Whatsapp में Chat Lock करने के लिए सीक्रेट कोड का उपयोग कैसे करें?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

हाल ही में Whatsapp ने “Chat Lock” नाम से एक नया फीचर लॉन्च किया था, जिसकी सहायता से आप अब अपनी पर्सनल चैट्स को लॉक कर सकते हैं, और जब भी उन चैट्स को ओपन करना होगा तो सेट किये गए passcode की आवश्यकता होगी। इस लेख में हमनें बताया है, कि Whatsapp में Chat Lock करने के लिए सीक्रेट कोड का उपयोग कैसे करें? जिससे आप भी अपनी पर्सनल चैट्स को लॉक कर पाएं।

Whatsapp में Chat Lock करने के लिए सीक्रेट कोड का उपयोग कैसे करें?

  • सबसे पहले जिस चैट को लॉक करना चाहते हैं, उस पर लॉन्ग प्रेस करें, और दाहिनी ओर ऊपर की तरफ बने तीन डॉट्स पर क्लिक करें।
Whatsapp में Chat Lock करने के लिए सीक्रेट कोड का उपयोग कैसे करें?
  • यहाँ “Lock chat” का ऑप्शन दिखेगा उस पर क्लिक करें, फिर “Continue” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • Whatsapp में चैट्स के ऊपर “Locked chats” का ऑप्शन दिखने लगेगा, उस पर क्लिक करें, और फिर से दाहिनी ओर ऊपर की तरफ बने तीन डॉट्स पर क्लिक करें।
  • अब “Chat lock settings” के ऑप्शन पर क्लिक करें, और फिर “Secret code” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • यहाँ कोड सेट करके “Next” के ऑप्शन पर क्लिक करें। कोड में आप वर्ड्स या इमोजी कुछ भी रख सकते हैं, फिर सीक्रेट कोड को कन्फर्म करें, और “Done” के ऑप्शन पर क्लिक करें,

इतना करने पर आपकी चैट लॉक हो जाएगी। और चैट्स के ऊपर एक “Locked chats” का फोल्डर बन जायेगा उस फोल्डर को ओपन करने के लिए आपको उस सीक्रेट कोड की आवश्यकता होगी। जब भी उस चैट को अनलॉक करेंगे तो वो चैट वापस अनलॉक हो जाएगी और चैट्स सेक्शन में दिखने लगेगी। नीचे हमनें बताया है locked chats को वापस अनलॉक कैसे करें

ये पढ़े: Whatsapp नहीं चल रहा है, तो बिना डाटा गवाएं ऐसे ठीक करें

Whatsapp में Locked chats को वापस अनलॉक कैसे करें

  • सबसे पहले फ़ोन में “Whatsapp” ओपन करें, और ऊपर बने “Locked chats” के फोल्डर पर क्लिक करें।
  • अब जो भी चैट अनलॉक करना चाहते हैं, उस पर क्लिक करें, और दाहिनी और बने तीन डॉट्स पर क्लिक करें।
  • एक मेनू खुलेगा, इसमें “Unlock chats” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इतना करने पर चैट्स अनलॉक हो जाएगी।

ये पढ़े: Whatsapp web पर स्क्रीन लॉक कैसे लगाएं; सबसे सही तरीका

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imagevivo का बड़ा धमाका – लॉन्च हुए V70 और V70 Elite, 6500mAh बैटरी और ZEISS कैमरे से लैस, जानें कीमत

मिड-रेंज सेगमेंट में अब मुकाबला और तेज़ हो गया है, जब vivo ने भारत में अपने नए V70 और V70 Elite लॉन्च कर दिए हैं। इसमें 5000 निट्स तक की ब्राइटनेस, 6500mAh बैटरी और ZEISS ब्रांडेड 50MP टेलीफोटो कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कीमत ₹45,999 से शुरू होती है। आइये इसके बारे में विस्तार …

ImageWhatsapp web पर स्क्रीन लॉक कैसे लगाएं; सबसे सही तरीका

अक्सर हम हमारे लैपटॉप या कंप्यूटर में Whatsapp web का उपयोग करते हैं, लेकिन लैपटॉप को घर में ऑन छोड़ कर जाने पर किसी भी अन्य व्यक्ति द्वारा हमारी Whatsapp चैट्स पढ़ने का डर लगा रहता है। ऐसे में Whatsapp ने कई बड़े अपडेट्स के साथ Whatsapp web screen lock का फीचर दिया है, जिससे …

ImageWhatsApp Chats को पुराने फ़ोन से नए फ़ोन में ट्रांसफर कैसे करें?

WhatsApp Chats को पुराने फ़ोन से नए फ़ोन में ट्रांसफर कैसे करें: WhatsApp हम सभी की लाइफ का एक हिस्सा बन गया है, जिस पर हम डेली अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से चैटिंग करते रहते हैं। उनमें से कुछ चैट्स हमारे लिए ख़ास होती हैं, जिन्हें हम डिलीट करना नहीं चाहते हैं, लेकिन जब हम …

Image₹82,900 का iPhone 17 अब ₹45,000 के अंदर! Croma सेल में डील कैसे काम करती है?

Apple का iPhone 17 पिछले साल ₹82,900 की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च हुआ था। लेकिन Croma की “Everything Apple” सेल के दौरान यही फोन कुछ शर्तों के साथ ₹45,000 से कम में मिलने का दावा किया जा रहा है। सवाल यह है कि यह कीमत बन कैसे रही है? ये पढ़ें: Pro में क्या …

ImageOPPO के अगले फ्लैगशिप फोन में बड़ी बैटरी का संकेत, नई लीक से खुलासा

OPPO आने वाले समय में अपनी बैटरी स्ट्रैटेजी को एक बड़े स्तर पर ले जाने की तैयारी में दिख रहा है। चीन के टिप्स्टर Digital Chat Station के मुताबिक, OPPO (जिसे उन्होंने “欧加” कहा है, यानी इसमें OnePlus भी शामिल हो सकता है) ने एक नए ड्यूल-सेल बैटरी सिस्टम के लिए ट्रायल प्रोडक्शन शुरू कर …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products