इस तरह बदलें अपनी Hero Splendor को इलेक्ट्रिक बाइक में और बचाएं पेट्रोल के पैसे

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Hero Splendor को अगर हम हिन्दुस्तान की मोटरसाइकिल कहें तो कुछ गलत नहीं होगा। ये मोटरसाइकिल सबसे सस्ती बाइकों में से एक होने के साथ ही सालों से लोगों की भरोसेमंद और मज़बूत बाइक रही है। लेकिन इस सस्ती मोटरसाइकिल के मालिक भी अब महंगाई से परेशान हैं। क्योंकि पेट्रोल के दाम अब आसमान छू रहे हैं। लेकिन इस समस्या का एक समाधान है और वो ये कि आप अपनी इसी बाइक को इलेक्ट्रिक बाइक में बदल लें। हैरान मत होना! ऐसा अब मुमकिन है।

दरअसल ठाणे की एक कंपनी ने एक इलेक्ट्रिक व्हीकल कन्वर्शन किट लॉन्च किया है जिसकी सहायता से आप अपनी इसी पेट्रोल पर चलने वाली बाइक को इलेक्ट्रिक बाइक में बदल सकते हैं। और अच्छी बात ये है कि ये किट RTO द्वारा प्रामाणिकता प्राप्त है।

ये भी पढ़ें: ये हैं भारत में उपलब्ध बेहतरीन बैटरी पर चलने वाली (electric vehicle) गाड़ियां

आइये जानें Hero Splendor electric conversion किट के बारे में

Hero Splendor के अधिकतर ग्राहक निम्न या मध्यम वर्ग के लोग ही हैं जिन पर पेट्रोल की बढ़ती कीमतों का सबसे ज़्यादा प्रभाव पड़ता है। ऐसे में पेट्रोल की मार से बचाने के लिए महाराष्ट्र, ठाणे की एक कंपनी GoGoA1 ने Hero Splendor के लिए RTO द्वारा सर्टिफिकेशन प्राप्त EV conversion kit (इलेक्ट्रिक व्हीकल कन्वर्शन किट) लॉन्च की है। जो आपकी इस ईंधन पर चलने वाली बाइक को इलेक्ट्रिक बाइक बना देगी, जिनकी भविष्य में अधिक मांग होगी।

अगर आप भी Hero Splendor के मालिक हैं तो आप भी इस किट की बुकिंग कर सकते हैं। हालांकि अपनी बाइक को एक इलेक्ट्रिक बाइक बनाने में थोड़ी म्हणत और पैसे ज़रूर खर्च होंगे, लेकिन ये एक बार के लिए है और इसके बाद आप बाद अपनी बाइक को चार्ज करें और इस्तेमाल करें। Hero Splendor के लिए बनायी गयी इस किट में एक 2,000W की ब्रशलेस हब मोटर है जो 63nm तक का टॉर्टके (torque) देने की क्षमता रखती है, throttle जैसे सभी ज़रूरी हार्डवेयर के पार्ट, एक बैटरी जो 150 किलोमीटर तक चल जाती है और एक बैटरी कंट्रोलर शामिल है।

इस electric vehicle conversion kit की शुरूआती कीमत 35,000 रूपए है, लेकिन इसके सभी भाग मिलाकर और GST को जोड़कर ये पूरी किट आपको 95,000 रूपए मिलेगी। हम जानते हैं कि कीमत ज़्यादा है, लेकिन ये एक बार किया गया निवेश होगा और साथ ही इस किट की वारंटी भी 3 साल की है। इस निवेश के साथ आप अपना पेट्रोल का खर्च बचा सकते हैं और इसे बिजली से चार्ज करके रोज़ाना के काम और दफ्तर आने-जाने में इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे चार्ज करने में बिजली की जितनी खपत होगी, वो पेट्रोल के खर्च से काफी कम होगी।

साथ ही आने वाले सालों में धीरे-धीरे अब लोग बिजली से चलने वाले वाहनों या बाइकों की तरफ ही बढ़ रहे हैं। ऐसे में ये बाइक कम खर्च में आपका नया वाहन बन सकती है।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageApple का पहला Foldable iPhone: डिज़ाइन भी बदला, कीमत सुनकर झटका लग सकता है

Apple इस साल अपना पहला Foldable iPhone 2026 पेश कर सकता है और जैसे-जैसे लॉन्च नज़दीक आ रहा है, इसके डिज़ाइन और फीचर्स को लेकर लीक तेज़ होते जा रहे हैं। अब एक नए लीक ने न सिर्फ इसके कैमरा डिज़ाइन का खुलासा किया है, बल्कि iPhone यूज़र्स को चौंकाने वाला button placement का बदलाव …

ImageRoyal Enfield की पहली इलेक्ट्रिक बाइक की तस्वीर लीक हुई

Royal Enfield, सबसे ज़्यादा प्रसिद्ध रेट्रो बाइकों को बनाने वाली कंपनी, अब लगता है कि इलेक्ट्रिक बाइक (EV) की दुनिया में भी अपना पहला कदम बढ़ाने वाली है। कुछ रिपोर्ट सामने आयी हैं, जो बताती हैं कि Bullet जैसी बाइक को बनाने वाली ये कंपनी अब अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक पर काम कर रही है, …

Imageइलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए कई बैंक दे रहे स्पेशल इंटरेस्ट रेट पर लोन; इस तरह कर सकते हैं अप्लाई

देश में ऑटो इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव आ रहा है। ICE वाहनों (पेट्रोल और डीज़ल अपर चलने वाली गाड़ियाँ) की जगह इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या तेज़ी में बढ़ रही है। हम सभी जानते हैं कि इलेक्ट्रिक गाड़ी और बाइकों की खरीद के लिए लोगों को प्रेरित करने का सबसे बड़ा कारण है कि ये प्रदूषण …

Image200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ Realme 16 Pro सीरीज़ लॉन्च, जानें दोनों फोनों में क्या है फर्क

Realme ने भारत में अपनी नई Realme 16 Pro सीरीज़ लॉन्च कर दी है, जिसमें Realme 16 Pro और Realme 16 Pro Plus शामिल हैं। कंपनी ने इस बार इन फोनों को अपर मिड-रेंज सेगमेंट में रखा है। इन दोनों स्मार्टफोनों के कैमरा, बैटरी और मज़बूती पर खास फोकस किया गया है। अच्छी बात यह …

ImageNaoto Fukasawa डिज़ाइन और 200MP कैमरा के साथ इस दिन आ रही है realme 16 Pro series

realme अपनी नंबर सीरीज़ को एक नया प्रीमियम टच देने जा रहा है। कंपनी ने कन्फर्म कर दिया है कि realme 16 Pro Series भारत में 6 जनवरी 2026 को लॉन्च होगी। इस सीरीज़ में realme 16 Pro 5G और realme 16 Pro+ 5G शामिल होंगे। खास बात यह है कि इस बार फोकस सिर्फ …

Discuss

Be the first to leave a comment.