Infinix note 50X 5G 12,000 से कम कीमत में इस तारीख को होगा लॉन्च, Dimensity 7300 Ultimate के साथ मिलेगा 90FPS गेमिंग सपोर्ट

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

कम कीमत में दमदार चिपसेट वाले फोन का इंतेज़ार कर रहे हो, तो आपका ये इंतेज़ार जल्द ही खत्म होने वाला है, क्योंकि Infinix ने Infinix note 50X 5G इंडिया लॉन्च की घोषणा कर दी है। फोन को किफायती कीमत पर MediaTek Dimensity 7300 Ultimate चिपसेट के साथ लॉन्च किया जा रहा है। आगे Infinix note 50X 5G लॉन्च की तारीख, कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: iQOO Z10 5G लॉन्च की तारीख रिवील, धमाकेदार फीचर्स के साथ मिलेगी 7,300mAh की दमदार बैटरी

Infinix note 50X 5G लॉन्च की तारीख, कीमत

कंपनी ने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर एक पोस्ट के माध्यम से जानकारी साझा करते हुए बताया है, कि Infinix note 50X 5G को 27 मार्च 2025 को भारत में लॉन्च किया जा रहा है।

टीजर में कंपनी ने फोन के डिजाइन को भी रिवील किया है, और इसके साथ ही लिखा है, कि फोन की कीमत 12,000 रूपये से कम होने वाली है, और ये गेमिंग में 90FPS तक सपोर्ट करेगा। फोन को Titanium Grey, Enchanted Purple, और Sea Breeze Green इन तीन रंगों में पेश किया जा सकता है।

Infinix note 50X 5G स्पेसिफिकेशंस

टीजर के अनुसार इस फोन को विश्व के पहले MediaTek Dimensity 7300 Ultimate चिपसेट के साथ पेश किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, ग्राफिक्स के लिए इसमें Mali-G615 MC2 GPU का उपयोग किया जा सकता है। फोन में 5,500mAh की बैटरी दी जा सकती है, और ये 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है। इसके साथ ही इसमें 10W रिवर्स चार्जिंग का ऑप्शन भी दिया जा सकता है।

कंपनी ने इसमें 90FPS गेमिंग का दावा किया है, लेकिन किसी भी गेम का जिक्र नहीं किया है। अंदाजा लगाया जा सकता है, कि BGMI में हमें 90FPS ऑप्शन देखने को मिल सकता है। फोन MIL-STD 810H ड्यूरेबिलिटी के साथ पेश किया जा सकता है।

इस चिपसेट के साथ ये फोन बाजार में उपलब्ध CMF Phone or the Lava Agni 3 जैसे फोन्स को टक्कर देगा। फिलहाल फोन के कैमरा और डिस्प्ले की जानकारी सामने नहीं आयी है, पर जल्द ही हमें इससे संबंधित अन्य जानकारी देखने को मिल सकती है।

ये पढ़ें: सेकेंडरी सिम एक्टिव रखने के लिए किफायती Jio प्रीपेड प्लान्स, कम कीमत में मिलेंगे ज्यादा फायदें

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Image₹99 में 4K T20 वर्ल्ड कप? Jio का नया JioHome Cricket Offer सच में फायदे का सौदा है या शर्तों का खेल?

T20 वर्ल्ड कप शुरू होते ही Jio ने नया JioHome Cricket Offer लॉन्च कर दिया है। ₹99 का Power Play Pass लेकर यूज़र्स 4K स्ट्रीमिंग, फ्री ब्रॉडबैंड बेनिफिट और OTT ऐप्स का एक्सेस पा सकते हैं। आइए देखते हैं इस ऑफर में पूरा फायदा कैसे काम करता है। क्रिकेट सीज़न के बीच Jio ने “Power …

Imageकर्व्ड 1.5K डिस्प्ले और 6,500mAh बैटरी के साथ Infinix Note Edge 5G भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Infinix ने भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Infinix Note Edge 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और कई AI फीचर्स के साथ आता है। डिवाइस Android 16 आधारित XOS 16 पर चलता है और कंपनी 3 साल के OS अपडेट और 5 साल के सिक्योरिटी पैच देने का …

ImageInfinix GT 30 Pro इस तारीख को मचाएगा भारत में धूम, कम कीमत पर ट्रिगर बटन के साथ मिलेगा 120FPS गेमिंग सपोर्ट

Infinix ने हाल ही में वैश्विक बाजार में अपना मिड रेंज गेमिंग फोन Infinix GT 30 Pro लॉन्च किया था, और अब कंपनी जल्द ही इसे भारत में लॉन्च करने वाली है। फोन से संबंधित पहले भी कई लीक्स सामने आ चुके हैं, और अब आधिकारिक तौर पर Infinix GT 30 Pro इंडिया लॉन्च की …

ImageInfinix का ये गेमिंग फोन हो गया 20,000 से कम में लॉन्च, ट्रिगर बटन के साथ मिलेंगे तगड़े फीचर्स

Infinix ने भारत में आज अपना एक और किफायती गेमिंग फोन Infinix GT 30 5G+ लॉन्च कर दिया है। इस फोन की खास बात है, कि इसे 20,000 रुपए से कम कीमत पर गेमिंग शोल्डर बटन वाले फीचर्स के साथ पेश किया गया है, और बैक पैनल पर लाइट्स वाला फीचर भी मिलता है, जो …

ImageInfinix का ये गेमिंग फोन कम कीमत में ट्रिगर बटन के साथ भारत में होगा लॉन्च, टीजर आया सामने

Infinity ने अभी कुछ समय पहले ही अपना Infinix GT 30 Pro लॉन्च किया था जो लगभग 25,000 रूपये के आस पास आता है, और अब कंपनी इसी सिरीज़ का एक और फोन Infinix GT 30 5G+ लॉन्च करने वाली है, जो डाउन ग्रेड वर्जन होगा, और इससे कम कीमत में पेश किया जा सकता …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products