि वो आपके किसी दोस्त का दोस्त है, या किसी फैमिली मेंबर का पहचान वाला है, और उसको पैसों की जरूरत है, या वो किसी से आपके अकाउंट में पैसा डलवाना चाहता है, तो ऐसे में आपको सावधान होने की आवश्यकता है।

अर्जेंसी या धमकाने वाले मैसेज आएं

कभी कभी स्कैमर्स आपको इस तरह के मैसेज करते हैं, जिसमें अर्जेंसी लगती है, और ऐसे में आप पर सभी काम को जल्द से जल्द करने का प्रेशर बनाया जाता है, जिससे आप सोच के सही निर्णय न ले पाएं। इन मैसेज में आपके अकाउंट को ब्लॉक करने या आपके द्वारा घोटाले किए गए जैसे मैसेज किए जाते हैं।

आपकी व्यक्तिगत या फाइनेंशल जानकारी मांगना

यदि कोई मैसेज में जॉब इंटरव्यू या किसी भी अन्य चीज के लिए आपसे आपकी कुछ ऐसी व्यक्तिगत जानकारी या फाइनेंसियल जानकारी मांगी जा रही है, जो बताना जरूरी नहीं है, तो भी आपको सावधान होने की आवश्यकता है।

लॉटरी जैसे मैसेज

कभी कभी स्कैमर्स आपको ये कह कर बेवकूफ बनाते हैं, कि आपके द्वारा लॉटरी जीती गई है, लेकिन आपको भी पता होता है, कि आपने ऐसी कोई लॉटरी खरीदी ही नहीं न ही कोई फॉर्म भरा है तो आप लॉटरी कैसे जीत सकते हैं। इसलिए, इस तरह के मैसेज आए तो भी समझ जाएं कि स्कैम है।

ग्रामर का सही नहीं होना

कई बार ये स्कैमर्स कोई बैंक या कंपनी का एम्पलाई बन के मैसेज करते हैं, लेकिन उसमें कहीं न कहीं ग्रामर की गलती करते ही हैं। ऐसे में आपको मैसेज में इन गलतियों को भी नजर अंदाज नहीं करना है।

अनजान लिंक

कई बार मैसेज के जरिए ऐसी लिंक भेजी जाती है, जिन पर क्लिक करके आपके फोन में ऐप्स इंस्टॉल करने के लिए कहा जाता है, इससे फोन हैक होने की संभावना बन जाती है। किसी भी प्रक्रिया के नाम पर अनजान लिंक पर क्लिक करने या गूगल से ऐप इंस्टॉल करने वाले मैसेज आए, तो उन्हें इग्नोर करें।

WhatsApp स्कैम से खुद को सुरक्षित कैसे रखें?

जब भी कोई मैसेज आएं, तो तुरंत एक्शन न लें, भले ही सामने वाला मैसेज में कितनी भी अर्जेंसी बता रहा हो। सबसे पहले थोड़ा सोचें और उस मैसेज को समझें। यदि वो किसी का जिक्र कर रहा है, तो उससे उस दोस्त की जानकारी मांगे, या उस दोस्त को उसके सही नंबर पर कॉल करके उससे पूछे। इसके अतिरिक्त, किसी भी लालच में आकर OTP या अकाउंट की जानकारी न दें।

जब आपको लगें, कि ये एक स्कैमर हैं, तो उससे बात करना बंद कर दें, और तुरंत उसकी चैट की रिपोर्ट करके उसे ब्लॉक कर दें। इससे Whatsapp के पास जानकारी जाएगी, कि ये एक स्कैमर हो सकता है। यदि आपने किसी लिंक पर गलती से क्लिक कर दिया या कोई ऐप इंस्टॉल कर दिया तो तुरंत अपना इंटरनेट बंद कर दें, जब तक फोन इंटरनेट से कनेक्ट नहीं होगा सामने वाला आपके फोन से कनेक्ट नहीं हो पाएगा। WhatsApp हैक से बचने के लिए टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन ऑन करें।

WhatsApp पर किस तरह के स्कैम होते हैं?

  • आपके दोस्त या रिश्तेदार के पहचान वाले बन कर आपसे स्कैम किया जाता है।
  • वर्क फ्रॉम होम या छोटे छोटे टास्क को पूरा करके पैसे कमाने के नाम पर स्कैम किया जाता है।
  • किसी बैंक अन्य की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए OTP वेरिफिकेशन के नाम पर स्कैम होता है।
  • फिशिंग लिंक के माध्यम से फोन या अकाउंट को हैक करके Whatsapp स्कैम होता है।
  • फर्जी कस्टमर सपोर्ट के नाम पर जानकारी या OTP मांग कर स्कैम किया जाता है।
  • लॉटरी खुलने के नाम पर आपसे प्रॉसेसिंग फीस का बोल कर पैसे ठग लिए जाते हैं।
  • कई ठग लड़कियों के माध्यम से आपके साथ रोमांस स्कैम भी करते हैं।

अपने फोन को सुरक्षित कैसे करें?

