Hyundai Creta मॉडल ईयर अपडेट: सनरूफ के साथ कम कीमत में EX(O) और SX Premium वेरिएंट्स शामिल

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Hyundai Creta भारत में प्रचलित SUV में से एक है, जिसे लोगों द्वारा काफी पसंद किया जाता है। हाल ही में इसे मॉडल ईयर अपडेट के साथ पेश किया गया है, जिसमें कम कीमत पर दो नए वेरिएंट्स Creta EX(O) और Creta SX Premium को शामिल किया गया है। इसके अतिरिक्त, SX(O) सहित कुछ मौजूदा वेरिएंट्स में भी कंपनी ने बदलवा किए हैं। आगे इन वेरिएंट्स की कीमत और अपडेट्स के बारे में जानते हैं।

ये पढ़ें: PetPhone: दुनिया का पहला फोन पालतू जानवरों के लिए, मालिक कर पाएंगे बात

Hyundai Creta EX(O)

कंपनी ने Creta EX(O) वेरिएंट को रेगुलर EX वेरिएंट से ऊपर रखा है, ये भी नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और डीजल के साथ चार ऑप्शंस में उपलब्ध है, जिनमें से दो की कीमत में रेगुलर Ex के मुकाबले 65,000 रुपए का अंतर नजर आएगा।

यदि आप पैनोरमिक सनरूफ वाली कार लेना चाहते हैं, तो ये आपके लिए अच्छा ऑप्शन होगी, क्योंकि इसमें पैनोरमिक सनरूफ और एलईडी रीडिंग लाइट्स दी गई है। पहले ये फीचर्स 14.47 लाख रुपये की कीमत वाली S(O) एंट्री-लेवल ट्रिम में आती थी, और अब इस कार को आप इससे 1.5 लाख कम में खरीद सकते हैं।

वेरिएंटEX(O) कीमत
1.5-litre naturally aspirated petrol MTRs 12.97 लाख
1.5-litre naturally aspirated petrol CVTRs 14.37 लाख
1.5-litre diesel MTRs 14.57 लाख
1.5-litre diesel ATRs 15.97 लाख

Hyundai Creta SX Premium

इस वेरिएंट को प्रीमियम वैरिएंट क्रेटा के SX Tech और SX(O) ट्रिम्स के मध्य में रखा गया है। इसमें आपको वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, पावर्ड ड्राइवर सीट, 8-स्पीकर बोस साउंड सिस्टम और लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री जैसे ऑप्शन्स मिलेंगे। ये कार पेट्रोल मैनुअल, पेट्रोल ऑटोमैटिक और डीजल मैनुअल इन तीन ऑप्शंस में उपलब्ध है।

वेरिएंटSX Premium कीमत
1.5-litre naturally aspirated petrol MTRs 16.18 लाख
1.5-litre naturally aspirated petrol CVTRs 17.68 लाख
1.5-litre diesel MTRs 17.77 लाख

Hyundai Creta SX(O)

ये Creta का मौजूदा वेरिएंट है, जिसे 8,000 रुपये तक महंगा कर दिया गया है, जिसमें डीजल ऑटोमैटिक वेरिएंट की कीमत में बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि, इसमें कुछ नए फीचर्स को शामिल किया गया है, जैसे सेंसिंग वाइपर, पीछे की सीटों के लिए वायरलेस फोन चार्जर, और स्कूप्ड आदि।

वेरिएंटSX(O) कीमत
1.5-litre naturally aspirated petrol MTRs 17.46 लाख
1.5-litre naturally aspirated petrol CVTRs 18.92 लाख
1.5-litre diesel MTRs 19.04 लाख
1.5-litre diesel ATRs 19.99 लाख
1.5-litre turbocharged petrol 7DCTRs 20.18 लाख

