WhatsApp में चैट में एक से ज़्यादा मैसेज कैसे पिन करें ?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

WhatsApp अपने उपयोगकर्ताओं को एक अच्छा अनुभव देने के लिए लगातार नए फ़ीचर रोलआउट कर रहा है। इस बार एक ऐसा नया फीचर आया है, जिससे आप एक चैट में कई मैसेज PIN कर सकते हैं। इससे पहले तक एक चैट में केवल एक ही मैसेज PIN किया जा सकता था, लेकिन अब इनकी संख्या को तीन कर दिया गया है। इस नए फ़ीचर के साथ लोगों को चैट में आये या भेजे गए किसी ख़ास या ज़रूरी मैसेज के लिए बार बार चैट स्क्रॉल करने की ज़रुरत नहीं पड़ेगी। बस मैसेज पिन करें और आपको वो सबसे पहले नज़र आएंगे।

पिछले साल, जब से इस मैसेजिंग ऐप में एक मैसेज पिन करने का फ़ीचर आया है, लगभग उसी समय में WhatsApp में एक से ज़्यादा फ़ीचर कैसे पिन किये जाएँ, इस पर टेस्टिंग चल रही थी, इसके बाद ये फीचर पहले बीटा टेस्टरों के लिए लाया गया और अब इसे आम जनता के लिए रोलआउट किया गया है। ये फ़ीचर Android, WhatsApp web और iOS यूज़र्स के लिए उपलब्ध है। आइये जानते हैं कि आप अपने फ़ोन में इस फ़ीचर (WhatsApp में एक से ज़्यादा मैसेज कैसे पिन करें) का इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं।

ये पढ़ें: WhatsApp वीडियो कॉल में इस तरह अपनी स्क्रीन शेयर करें

ये पढ़ें: WhatsApp की पांच ऐसी ट्रिक जो आपको ज़रूर पता होनी चाहिए

WhatsApp में एक से ज़्यादा मैसेज कैसे पिन करें – How to Pin Multiple Messages in WhatsApp

  • सबसे पहले अपने फ़ोन में WhatsApp ऐप को अपडेट कर लें।
  • इसके बाद जिस चैट में आपका वो मैसेज है, जिसे आप पिन करना चाहते हैं, वो खोलें।
  • अब इस मैसेज को टैप करके, होल्ड करें।
  • अब ऊपर दायीं साइड पर मौजूद तीन डॉट मेनू आइकॉन को दबाएं और सामने आये विकल्पों में से PIN का विकल्प चुनें।
  • अब एक पॉप-अप विंडो आएगा, इसमें से वो समय चुनें, जितने समय के लिए आप मैसेज को PIN करके रखना चाहते हैं और Pin का बटन क्लिक करें।
  • अब इस चैट में सबसे ऊपर आपको पिन किया हुआ मैसेज नज़र आएगा।

ठीक इसी प्रकार आप इस चैट में दो और मैसेज पिन कर सकते हैं और जब भी आप इन्हें देखना चाहें, चैट में ऊपर ही पिन किये हुए मैसेज पर क्लिक करें। एक-एक क्लिक के साथ आपको चैट में ये तीनों मैसेज पर ले जायेगा। मैसेज कब तक पिन करके रखना है, उसके लिए यहां 24 घंटे, 7 दिन और 30 दिन की अवधि के विकल्प आपको मिलते हैं। लेकिन अगर आप अपने सेलेक्ट किये हुए, इस निश्चित समय से पहले, किसी भी कारण से इस मैसेज को पिन से हटाना चाहें, तो यही प्रक्रिया दोहराएं। चैट में पिन किये हुए मैसेज पर टैप करके होल्ड करें और तीन डॉट मेनू बटन द्वारा Pin की जगह पर Unpin का विकल्प मिलेगा, उसे सेलेक्ट करें।