  • यदि आपने गलती से किसी लिंक पर क्लिक कर दिया, तो तुरंत अपने फोन के डेटा को बंद कर दें, जिससे कनेक्शन ब्रेक हो जाएगा।
  • इसके अतिरिक्त, फोन में कोई भी अनजान ऐप को इंस्टॉल न करें। सेटिंग्स में जाकर प्राइवेसी में जाएं, और चेक करें, कि कौनसे ऐप्स को की पर्मिशन दी गई है।
  • इस चीज का ध्यान रखें, कि आपके ब्राउजर या Youtube की सर्च हिस्ट्री में कुछ बदलाव तो नहीं है, जैसे कुछ आई चीजें नजर आना, जो आपने सर्च ही नहीं करी।
  • कोशिश करें, कि डेटा को पेनड्राइव में रख कर फोन को पूरा फॉर्मेट कर दें, जिससे कोई मैलवेयर वाली फाइल होगी तो वो भी डिलीट हो जाएगी।

ये पढ़ें: Samsung Galaxy S25 डिस्काउंट ऑफर्स के साथ 35,000 की कीमत पर इस वेबसाइट से खरीद पाएंगे, जानें कैसे?

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageRealme 16T पर लॉन्च से पहले बड़ा खुलासा, कीमत और लाइव इमेज हुई लीक

Realme अपना नया Realme 16T भारत में 22 मई को लॉन्च करने वाली है। लॉन्च से पहले ही फोन की कीमत, लाइव इमेज और बॉक्स की तस्वीर सामने आ गई है, जिससे इसके डिज़ाइन और पोज़िशनिंग का काफी अंदाज़ा मिल जाता है। यह फोन खासतौर पर उन यूज़र्स के लिए दिलचस्प हो सकता है, जो …

ImageOnePlus 16 को लेकर बड़ा लीक: 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी और 240Hz डिस्प्ले की चर्चा

OnePlus 16 को लेकर नया लीक सामने आया है और इस बार बात सिर्फ नए प्रोसेसर की नहीं है। रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी अपने अगले फ्लैगशिप फोन में 200MP पेरिस्कोप कैमरा, 9000mAh तक की बैटरी और अल्ट्रा-हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले जैसे बड़े अपग्रेड दे सकती है। ऐसे समय में जब OnePlus को लेकर बंद …

ImageInfinix GT 50 Pro लॉन्च: ट्रिगर बटन और RGB डिज़ाइन वाला गेमिंग फोन, 6500mAh बैटरी के साथ कीमत चौंकाएगी

Infinix ने अपना नया Infinix GT 50 Pro स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है, जो खास तौर पर गेमिंग यूज़र्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। अगर आप अपने फोन में सिर्फ कैमरा और बैटरी नहीं, बल्कि कंसोल जैसा गेमिंग एक्सपीरियंस, ट्रिगर बटन और यूनिक डिज़ाइन चाहते हैं, तो यह फोन आपकी लिस्ट में …

ImageAndroid 17 में क्या नया है? AI, सुरक्षा और Instagram तक आपके फोन में बदलने वाली हैं ये चीज़ें

Android 17 को Google सिर्फ एक नए अपडेट की तरह पेश नहीं कर रही है, बल्कि इस बार कंपनी आपके फोन को ज़्यादा समझदार, ज़्यादा सुरक्षित और रोज़मर्रा के इस्तेमाल में ज़्यादा काम का बनाने की कोशिश कर रही है। अगर आप दिनभर फोन पर चैट करते हैं, वीडियो देखते हैं, Instagram इस्तेमाल करते हैं, …

ImageVivo X300 Ultra और X300 FE भारत में लॉन्च: 200MP ZEISS कैमरा और बड़ी बैटरी, कीमतों के साथ जानें पूरी डिटेल

Vivo ने भारत में अपनी X300 सीरीज़ को और बड़ा कर दिया है। कंपनी ने आज Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE को लॉन्च किया है। दोनों फोन अलग-अलग तरह के यूज़र्स को ध्यान में रखकर लाए गए हैं, लेकिन इस बार चर्चा सिर्फ फीचर्स की नहीं, कीमत की भी है। एक तरफ Vivo …

Discuss

Be the first to leave a comment.