Infinix का ये गेमिंग फोन हो गया 20,000 से कम में लॉन्च, ट्रिगर बटन के साथ मिलेंगे तगड़े फीचर्स

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Infinix ने भारत में आज अपना एक और किफायती गेमिंग फोन Infinix GT 30 5G+ लॉन्च कर दिया है। इस फोन की खास बात है, कि इसे 20,000 रुपए से कम कीमत पर गेमिंग शोल्डर बटन वाले फीचर्स के साथ पेश किया गया है, और बैक पैनल पर लाइट्स वाला फीचर भी मिलता है, जो Infinix GT 30 Pro में दिया गया है। आगे Infinix GT 30 5G+ की कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Udaipur Files इस प्लेटफॉर्म पर हुई रिलीज, कन्हैयालाल हत्याकांड के खोलेगी सारे धागे

Infinix GT 30 5G+ की कीमत और उपलब्धता

इस फोन को भारत में 2 स्टोरेज वेरिएंट्स में पेश किया गया है, जिनमें से 8GB RAM/128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 19,499 रुपए है, वहीं 8GB RAM/256GB स्टोरेज वेरिएंट को 20,999 रुपए की कीमत पर पेश किया गया है।

फोन को Pulse Green, Cyber Blue, और Blade White इन तीन रंगों में पेश किया गया है। इसकी बिक्री आज से ही शुरू हो गई है, और इसे आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और Flipkart ईकॉमर्स वेबसाइट से खरीद सकते हैं। फोन पर ICICI बैंक के कार्ड द्वारा1500 रुपए का इंस्टेंट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।

Infinix GT 30 5G+ स्पेसिफिकेशंस

इस फोन में 6.78 इंच का 1.5K रिजॉल्यूशन वाला LTPS AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 4,500 nits की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले के प्रोटेक्शन के लिए Gorilla Glass 7i का उपयोग किया गया है। फोन Cyber Mecha 2.0 डिजाइन के साथ आता है, और इसमें बैक पैनल पर लाइट के साथ साथ साइड में दो ट्रिगर बटन मिल जाते हैं।

फोन MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट द्वारा संचालित होता है, और XOS 15 के साथ Android 15 पर रन होता है। इसमें आपको 2 साल की OS अपडेट्स और 3 साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे। फोन में 8GB की LPDDR5x RAM और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है।

बैक पैनल पर 64MP प्राइमरी और 8MP अल्ट्रा वाइड कैमरा का ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके अतिरिक्त, फ्रंट में 13MP सेल्फी कैमरा मिल जाता है। फोन 5,500mAh बैटरी के साथ आता है, और 45W फास्ट चार्जिंग, 10W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

ये पढ़ें: Realme की एक और धांसू सिरीज़ हो रही भारत में लॉन्च, इस फोन में मिलेगी शानदार परफॉरमेंस

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageकर्व्ड अमोलेड डिस्प्ले और 5800mAh बैटरी – Redmi Note 15 SE भारत में लॉन्च

Redmi ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Redmi Note 15 SE लॉन्च कर दिया है। इस फोन की सबसे खास बात इसका कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और स्लिम डिज़ाइन है, जो इसे एक प्रीमियम look देता है। साथ ही, कंपनी ने इसमें 50MP कैमरा और 5800mAh बैटरी जैसे फीचर्स दिए हैं, जो इसे इस सेगमेंट में …

Image₹20,000 से कम में OPPO A6s 5G लॉन्च – 6500mAh बैटरी और 120Hz स्क्रीन के साथ क्या ये डील सही है?

Oppo India ने देश में अपना एक नया किफायती मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च किया है: Oppo A6s 5G। 120Hz LCD स्क्रीन, Dimensity 6300 चिपसेट और बड़ी बैटरी के साथ आने वाला यह फोन शुरुआती बैंक ऑफर के बाद ₹20,000 से कम कीमत में मिलता है। आइये जानते हैं इसकी कीमत, उपलब्धता, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन। ये पढ़ें: …

ImageInfinix का ये गेमिंग फोन कम कीमत में ट्रिगर बटन के साथ भारत में होगा लॉन्च, टीजर आया सामने

Infinity ने अभी कुछ समय पहले ही अपना Infinix GT 30 Pro लॉन्च किया था जो लगभग 25,000 रूपये के आस पास आता है, और अब कंपनी इसी सिरीज़ का एक और फोन Infinix GT 30 5G+ लॉन्च करने वाली है, जो डाउन ग्रेड वर्जन होगा, और इससे कम कीमत में पेश किया जा सकता …

Image₹8,000 से कम में 50MP कैमरा और 120Hz डिस्प्ले, Lava का नया फोन चौंका देगा

Lava ने भारत में अपनी बजट सीरीज़ को आगे बढ़ाते हुए नया Lava Bold N2 Pro लॉन्च कर दिया है। खास बात यह है कि यह फोन पिछले महीने आए Bold N2 के तुरंत बाद आया है, लेकिन इस बार कंपनी ने फीचर्स में थोड़ा और दम डालने की कोशिश की है, खासतौर पर कैमरा …

ImageInfinix GT 30 Pro भारत में लॉन्च, 25,00 रुपए से कम कीमत में दे दिए तगड़े फीचर्स

Infinix ने आज भारत में अपना मिड रेंज गेमिंग फोन Infinix GT 30 Pro लॉन्च कर दिया है, जिसे ट्रिगर बटन के साथ पेश किया गया है, जिससे आप गेमिंग कर सकते हैं, इतना ही नहीं BGMI में ये फोन 120FPS गेमिंग को भी सपोर्ट करता है। आगे भारत में Infinix GT 30 Pro की …

Discuss

Be the first to leave a comment.