ये पढ़ें: अब दिल्लीवासी बस की टिकट भी WhatsApp से कर सकेंगे; बस दोहराएं ये आसान स्टेप्स

आप WhatsApp Groups में भी मैसेज को पिन कर सकते हैं, लेकिन ये ध्यान रखें कि ग्रुप के सभी सदस्यों को ये मैसेज पिन किया हुआ नज़र आएगा और साथ ही उन्हें ये भी दिखाई देगा कि ये किसने Pin किया है। लेकिन इसके लिए आपके पास एक्सेस होना चाहिए। दरअसल ग्रुप के एडमिन Settings में जाकर सभी सदस्यों द्वारा WhatsApp में मैसेज पिन करने पर रोक भी लगा सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageOPPO Find X9s भारत में आया, Find X9 से महंगा फिर भी क्यों है चर्चा में?

OPPO की नई लॉन्च रणनीति थोड़ी उलझन पैदा कर सकती है। कंपनी ने OPPO Find X9s को ‘सब-फ्लैगशिप’ कहा है, लेकिन इसकी कीमत और फीचर्स इसे स्टैंडर्ड Find X9 से ऊपर खड़ा करते हैं। कुछ ऐसा ही कन्फ्यूज़न Vivo X300 FE के साथ भी देखने को मिला था। ऐसे में सवाल सीधा है कि भारतीय …

ImageWhatsApp ने रोलआउट किये कई नए फीचर्स, मल्टीप्ल चैट के साथ मिलेगा मैसेज रिकवर का ऑप्शन

WhatsApp अपनी लोकप्रियता बनाये रखने के लिए अपने यूज़र्स के लिए लगातार अपडेट देता रहता है। वर्ष 2022 में भी WhatsApp ने नए अपडेट के साथ कई फ़ीचर जैसे WhatsApp Avatar, Community और Status Reactions आदि को ऐप में शामिल किया है। अब हम 2023 की ओर बढ़ रहे हैं, ऐसे में Meta द्वारा संचालित …

ImageWhatsApp पर आने वाले हैं ये 6 नए दिलचस्प फ़ीचर; आपको इनमें से है किसका इंतज़ार?

WhatsApp के बिना अब हमारी ज़िदगियाँ अधूरी सी लगती हैं। शुरुआत में लोग इस मैसेजिंग ऐप को केवल चैटिंग लिए इस्तेमाल करते थे, लेकिन अब ऑडियो मैसेज, कालिंग, वीडियो कॉलिंग, तस्वीरों का आदान-प्रदान, सब कुछ इसी एप्लीकेशन के ज़रिये होने लगा है। भारत में भी ये ऐप बहुत ज़्यादा इस्तेमाल की जाती है। Google प्ले स्टोर …

ImageiQOO 15R रिव्यू: क्या ₹47,000 से कम में यही गेमिंग फोन लेना चाहिए?

iQOO 15R कंपनी की लाइनअप में एक बड़ा बदलाव लेकर आता है। पहले इस जगह पर Neo मॉडल होते थे, लेकिन इस साल iQOO ने मुख्य iQOO 15 के साथ R ब्रांडिंग पेश की है, जिसे एक ज़्यादा सुलभ विकल्प के रूप में रखा गया है, जबकि सीरीज़ की मूल सोच अब भी वही है। …

ImageAndroid 17 में क्या नया है? AI, सुरक्षा और Instagram तक आपके फोन में बदलने वाली हैं ये चीज़ें

Android 17 को Google सिर्फ एक नए अपडेट की तरह पेश नहीं कर रही है, बल्कि इस बार कंपनी आपके फोन को ज़्यादा समझदार, ज़्यादा सुरक्षित और रोज़मर्रा के इस्तेमाल में ज़्यादा काम का बनाने की कोशिश कर रही है। अगर आप दिनभर फोन पर चैट करते हैं, वीडियो देखते हैं, Instagram इस्तेमाल करते हैं, …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products