Creta की कीमत और अन्य विशेषताएं

Creta की एक्स शोरूम कीमत 11.11 लाख रुपये से लेकर 20.42 लाख रुपये तक है। हालांकि, अलग अलग राज्य और शहरों के अनुसार कीमत में अंतर देखने को मिलेगा। इसमें टाइटन मैटे ग्रे और स्टारी नाइट एक्सटीरियर कलर ऑप्शन मिल जाता है।

फीचर्स की बात करें, तो कार में आपको एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो के साथ 10.25-इंच स्क्रीन मिलेगी। डुअल-ज़ोन एसी, और आगे की सीटों के लिए वायरलेस फ़ोन चार्जर दिया गया है। सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), अडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, फ़ॉरवर्ड कोलिशन वार्निंग, ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग और ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन जैसे फीचर्स मिलते हैं। कार में ABS के साथ EBD, हिल स्टार्ट असिस्ट, व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल फीचर्स को भी शामिल किया गया है।

ये पढ़ें: चोरों को फोन वापस करने पर मजबूर कर देंगी ये 4 ट्रिक्स

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageRedmi Note 17 और Poco M8 Plus भारत आने को तैयार – BIS पर दिखे दोनों फोन, जानें कब होगी एंट्री

Xiaomi के दो नए फोन भारत आने की तैयारी में हैं। Redmi Note 17 और Poco M8 Plus, दोनों भारत की BIS सर्टिफिकेशन साइट पर दिख गए हैं, और इसी लिस्टिंग ने इनकी भारत में जल्द एंट्री के संकेत भी दे दिए हैं। अगर आप एक नए मिड-रेंज फोन का इंतज़ार कर रहे हैं, तो …

Image₹20,000 से कम में OPPO A6s 5G लॉन्च – 6500mAh बैटरी और 120Hz स्क्रीन के साथ क्या ये डील सही है?

Oppo India ने देश में अपना एक नया किफायती मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च किया है: Oppo A6s 5G। 120Hz LCD स्क्रीन, Dimensity 6300 चिपसेट और बड़ी बैटरी के साथ आने वाला यह फोन शुरुआती बैंक ऑफर के बाद ₹20,000 से कम कीमत में मिलता है। आइये जानते हैं इसकी कीमत, उपलब्धता, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन। ये पढ़ें: …

Image₹13,000 से कम में 120Hz और 5200mAh बैटरी? Infinix Smart 20 भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Infinix ने आज भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन Infinix Smart 20 लॉन्च कर दिया है। ₹13,000 से भी कम में आने वाले इस फोन का सबसे बड़ा आकर्षण है इसका 6.78-इंच 120Hz डिस्प्ले, 5200mAh बैटरी और 7.7mm स्लिम बॉडी। आइए इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं। ये पढ़ें: Redmi …

Image6 साल OS अपडेट और 6000mAh बैटरी: Samsung Galaxy M47 5G भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

Samsung ने आज भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Galaxy M47 5G लॉन्च कर दिया है। इस फोन की सबसे बड़ी खूबियाँ हैं इसकी 6000mAh बैटरी, OIS वाला 50MP कैमरा और 6.7-इंच का Super AMOLED 120Hz डिस्प्ले। और जो चीज़ इसे इस समय बाज़ार में डटने के लायक बनाती है, वो है Samsung का 6 …

ImageOnePlus N6 8,000mAh दमदार बैटरी के साथ लॉन्च – एक बार चार्ज पर चलेगा कई दिन, जानिए कीमत

OnePlus ने भारत में एक नया बजट स्मार्टफोन पेश किया है, जिसका नाम OnePlus N6 है। Nord CE6 Lite (रिव्यू) के नीचे के सेगमेंट में आया यह नया N-सीरीज़ डिवाइस लंबी बैटरी लाइफ, मज़बूती से जुड़े फ़ीचर्स और जाना-पहचाना OxygenOS अनुभव अपेक्षाकृत किफ़ायती कीमत पर लेकर आया है। OnePlus N6 को हरे (Fresh Mint) और …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products